NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: प्लेऑफ मुकाबलों में कैसा रहा है सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
    खेलकूद

    IPL 2023: प्लेऑफ मुकाबलों में कैसा रहा है सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 

    IPL 2023: प्लेऑफ मुकाबलों में कैसा रहा है सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
    लेखन आदर्श कुमार
    May 25, 2023, 03:51 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: प्लेऑफ मुकाबलों में कैसा रहा है सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
    सूर्यकुमार यादव इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में मुंबई इंडियंस (MI) क्वालीफायर-2 में पहुंच चुकी है। जहां उनका सामना गुजरात टाइटंस (GT) से 26 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। MI के लिए इस सीजन सूर्यकुमार यादव ने कमाल की बल्लेबाजी की है। वह पिछले कुछ मुकाबलों में शानदार लय में नजर आए हैं।इस अहम मुकाबले में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। ऐसे में आइए प्लेऑफ मुकाबलों में सूर्यकुमार के आंकड़ो पर एक नजर डालते हैं।

    IPL 2023 में कैसा रहा है सूर्यकुमार का प्रदर्शन? 

    सूर्यकुमार ने इस सीजन 15 मैच खेले हैं। इस दौरान वह 2 बार नॉटआउट रहे हैं। MI के इस धाकड़ बल्लेबाज ने 41.85 की औसत और 183.78 की स्ट्राइक रेट से 544 रन बनाए हैं। इस सीजन वह MI के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 1 शतक के साथ 4 अर्धशतक भी जमाए हैं। सूर्यकुमार ने IPL 2023 में 58 चौके और 26 छक्के लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा है।

    IPL के प्लेऑफ में कैसा रहा है सूर्यकुमार का प्रदर्शन? 

    प्लेऑफ मुकाबलों में सूर्यकुमार का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने 2014 से 2023 के बीच 10 मुकाबलों की 9 पारियों में 33.50 की औसत से 268 रन बनाए हैं। वह इस दौरान 1 बार नॉटआउट भी रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 71 रन रहा है। उन्होंने IPL के प्लेऑफ मुकाबलों में 128.22 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। वह 26 चौके और 8 छक्कों के साथ 2 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। उन्होंने 209 गेंदों का सामना किया है।

    कैसा रहा है सूर्यकुमार का IPL करियर? 

    सूर्यकुमार ने IPL में 138 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 31.56 की औसत से 3,188 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 143.02 की रही है। उन्होंने 1 शतक और 20 अर्धशतक जमाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा है। सूर्यकुमार ने IPL में 342 चौके और 110 छक्के जड़े हैं। वह 22 बार नॉटआउट भी रहे हैं। उन्होंने अपना पहला IPL मुकाबला पुणे वारियर्स के खिलाफ खेला था।

    IPL 2023 में कैसा रहा है MI का सफर?

    रोहित शर्मा की कप्तानी वाली MI 10वीं बार प्लेऑफ में पहुंची है। इस सीजन उन्होंने कुल 14 लीग मैच खेले। इनमें से टीम ने 8 में जीत दर्ज की और 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा। MI टीम -0.044 के नेट रन रेट (NRR) और 16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही थी। MI ने एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 81 रन से हराकर क्वॉलिफायर-2 में जगह बनाई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस
    सूर्यकुमार यादव
    IPL 2023

    ताज़ा खबरें

    बुगाटी शिरॉन से फेरारी SF90, ये हैं देश में उपलब्ध 5 सबसे तेज रफ्तार वाली कारें कार न्यूज
    एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री ने की चालक दल के सदस्यों से अभद्रता और मारपीट एयर इंडिया
    नाइजीरिया: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का प्रवासी भारतीयों से संवाद, भारत के बढ़ते महत्व को समझाया राजनाथ सिंह
    'फास्ट एक्स' बनी इस साल भारत में 100 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म विन डीजल

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: अजिंक्य रहाणे ने पहली बार जीता खिताब, बल्ले से किया ऐसा प्रदर्शन  इंडियन प्रीमियर लीग
    WTC फाइनल: चेतेश्वर पुजारा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन?  चेतेश्वर पुजारा
    IPL 2023: 50 लाख रुपये में बिके थे मोहित शर्मा, चटकाए दूसरे सबसे अधिक विकेट  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: इस सीजन में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2018 के बाद से कुछ खास नहीं रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    GT ने रचा इतिहास, पहले 2 साल में 2 बार फाइनल में पहुंचने वाली इकलौती टीम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI क्वालीफायर-2 में हारकर हुई बाहर, जानिए किन गलतियों का उठाना पड़ा खामियाजा  IPL 2023
    WTC फाइनल से पहले भारत को एक और झटका, क्वालिफायर-2 में चोटिल हुए ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग

    सूर्यकुमार यादव

    IPL 2023: ग्लेन मैक्सवेल की स्ट्राइक रेट रही सबसे ज्यादा, जानिए अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम MI: सूर्यकुमार यादव ने लगाया इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI को हराकर GT ने कटाया फाइनल का टिकट, CSK से होगी खिताबी भिड़ंत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: कड़े अभ्यास के बाद भी अच्छी नहीं रही सीजन की शुरुआत- सूर्यकुमार यादव इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    IPL 2023: सुदर्शन के पिता नहीं चाहते थे वह क्रिकेटर बने, जानिए उनका सफर और आंकड़े  साई सुदर्शन
    IPL 2023: कम दाम में बिके खिलाड़ी, जिन्होंने इस सीजन में किया कमाल  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: इस सीजन फील्डिंग में इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पकड़े सबसे अधिक कैच  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 में ये रहे 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023