NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024 में रियान पराग ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2024 में रियान पराग ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    रियान पराग ने कमाल की पारी खेली है (तस्वीर: एक्स/@rajasthanroyals)

    IPL 2024 में रियान पराग ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 01, 2024
    11:38 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के बल्लेबाज रियान पराग ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक (54*) जड़ा।

    यह उनके IPL करियर का चौथा और इस सीजन लगातार दूसरा अर्धशतक रहा।

    इस खिलाड़ी ने बहुत ही आराम से अपनी पारी खेली। उनकी बदौलत ही RR की टीम शुरुआती झटकों से उबरकर MI के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही।

    आइए उनकी पारी पर नजर डालते हैं।

    पारी

    कैसी रही पराग की पारी और साझेदारी?

    126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RR के 3 बल्लेलबाज 48 रन पर पवेलियन लौट गए थे।

    यहां से पराग ने 39 गेंद का सामना किया और नाबाद 54 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 चौके और 3 छक्के निकले।

    इस खिलाड़ी ने रविचंद्रन अश्विन के साथ 35 गेंद में 40 और शुभम दुबे के साथ सिर्फ 19 गेंद में 39 रन जोड़ते हुए अपनी टीम को इस सीजन लगातार तीसरी जीत दिलाई।

    फॉर्म

    कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं पराग 

    IPL 2023 में पराग का बल्ला पूरी तरह से खामोश था। उन्होंने 7 मैच खेले थे और 1 बार नाबाद रहते हुए सिर्फ 78 रन बनाए थे। उनकी औसत 13.00 और स्ट्राइक रेट 118.18 की थी।

    RR ने इसके बावजूद इस खिलाड़ी पर भरोसा जताया।

    इस सीजन पराग ने 3 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 2 बार नाबाद रहते हुए 181.00 की औसत और 160.18 की स्ट्राइक रेट से असम के इस खिलाड़ी ने 181 रन बनाए हैं।

    अर्धशतक

    DC के खिलाफ पराग ने IPL में 701 दिन बाद जड़ा  था अर्धशतक 

    पराग ने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 84* रन की पारी खेली थी। यह इस खिलाड़ी का तीसरा अर्धशतक था।

    उन्होंने IPL में 701 दिन बाद यह अर्धशतक लगाया था। पराग ने DC के खिलाफ इस पारी से पहले 26 अप्रैल, 2022 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था।

    महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए उस मुकाबले में उन्होंने 31 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए थे।

    करियर

    कैसा रहा है पराग का IPL करियर? 

    पराग ने 11 अप्रैल 2019 को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह इस लीग में अब तक 56 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 47 पारियों में 20.55 की औसत और 130.82 की स्ट्राइक रेट से 781 रन बना लिए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 84* रन रहा है। पराग ने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 43 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रियान पराग
    इंडियन प्रीमियर लीग
    राजस्थान रॉयल्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    पहाड़ों पर ऑटोमेटिक कार को चलाना है खतरनाक, इन तरीकों से आसान होगा सफर  कार
    कौन हैं 'यात्री डॉक्टर' नवाकुंर चौधरी, जो ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में हैं? हरियाणा
    कौन हैं भारत की जासूसी करने के आरोप में 4 राज्यों से गिरफ्तार 11 आरोपी?  पंजाब
    शहीद कर्नल संतोष बाबू बनने को तैयार सलमान खान, जानिए उनके बारे में सलमान खान

    रियान पराग

    रणजी ट्रॉफी: रियान पराग ने की धुंआधार बल्लेबाजी, केवल 19 गेंदों में लगा दिया अर्धशतक रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मनीष पांडे ने जड़ा दोहरा शतक, राजस्थान ने दर्ज की बड़ी जीत रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: रियान पराग के दमदार ऑलराउंडर प्रदर्शन से असम ने हैदराबाद को हराया क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी: अजीत राम ने लिए कुल 9 विकेट, तमिलनाडु ने असम को पारी से हराया तमिलनाडु क्रिकेट टीम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: GT बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े गुजरात टाइटंस
    IPL 2024: शुभमन गिल का SRH के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े गुजरात टाइटंस
    IPL 2024: भुवनेश्वर कुमार का GT के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2024: ऋषभ पंत का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स

    राजस्थान रॉयल्स

    RCB पर फूटा युजवेंद्र चहल का गुस्सा, कहा- 8 साल खेला, एक कॉल तक नहीं आया इंडियन प्रीमियर लीग
    रियान पराग ने रचा इतिहास, टी-20 में लगातार 6 अर्धशतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बने रियान पराग
    IPL 2024: रिटेंशन के बाद कुछ ऐसी है राजस्थान रॉयल्स की टीम, जानिए इसका इतिहास  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 नीलामी: कौन हैं शुभम दुबे, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 5.8 करोड़ रुपये में खरीदा? इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024 से कुछ दिन और बाहर रहेंगे सूर्यकुमार यादव, अभी नहीं हुए फिट- रिपोर्ट  सूर्यकुमार यादव
    ऋषभ पंत DC के लिए 100वां IPL मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: KKR ने अल्लाह गजनफर और RR से केशव महाराज को किया टीम में शामिल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: LSG बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025