Page Loader
IPL 2024: विराट कोहली के बल्ले से KKR के खिलाफ जमकर निकलते हैं रन, जानिए आंकड़े
विराट कोहली KKR के खिलाफ बड़ी पारी खेल सकते हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: विराट कोहली के बल्ले से KKR के खिलाफ जमकर निकलते हैं रन, जानिए आंकड़े

Apr 20, 2024
03:39 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 36वें मुकाबले में रविवार (21 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। यह मुकाबला KKR के घरेलू मैदान ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में सबकी निगाहें विराट कोहली पर होगी, क्योंकि उनका KKR के खिलाफ प्रदर्शन दमदार रहा है और वह फिर से बड़ी पारी खेलने को आतुर होंगे। आइए कोहली के IPL में KKR के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

कोहली का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? 

कोहली ने IPL में अब तक धमाकेदार प्रदर्शन किया है। वह 2 टीमों के खिलाफ तो 1,000 से अधिक रन बना चुके हैं। KKR के खिलाफ उन्होंने करियर में तीसरे सर्वाधिक रन बनाए हैं। वह इस टीम के खिलाफ 33 मैचों में 39.33 की औसत और 130.93 की स्ट्राइक रेट से 944 रन बना चुके हैं। इसमें 100 रन के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने एक शतक और 6 अर्धशतक भी जमाए हैं। वह 6 बार नाबाद भी रहे हैं।

आंकड़े

KKR के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ कोहली का प्रदर्शन?

कोहली ने KKR के प्रमुख तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का 1 IPL मुकाबले में सामना किया है, जिसमें वह आउट नहीं हुए हैं। कोहली उनके खिलाफ 17 गेंदों में 33 रन बनाने में सफल रहे हैं। आंद्रे रसेल के खिलाफ उन्होंने 11 पारी में 66 गेंदों में 88 रन बनाए हैं और 2 बार आउट हुए हैं। सुनील नरेन के खिलाफ उन्होंने 16 पारियों में 118 गेंदों में 127 रन बनाए हैं और 4 बार उनका शिकार बने हैं।

करियर

कैसा रहा है कोहली का IPL करियर?

कोहली ने साल 2008 में KKR के खिलाफ ही अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 244 मैच की 236 पारियों में 38.12 की औसत और 130.75 की स्ट्राइक रेट के साथ 7,624 रन बना चुके हैं। इसमें 8 शतक और 52 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113* रन का रहा है। वह 36 बार नाबाद भी रहे हैं। उन्होंने 144 IPL मैचों में कप्तानी करते हुए 68 में जीत हासिल की है।