NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: केएल राहुल ने CSK के खिलाफ जड़ा छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2025: केएल राहुल ने CSK के खिलाफ जड़ा छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
    केएल राहुल ने CSK के खिलाफ जड़ा अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: केएल राहुल ने CSK के खिलाफ जड़ा छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 05, 2025
    05:26 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 17वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (77) खेली।

    यह उनके IPL करियर का 38वां और CSK के खिलाफ छठा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 33 गेंदों में पूरा किया।

    उन्होंने पूरी पारी में एक छोर थामे रखा और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

    आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।

    बल्लेबाजी

    कैसी रही राहुल की पारी और साझेदारी?

    टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी DC को शून्य के स्कोर पर जेक फ्रेजर-मैक्गर्क (0) के रूप में पहला झटका लग गया था।

    उसके बाद राहुल ने अभिषेक पोरेल (33) के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन, अक्षर पटेल (21) के साथ तीसरे विकेट के लिए 36 और समीर रिजवी (20) के साथ 56 रन की साझेदारी निभाई।

    राहुल अपनी पारी में 51 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 77 रन बनाकर आउट हुए।

    उपलब्धि

    राहुल ने की विराट कोहली के इस रिकॉर्ड की बराबरी 

    राहुल ने अपनी इस पारी के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

    उन्होंने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 40 बार IPL में 50+ के स्कोर बनाए हैं। कोहली के भी सलामी बल्लेबाज के रूप में इतने ही 50+ के स्कोर हैं।

    ये दोनों खिलाड़ी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में पहले स्थान पर डेविड वार्नर (60) और दूसरे स्थान पर शिखर धवन (49) हैं।

    करियर

    कैसा रहा है राहुल का IPL करियर?

    राहुल ने साल 2013 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 134 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 125 पारियों में 45.48 की औसत और 135.80 की स्ट्राइक रेट से 4,775 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    उनके बल्ले से 4 शतक और 38 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 134* रन का रहा है।

    उन्होंने विकेट के पीछे भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 64 शिकार किए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    दिल्ली कैपिटल्स
    केएल राहुल

    ताज़ा खबरें

    'लुका छुपी 2' में कार्तिक आर्यन की जगह वरुण धवन, कृति सैनन भी हुईं बाहर वरुण धवन
    'जुबली' से चमकी वामिका गब्बी की किस्मत, जानिए 'भूल चूक माफ' तक का कैसा रहा सफर वामिका गब्बी
    लखनऊ: CBI दफ्तर में तैनात पुलिसकर्मी पर धनुष-बाण से हमला, सीने में धंसा तीर उत्तर प्रदेश
    भारत में आईफोन बनाने पर ट्रंप की चेतावनी, ऐपल को दी 25 प्रतिशत टैरिफ की धमकी आईफोन

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL इतिहास में इन टीमों के खिलाफ सर्वाधिक बार लिए गए हैं 5 विकेट हॉल दिल्ली कैपिटल्स
    IPL: इन बल्लेबाजों ने किसी एक टीम के खिलाफ लगाए हैं 2 या उससे अधिक शतक IPL रिकॉर्ड्स
    IPL 2025: कौन हैं अश्विनी कुमार, जिन्होंने MI की ओर से डेब्यू में झटके 4 विकेट? मुंबई इंडियंस
    IPL के सभी 18 संस्करणों में एक या उससे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों पर नजर मुंबई इंडियंस

    दिल्ली कैपिटल्स

    WPL 2025: DC ने MI को हराकर दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  मुंबई इंडियंस
    WPL 2025: DC ने RCB को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह, ये बने रिकॉर्ड्स  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2025: GG ने DC को हराते हुए दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  गुजरात जायंट्स
    IPL 2025 से हैरी ब्रूक ने अपना नाम लिया वापस, लग सकता है प्रतिबंध  इंडियन प्रीमियर लीग

    केएल राहुल

    LSG बनाम RR: केएल राहुल ने जड़ा इस संस्करण में तीसरा अर्धशतक, पूरे किए 4,500 रन लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2024: केएल राहुल का KKR के खिलाफ बेहतरीन रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    केएल राहुल टी-20 क्रिकेट में 7,500 रन बनाने वाले 5वें भारतीय बने, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: केएल राहुल आखिरी 2 मैचों में छोड़ सकते हैं LSG की कप्तानी- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025