Page Loader
IPL 2024: 22 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट, जानिए पहले चरण का पूरा कार्यक्रम 
IPL के शेड्यू का ऐलान कर दिया गया है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: 22 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट, जानिए पहले चरण का पूरा कार्यक्रम 

Feb 22, 2024
05:37 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें संस्करण के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। पहला मुकाबला 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। अभी पहले चरण में 22 मार्च से 7 अप्रैल तक का ही शेड्यूल आया है। पूरा टूर्नामेंट भारत में ही आयोजित किया जाएगा। लोकसभा चुनाव के चलते इसे भारत से बाहर आयोजित करने की बात कही जा रही थी। आइए पूरी खबर पर एक नजर डालते हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पहले चरण का पूरा कार्यक्रम

गेंदबाजी

IPL से जुड़ी और जानकारी 

IPL में दिन के मुकाबले दोपहर 3:30 बजे और शाम के मैच 7:30 बजे खेले जाएंगे। CSK 9वीं बार IPL इतिहास का पहला मुकाबला खेलते हुए नजर आएगी। मैच के दूसरे शेड्यूल का ऐलान इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के लोकसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद होगी। ऋषभ पंत जो पिछला सीजन नहीं खेले थे। वह खेलते हुए नजर आएंगे। चोटिल होने के कारण मोहम्मद शमी IPL 2024 से बाहर हो गए हैं।

उपलब्ध

इन देशों के खिलाड़ी रहेंगे उपलब्ध 

ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीकी, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को मामूली या बिना शर्त के पूरी तरह से उपलब्ध रहने की बात कही है। हालांकि, इंग्लैंड, आयरलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कई शर्त के बाद मंजूरी देने की बात कही है। लीग के तुरंत बाद ही 1 जून से टी-20 विश्व कप का आयोजन भी होने वाला है। इसी कारण कई खिलाड़ी पूरा टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे।

IPL

पहले भी लोकसभा चुनाव के बीच खेला जा चुका है IPL 

इससे पहले भी बोर्ड के सामने ऐसी स्थिति आ चुकी है, जिसमें लोकसभा चुनाव के दौरान लीग का आयोजन कराया गया था। IPL के कार्यकाल के दौरान साल 2009, 2014 और 2019 में आम चुनाव हुए थे। टूर्नामेंट को दूसरे संस्करण के लिए पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका में स्थानांतरित कर दिया गया था। 7वें संस्करण के पहले भाग की मेजबानी भारत में की गई थी और शेष मैच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित किए गए थे।

नीलामी

IPL 2024 की नीलामी में रचा गया इतिहास 

IPL 2024 की नीलामी कमाल की रही थी। ऐसे में यह सीजन भी धमाकेदार हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने खरीदा था और वे IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। उन्हें 24.75 करोड़ रुपये में टीम ने अपने साथ जोड़ा था। स्टार्क से पहले उनके ही हमवतन खिलाड़ी और कप्तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रिकॉर्ड 20.50 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ था।

इतिहास

IPL के इतिहास पर एक नजर 

IPL का पहला सीजन साल 2008 में खेला गया था। मुंबई इंडियंस (MI) और CSK ने सबसे ज्यादा 5-5 बार ट्रॉफी अपने नाम किया है। KKR 2 बार चैंपियन बनी है। SRH,गुजरात टाइटंस (GT) और डेकेन चार्जस ने 1-1 बार खिताब अपने नाम किया है। IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन RCB के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (7,263) ने बनाए हैं। सबसे ज्यादा विकेट युजवेंद्र चहल (187) ने लिए हैं।