 
                                                                                IPL 2025: भुवनेश्वर कुमार को 10.75 करोड़ रुपये में किस टीम ने खरीदा?
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को 10.75 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने खरीदा है। इस खिलाड़ी का बेस प्राइस 2 करोड़ था। IPL 2024 में यह खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम हिस्सा था। भुवनेश्वर ने अपना आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2022 में खेला था। हालांकि, वह घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा करते आ रहे हैं।
करियर
कैसा रहा है भुवनेश्वर का IPL करियर?
IPL इतिहास में भुवनेश्वर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। SRH के अलावा वह पुणे सुपर जायंट्स के लिए भी खेले थे। उन्होंने 176 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 27.23 की औसत से 181 विकेट लिए हैं। वह 2 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल लेने में सफल रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/19 का रहा है। IPL 2025 में इस अनुभवी खिलाड़ी से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
टीम
इन खिलाड़ियों को RCB ने किया था रिटेन
IPL 2008 से RCB का प्रतिनिधित्व करने वाले विराट कोहली को फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया था। उनके साथ-साथ RCB ने यश दयाल और रजत पाटीदार को भी अपने साथ बरकरार रखा था। RCB ने कोहली को 21 करोड़, पाटीदार को 11 करोड़ और दयाल को 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। दूसरी तरफ RCB ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को भी अपनी टीम में शामिल किया है।