Page Loader
IPL 2024: रोहित शर्मा का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
रोहित शर्मा RCB के खिलाफ खेलना चाहेंगे बड़ी पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: रोहित शर्मा का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

Apr 10, 2024
02:34 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 25वें मुकाबले में गुरुवार (11 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (MI) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। यह मुकाबला MI के घरेलू मैदान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें जहां MI लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी, वहीं RCB अपनी हार के क्रम को तोड़ना चाहेगी। MI को जीत के लिए रोहित शर्मा द्वारा मजबूत शुरुआत की जरूरत होगी। आइए रोहित के RCB के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

प्रदर्शन

RCB के खिलाफ सराहनीय रहा है रोहित का प्रदर्शन

रोहित का IPL में प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। वह MI के लिए अनेकों बेहतरीन पारियां खेल चुके हैं। वह इस मैच में भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। वह RCB के खिलाफ 32 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 31 पारियों में 27.34 की औसत और 135.32 की स्ट्राइक रेट से 793 रन बना चुके हैं। इसमें 94 रन के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने 7 अर्धशतक भी जमाए हैं। वह इस टीम के खिलाफ 2 बार नाबाद भी रहे हैं।

आंकड़े

RCB के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन?

रोहित का RCB के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से 9 IPL मुकाबलों में सामना हुआ है, जिसमें वह एक बार भी आउट नहीं हुए हैं। रोहित उनके खिलाफ 52 गेंदों में 68 रन बनाने में सफल रहे हैं। करण शर्मा के खिलाफ उन्होंने 5 पारी में 26 गेंदों में 34 रन बनाए हैं और 1 बार आउट हुए हैं। ग्लेन मैक्सवेल के खिलाफ उन्होंने 4 पारियों में 14 गेंदों में 22 रन बनाए हैं और 1 बार आउट हुए हैं।

करियर

कैसा रहा है राेहित का IPL करियर?

रोहित ने साल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 247 मैच की 242 पारियों में 29.57 की औसत और 130.63 की स्ट्राइक रेट के साथ 6,329 रन बना चुके हैं। इसमें 1 शतक और 42 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन का रहा है। उन्होंने 158 मैचों में कप्तानी करते हुए 87 में जीत और 67 में हार हासिल की है। 4 मैच टाई रहे हैं।