NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: KKR ने रोमांचक मुकाबले में RCB को 1 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2024: KKR ने रोमांचक मुकाबले में RCB को 1 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
    KKR और RCB के बीच रोचक रहा मुकाबला (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: KKR ने रोमांचक मुकाबले में RCB को 1 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 21, 2024
    07:44 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 1 रन से हराते हुए इस सीजन में अपनी 5वीं जीत दर्ज की है।

    ईडन गार्डन में खेले गए मैच में KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222/6 का स्कोर बनाया।

    जवाब में RCB की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 221/10 का स्कोर ही बना सकी।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    KKR ने फिल सॉल्ट की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत पावरप्ले के बाद 3 विकेट खोकर 75 रन बनाए। सॉल्ट 14 गेंदों पर 48 रन बनाकर आउट हुए।

    इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (50) ने अर्धशतक लगाया और आखिरी ओवरों में रमनदीप सिंह (24*) ने टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

    जवाब में RCB ने 35 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के गंवा दिए। इसके बाद विल जैक्स और रजत पाटीदार ने अर्धशतक लगाए, लेकिन जीत नहीं दिला सके।

    कर्ण शर्मा

    आखिरी ओवर में 21 रन नहीं बना सकी RCB की टीम

    लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने 19 ओवर की समाप्ति के बाद 202/8 का स्कोर बना लिया था।

    ऐसे में आखिरी ओवर मिचेल स्टार्क करने आए और उनकी शुरुआती 4 गेंदों पर कर्ण शर्मा ने 3 छक्के लगाकर मैच को रोचक कर दिया।

    आखिरी ओवर के 5वीं गेंद पर कर्ण नौवें विकेट के रूप में आउट हो गए।

    मैच की आखिरी गेंद पर लॉकी फर्ग्यूसन दूसरा रन भागने के प्रयास में रन आउट हो गए।

    अय्यर

    श्रेयस अय्यर ने इस सीजन में लगाया अपना पहला अर्धशतक 

    KKR को पहले बल्लेबाजी करते हुए 75 रन के कुल स्कोर पर अंगकृष रघुवंशी (3) के रूप में तीसरा झटका लगा था। उसके बाद श्रेयस बल्लेबाजी के लिए आए थे।

    उन्होंने शुरुआत में कुछ समय विकेट पर बिताया और फिर तेजी से रन बनाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया।

    वह 36 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए।

    यह उनके IPL करियर का 20वां और इस संस्करण का पहला ही अर्धशतक रहा

    सिराज

    RCB से तीसरे सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज बने सिराज 

    मोहम्मद सिराज ने अपने 4 ओवर के कोटे में 40 रन देते हुए 1 सफलता हासिल की। सिराज IPL में RCB के लिए तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं।

    उन्होंने विनय कुमार (72 विकेट) को पीछे छोड़ा है। सिराज ने अब RCB के लिए 80 मैचों में 32.64 की औसत से 73 विकेट ले लिए हैं।

    इस सूची में केवल युजवेंद्र चहल (139) और हर्षल पटेल (99) ही उनसे आगे हैं।

    पाटीदार

    रजत पाटीदार ने महज 21 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक 

    लक्ष्य का पीछा करते हुए पाटीदार ने सिर्फ 21 गेंदों पर ही अर्धशतक पूरा किया। वह 23 गेंदों पर 52 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

    उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 3 चौके और 5 छक्के भी लगाए।

    पाटीदार अब RCB की ओर से संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने एबी डिविलियर्स की बराबरी की है।

    RCB में पाटीदार से तेज अर्धशतक सिर्फ क्रिस गेल और रोबिन उथप्पा ने लगाए हैं।

    जैक्स 

    विल जैक्स ने लगाया अपना पहला अर्धशतक 

    विल जैक्स ने अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक 29 गेंदों में पूरा किया।

    उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी कर रन रेट को बनाए रखने का प्रयास किया और रजत पाटीदार (52) के साथ 102 रन की शतकीय साझेदारी निभाई।

    वह 32 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी का अंत आंद्रे रसेल ने पारी के 12वें ओवर में किया।

    जानकारी

    आंद्रे रसेल ने लिए 3 विकेट

    आंद्रे रसेल ने अपने 3 ओवर में 25 रन देते हुए 3 सफलताएं हासिल की। उन्होंने जैक्स, पाटीदार और दिनेश कार्तिक के रूप में प्रमुख विकेट चटकाए। उन्होंने अपने एक ओवर में ही जैक्स और पाटीदार के विकेट ले लिए थे।

    अंक तालिका

    अंक तालिका में आखिरी स्थान पर बरकरार RCB 

    IPL 2024 में यह RCB की 8 मैचों के बाद 7वीं हार है। फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में टीम फिलहाल इकलौती जीत के साथ आखिरी 10वें स्थान पर मौजूद है।

    KKR की ये 5वीं जीत है। श्रेयस के नेतृत्व में टीम फिलहाल दूसरे स्थान (+1.206) पर बरकरार है।

    राजस्थान रॉयल्स (RR) शीर्ष पर बनी हुई है। संजू सैमसन की अगुआई में टीम ने अपने 7 में से 6 मैच जीते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    PBKS बनाम MI: सूर्यकुमार यादव ने लगाया अपना 23वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  सूर्यकुमार यादव
    IPL में 250 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, जानिए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स रोहित शर्मा
    IPL 2024: MI ने PBKS को हराते हुए दर्ज की अपनी तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  टी-20 क्रिकेट
    PBKS बनाम MI: आशुतोष शर्मा ने IPL में लगाया अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े IPL 2024

    IPL 2024

    IPL 2024: CSK ने MI को हराकर दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RCB बनाम SRH के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: KKR बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में KKR और RR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2024: एनरिक नोर्खिया ने KKR के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: KKR ने DC को 106 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: ऋषभ पंत ने KKR के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम KKR: ट्रिस्टन स्टब्स ने जड़ा IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2024: RR ने दर्ज की चौथी जीत, RCB के खिलाफ मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2024: MI बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: रोहित शर्मा का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में MI और RCB का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025