NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: बचे हुए सत्र के लिए RCB से जुड़े वेन पार्नेल और विजय कुमार 
    अगली खबर
    IPL 2023: बचे हुए सत्र के लिए RCB से जुड़े वेन पार्नेल और विजय कुमार 
    पहली भी IPL में खेल चुके हैं पार्नेल (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    IPL 2023: बचे हुए सत्र के लिए RCB से जुड़े वेन पार्नेल और विजय कुमार 

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 07, 2023
    04:07 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने वेन पार्नेल और व्यासक विजय कुमार को अपने साथ जोड़ लिया है।

    दरअसल, RCB ने चोटिल होकर के टीम से बाहर हुए रीस टॉपली के रिप्लेसमेंट के तौर पर पार्नेल को और रजत पाटीदार के स्थान पर विजय को टीम में शामिल कर लिया है। RCB ने आधिकारिक तौर पर ये जानकारी दे दी है।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    खास जानकारी 

    75 लाख रुपये में RCB से जुड़े पार्नेल 

    दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज पार्नेल 75 लाख रुपये में बचे हुए सत्र के लिए टीम के साथ जुड़े हैं। वह पहले भी लीग में खेल चुके हैं।

    दूसरी तरफ विजय 20 लाख रुपये की कीमत पर टीम से जुड़े हैं।

    बता दें कि टॉपली MI के खिलाफ मैच के दौरान कंधा चोटिल करा बैठे थे। इसी तरह पाटीदार एड़ी की चोट के कारण बिना कोई मैच खेले ही 16वें संस्करण से बाहर हो गए थे।

    आंकड़े 

    टी-20 क्रिकेट में कैसे रहे हैं पार्नेल के आंकड़े?

    पार्नेल ने 2011 में अपना IPL डेब्यू किया था। उन्होंने इस लीग में अब तक 26 मैच खेले हैं, जिसमें 26.96 की औसत से 26 ही विकेट लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है।

    वह पिछली बार IPL में 2014 में खेलते हुए नजर आए थे।

    उन्होंने अब तक 257 टी-20 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 25.86 के औसत से 259 विकेट अपने नाम किए हैं।

    विजय 

    अब तक 14 टी-20 खेल चुके हैं विजय 

    पाटीदार की जगह टीम में शामिल किए गए विजय घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते है। दाएं हाथ के मध्यम गति के इस गेंदबाज ने अब तक 14 टी-20 मैच खेले हैं और इनमें 22 विकेट अपने नाम किए हैं।

    उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले 2 सत्रों में कुल 14 मैचों में 22 विकेट लिए हैं।

    वह अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 10 मैच और लिस्ट-A करियर में 7 मैच खेल चुके हैं।

    लेखा-जोखा 

    RCB को पिछले मैच में मिली थी शिकस्त 

    RCB ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया था। फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में RCB ने जीत के लिए मिले 172 रन के लक्ष्य को 16.2 ओवर में हासिल किया था।

    इसके बाद RCB को अपने दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 81 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। जीत के लिए मिले 205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम महज 123 रन पर ढेर हो गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    अडाणी एनर्जी बोर्ड ने 4,300 करोड़ रुपये जुटाने को दी मंजूरी, जानिए क्या है योजना  अडाणी समूह
    गाजा में राहत सामग्री लेने जा रहे फिलिस्तीनियों पर हमला, 40 लोगों की मौत इजरायल
    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: CSK ने LSG को दिया 218 रन का लक्ष्य, बिश्नोई-वुड ने झटके 3-3 विकेट  IPL 2023
    CSK बनाम LSG: महेंद्र सिंह धोनी के IPL में 5,000 रन पूरे, लीग में 7वें सर्वाधिक महेंद्र सिंह धोनी
    IPL 2023: रवि बिश्नोई ने CSK के खिलाफ झटके 3 विकेट  रवि बिश्नोई
    CSK बनाम LSG: मार्क वुड ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ लिए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  मार्क वुड

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    WPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर को दिया 189 रन का लक्ष्य विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: लौरा वोल्वार्ड्ट ने जमाया लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: सोफी डिवाइन ने खेली लीग में सबसे बड़ी पारी, बनाए ये खास रिकॉर्ड  सोफी डिवाइन

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स में शाकिब अल हसन की जगह किसे मिल सकता है मौका?  शाकिब अल हसन
    IPL 2023: RCB को बड़ा झटका, रजत पाटीदार पूरे सीजन से हुए बाहर  इंडियन प्रीमियर लीग
    ढाका टेस्ट: आयरलैंड के खिलाफ बांग्लादेश की खराब शुरुआत, ऐसा रहा पहला दिन  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम आयरलैंड: तैजुल इस्लाम ने झटके 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े   बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2023: जानिए पंजाब किंग्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें पंजाब किंग्स
    IPL 2023: जानिए गुजरात टाइटंस के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें  IPL 2023
    IPL 2023: 10 टीमें 56 दिनों में खेलेंगी 74 मुकाबले, जानिए 16वें संस्करण का पूरा शेड्यूल  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023, GT बनाम CSK: जानें मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025