Page Loader
IPL 2024: रोहित शर्मा का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
रोहित शर्मा का CSK के खिलाफ शानदार प्रदर्शन रहा है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: रोहित शर्मा का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

Apr 13, 2024
03:45 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 29वें मैच में रविवार (14 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (MI) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से होगा। यह मैच MI के घरेल मैदान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में CSK का प्रयास MI के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के बल्ले को खामोश रखने का होगा, जबकि रोहित की नजर धमाकेदार पारी खेलने पर होगी। आइए रोहित के IPL में CSK के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

प्रदर्शन

रोहित का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?

रोहित का IPL में CSK के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा है। वह इस टीम के खिलाफ अब तक 33 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 33 पारियों में 26.37 की औसत और 125.56 की स्ट्राइक रेट से 791 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 87 रन का रहा है। वह 3 बार नाबाद भी रह चुके हैं। इसी तरह उन्होंने फील्डिंग के दौरान इस टीम के खिलाफ 18 कैच भी किए हैं।

आंकड़े

CSK के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन?

रोहित का CSK के तेज गेंदबाज दीपक चाहर से 10 IPL मुकाबलों में सामना हुआ है, जिसमें वह 3 बार उनका शिकार बने हैं। रोहित उनके खिलाफ 49 गेंदों में 60 रन बनाने में सफल रहे हैं। मुस्तफिजुर रहमान के खिलाफ उन्होंने 4 पारी में 19 गेंदों में 22 रन बनाए हैं और 1 बार आउट हुए हैं। रविंद्र जडेजा के खिलाफ उन्होंने 16 पारियों में 72 गेंदों में 71 रन बनाए हैं और 3 बार आउट हुए हैं।

करियर

कैसा रहा है राेहित का IPL करियर?

रोहित ने साल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 248 मैच की 243 पारियों में 29.61 की औसत और 130.77 की स्ट्राइक रेट के साथ 6,367 रन बना चुके हैं। इसमें 1 शतक और 42 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन का रहा है। उन्होंने 158 मैचों में कप्तानी करते हुए 87 में जीत और 67 में हार हासिल की है। 4 मैच टाई रहे हैं।