NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: RR ने RCB को हराते हुए क्वालीफायर-2 में बनाई जगह, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2024: RR ने RCB को हराते हुए क्वालीफायर-2 में बनाई जगह, ये बने रिकॉर्ड्स 
    जीत के साथ RR ने क्वालीफायर-2 में किया प्रवेश (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: RR ने RCB को हराते हुए क्वालीफायर-2 में बनाई जगह, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 22, 2024
    11:25 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 4 विकेट से हराते हुए क्वालीफायर-2 में प्रवेश किया है।

    नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172/8 का स्कोर बनाया।

    जवाब में RR ने 19 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। इस हार के साथ ही RCB का सफर समाप्त हुआ।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    RCB को 37 के स्कोर पर फाफ डु प्लेसिस (17) के रूप में पहला झटका लगा।

    इसके बाद विराट कोहली (33), रजत पाटीदार (34) और महिपाल लोमरोर (32) अच्छी शुरुआत के बाद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और RCB ने सम्मानजनक स्कोर बनाया।

    जवाब में टॉम कोहलर-कैडमोर (20) और जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। सलामी बल्लेबाज जायसवाल (45) अर्धशतक से चूक गए। आखिर में रियान पराग (36) और शिमरॉन हेटमायर (36) ने जीत दिलाई।

    कोहली 

    IPL में 8,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने कोहली 

    कोहली ने 252 IPL मैच में अपने 8,000 रन पूरे किए हैं। वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं।

    उन्होंने अपने बेमिसाल करियर में लगभग 39 की औसत और 131.9 की स्ट्राइक रेट के साथ 8,004 रन बनाए हैं। वह लीग में सर्वाधिक 8 शतक और 55 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। IPL में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 113 रन रहा है।

    IPL के इतिहास में कोहली के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 7,000 रन भी नहीं बना सका है।

    चहल 

    RR की ओर से सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज बने चहल 

    युजवेंद्र चहल ने अपने 4 ओवर में 43 रन देते हुए कोहली के रूप में अपना इकलौता विकेट लिया।

    इस बीच चहल RR की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

    RR की ओर से उन्होंने 45 मैचों में 8.3 की इकॉनमी रेट के साथ 66 विकेट ले लिए हैं।

    चहल ने सिद्धार्थ त्रिवेदी को पीछे छोड़ा है। बता दें कि त्रिवेदी ने 76 मैचों में 29.29 की औसत से 65 विकेट लिए थे।

    जानकारी

    चहल ने हासिल की ये उपलब्धि 

    चहल ने अपनी पूर्व टीम RCB की ओर से सर्वाधिक 139 विकेट लिए हुए हैं। वह IPL के इतिहास में 2 टीमों की ओर से सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बने हैं।

    आवेश 

    आवेश खान ने IPL 2024 में किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 

    आवेश खान ने अपने 4 ओवर में 11.00 की इकॉनमी रेट से 44 रन देते हुए 3 सफलताएं हासिल की।

    उन्होंने पाटीदार, लोमरोर और दिनेश कार्तिक के रूप में अहम विकेट चटकाए। वह अपनी टीम से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

    यह मौजूदा सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हो गया है। IPL 2024 में आवेश ने 31.18 की औसत और 9.81 की इकॉनमी रेट के साथ 16 विकेट ले लिए हैं।

    क्वालीफायर-2

    क्वालीफायर-2 में SRH से भिड़ेगी RR की टीम 

    RR की टीम अब क्वालीफायर-2 मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 24 मई को भिड़ेगी। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम खेला जाएगा।

    बता दें कि क्वालीफायर-2 को जीतने वाली टीम IPL 2024 के फाइनल में पहुंचने वाली KKR के बाद दूसरी टीम बन जाएगी। खिताबी मुकाबला 26 मई को चेन्नई में ही खेला जाएगा।

    वहीं RCB के पिछले 6 मैचों से चला आ रहा जीत का क्रम टूट गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    राजस्थान रॉयल्स
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा BE Rall-E की टेस्टिंग में दिखी झलक, जानिए कैसा होगा लुक  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली 94 रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: प्लेऑफ की दौड़ हुई दिलचस्प, जानिए सभी टीमों का समीकरण IPL 2024
    IPL में DC और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2024
    IPL इतिहास में 10 से अधिक मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों पर एक नजर ट्रेंट बोल्ट
    IPL 2024 के बचे हुए मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे RR के जोस बटलर, जानिए कारण  जोस बटलर

    IPL 2024

    IPL 2024 में 7 मैच ही जीत सकी DC की टीम, जानिए कैसा रहा सफर दिल्ली कैपिटल्स
    SRH बनाम PBKS: प्रभसिमरन सिंह ने जड़ा IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  सनराइजर्स हैदराबाद
    महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2024 में अपने नाम किए ये अहम रिकॉर्ड्स चेन्नई सुपरकिंग्स
    SRH बनाम PBKS: अभिषेक शर्मा ने जड़ा IPL 2024 में अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद

    राजस्थान रॉयल्स

    SRH बनाम RR: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा 9वां IPL अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम RR: रियान पराग ने जड़ा IPL 2024 में अपना चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: SRH ने रोमांचक मुकाबले में RR को 1 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    युजवेंद्र चहल ने IPL में इन बल्लेबाजों को सर्वाधिक बार बनाया है अपना शिकार युजवेंद्र चहल

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    फाफ डु प्लेसिस ने जड़ा IPL 2024 में अपना तीसरा अर्धशतक, पूरे किए 10,000 टी-20 रन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RCB ने GT को हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2024
    RCB बनाम GT: जोशुआ लिटिल ने किया IPL में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: PBKS बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025