Page Loader
PBKS बनाम MI: सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन में लगाया तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े 
सूर्यकुमार ने 23 गेंदों में लगाया अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

PBKS बनाम MI: सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन में लगाया तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े 

May 03, 2023
11:31 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 45वें मैच में मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ शानदार अर्धशतक (66) लगाया है। यह उनके IPL करियर का 19वां और मौजूदा सीजन का तीसरा अर्धशतक है। इस पारी के दौरान उन्होंने ईशान किशन के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की। सूर्यकुमार के अर्धशतक की मदद से MI ने जीत के लिए मिले 215 रन के लक्ष्य को हासिल किया है। उनके प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

पारी 

ऐसी रही सूर्यकुमार की अर्धशतकीय पारी 

जब विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए MI ने 54 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया था, तब सूर्यकुमार बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 31 गेंदों में 66 रन बनाकर पारी के 16वें ओवर के दौरान 170 के स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस आक्रामक पारी में 8 चौके और 2छक्के भी लगाए।

IPL करियर 

शानदार चल रहा है सूर्यकुमार का IPL करियर 

सूर्यकुमार ने मौजूदा सीजन में 184.14 की स्ट्राइक रेट से 10 पारियों में 267 रन बना लिए हैं। उन्होंने 2012 में अपना IPL डेब्यू किया था। एक दशक से लम्बे IPL करियर में अब तक उन्होंने 132 मैच की 116 पारियों में लगभग 30 की औसत और 140.09 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,911 रन बनाए हैं। लीग में उनके नाम 315 चौके और 96 छक्के दर्ज हैं। उन्होंने 82 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 19 अर्धशतक लगा लिए हैं।

लेखा-जोखा 

MI ने 6 विकेट से दर्ज की जीत 

मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए मैच में PBKS ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए थे। PBKS से लियाम लिविंगस्टोन ने 82 रन की पारी खेली। जवाब में MI ने सूर्यकुमार (66) और ईशान किशन (75) की पारियों की बदौलत 19वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया। MI अब 5 जीत के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर आ गई है।