NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: MI ने PBKS को हराते हुए दर्ज की अपनी तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2024: MI ने PBKS को हराते हुए दर्ज की अपनी तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 
    पंजाब और मुंबई के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: MI ने PBKS को हराते हुए दर्ज की अपनी तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 18, 2024
    11:40 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 9 रन से हराते हुए इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है।

    महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेले गए मैच में MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192/7 का स्कोर बनाया।

    जवाब में PBKS की पूरी टीम 183 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। PBKS की इस सीजन ये 5वीं हार है।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    PBKS ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। MI को पहला झटका ईशान किशन (8) के रूप में बहुत जल्दी लग गया था।

    इसके बाद रोहित शर्मा (36), सूर्यकुमार यादव (78) और तिलक वर्मा (34*) ने अच्छी पारियां खेली।

    हर्षल पटेल के खाते में 3 विकेट आए। जवाब में PBKS के 5 विकेट 49 रन पर गिर गए थे। आशुतोष शर्मा (61) ने कमाल की पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

    मुकाबला 

    रोहित 250 मुकाबला खेलने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने 

    रोहित IPL के इतिहास में 250 मुकाबले खेलने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने हैं। पहले स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी (256) हैं। दिनेश कार्तिक 249 मैच के साथ तीसरे स्थान पर और विराट कोहली 244 मैच के साथ चौथे स्थान पर हैं।

    वह अब तक 250 मैचों में 30.12 की औसत और 131.28 की स्ट्राइक रेट के साथ 6,508 रन बना चुके हैं।

    इसमें 2 शतक और 42 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन का रहा है।

    रन

    रोहित ने पूरे किए 6,500 IPL रन 

    रोहित ने अपनी 36 रन की पारी के दौरान IPL में 6,500 रन भी पूरे कर लिए। वह IPL में यह उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने हैं।

    IPL में उनसे ज्यादा रन सिर्फ डेविड वार्नर (6,563), शिखर धवन (6,769) और कोहली (7,624) ने बनाए हैं।

    रोहित अब MI के लिए खेलते हुए 224 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने किरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने MI के लिए खेलते हुए 223 छक्के लगाए थे।

    पारी

    सूर्यकुमार की शानदार पारी 

    सूर्यकुमार ने मैच में 53 गेंद का सामना किया और 78 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए।

    दूसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार ने रोहित के साथ 81 रन की साझेदारी निभाई। इस स्टार बल्लेबाज ने टी-20 क्रिकेट में अपने 300 छक्के भी पूरे कर लिए।

    यह उनके IPL करियर का 23वां और इस सीजन का दूसरा अर्धशतक रहा। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 52 रन की पारी खेली थी।

    बल्लेबाजी 

    आशुतोष ने अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया 

    इस सीजन PBKS की खोज रहे आशुतोष ने एक बार फिर अपने बल्ले का जौहर दिखाया। उन्होंने 28 गेंद का सामना किया और 61 रन जड़ दिए। उनके बल्ले से 2 चौके और 7 छक्के निकले।

    उनकी स्ट्राइक रेट 217.86 की रही। इस खिलाड़ी ने अंतिम समय तक संघर्ष किया। आशुतोष के IPL करियर का पहला अर्धशतक रहा।

    आशुतोष ने IPL 2024 में 4 मैचों में 52 की औसत और 205.26 की स्ट्राइक रेट के साथ 156 रन बनाए।

    गेंदबाजी

    जसप्रीत और गेराल्ड कोएत्जी की शानदार गेंदबाजी 

    MI के लिए एक बार फिर जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में सिर्फ 21 रन देते हुए 3 विकेट अपने नाम किए।

    IPL 2024 में अब बुमराह के 13 विकेट हो गए हैं। वह इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

    कोएत्जी ने भी मैच में अच्छी गेंदबाजी की और 4 ओवर में 32 रन खर्च करते हुए 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। उनकी इकॉनमी 8 की रही।

    अंक तालिका

    MI अंक तालिका में 7वें स्थान पर पहुंची 

    यह MI की 7 मैचों के बाद तीसरी जीत है और अंक तालिका में टीम अब सातवें स्थान (-0.133) पर पहुंच गई है।

    IPL 2024 में PBKS की यह पांचवीं हार है। PBKS की टीम ने इस सीजन में अब तक 2 जीत दर्ज (-0.251) की हुई है और तालिका में खिसककर 9वें स्थान पर पहुंच गई है।

    संजू सैमसन के नेतृत्व वाली RR की टीम 7 में से 6 जीत दर्ज करते हुए शीर्ष पर बरकरार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क
    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव

    इंडियन प्रीमियर लीग

    RCB बनाम SRH: ट्रेविस हेड ने लगाया अपने IPL करियर का पहला शतक ट्रेविस हेड
    IPL: पावरप्ले में SRH की ओर से बने हैं सर्वाधिक व्यक्तिगत 50+ स्कोर, DC है फिसड्‌डी सनराइजर्स हैदराबाद
    सनराइजर्स हैदराबाद ने फिर बनाया IPL इतिहास का सर्वोच्च टीम स्कोर, ट्रेविस हेड ने लगाया शतक सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2024: हेनरिक क्लासेन ने जड़ा इस संस्करण का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद

    टी-20 क्रिकेट

    IPL में युवराज सिंह के बल्ले से निकली सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  युवराज सिंह
    IPL के एक मैच में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में कुमार संगाकारा के बल्ले से निकली सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर कुमार संगाकारा
    IPL: आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा रन किन बल्लेबाजों ने बनाए? जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: केएल राहुल ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 300 छक्के, जानिए उनके आंकड़े  केएल राहुल
    IPL: चेन्नई सुपरकिंग्स के ऐसे रिकॉर्ड्स, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2024: KKR ने LSG को हराते हुए दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम LSG: फिल सॉल्ट ने बनाया अपना सर्वोच्च IPL स्कोर, जानिए उनके आंकड़े  कोलकाता नाइट राइडर्स

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की पहली जीत, DC को 29 रन से दी मात  दिल्ली कैपिटल्स
    MI बनाम DC: ट्रिस्टन स्टब्स ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  ट्रिस्टन स्टब्स
    MI बनाम DC: गेराल्ड कोएत्जी ने की IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस 150 टी-20 मैच जीतने वाली पहली टीम बनी, जानिए उसके आंकड़े और रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025