Page Loader
IPL 2024: भुवनेश्वर कुमार का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
भुवनेश्वर कुमार का RCB के खिलाफ शानदार रहा है प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: भुवनेश्वर कुमार का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

Apr 14, 2024
02:36 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 30वें मुकाबले में सोमवार (15 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। यह मुकाबला RCB के घरेलू मैदान बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में SRH को भुवनेश्वर कुमार से बड़ी उम्मीद रहेगी। उनका RCB के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा है और वह इसे दोहराना चाहेंगे। आइए भुवनेश्वर के IPL में RCB के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

गेंदबाजी

RCB के खिलाफ कैसा रहा है भुवनेश्वर का प्रदर्शन?

भुवनेश्वर ने IPL की लगभग सभी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है और RCB के खिलाफ भी उनके आंकड़े प्रभावशाली हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक 21 मैच खेले हैं, जिसमें 33.94 की औसत और 7.85 की इकॉनमी रेट से 18 विकेट अपने नाम किए हैं। इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 16 रन देकर 2 विकेट लेना रहा है। इसी तरह वह 10 पारियों में 29 रन बनाने में भी कामयाब रहे हैं।

आंकड़े

RCB के प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ भुवनेश्वर का प्रदर्शन?

भुवनेश्वर ने RCB के बल्लेबाज विराट कोहली का 14 IPL मुकाबलों में सामना किया है ओर उन्हें 4 बार आउट करने में सफल रहें हैं। कोहली ने उनके खिलाफ 81 गेंदों में 109 रन बनाए हैं। फाफ डु प्लेसिस के खिलाफ उन्होंने 14 पारी में 62 गेंदों में 83 रन खर्च किए हैं और 1 बार आउट किया है। ग्लैन मैक्सवेल के खिलाफ उन्होंने 10 पारियों में 34 गेंदों में 39 रन लुटाएं हैं और 2 बार आउट किया है।

करियर

कैसा रहा है भुवनेश्वर का IPL करियर?

भुवनेश्वर ने साल 2011 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 165 मैच में 26.51 की औसत और 7.46 की इकॉनमी से 173 विकेट चटका चुके हैं। वह लीग में संयुक्त रूप से 6 सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह 2 बार 5 विकेट हॉल भी चटका चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है। वह 64 पारियों में 289 रन भी बना चुके हैं।