NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: SRH ने RCB को दिया 187 रन का लक्ष्य, क्लासेन ने खेली शतकीय पारी 
    IPL 2023: SRH ने RCB को दिया 187 रन का लक्ष्य, क्लासेन ने खेली शतकीय पारी 
    खेलकूद

    IPL 2023: SRH ने RCB को दिया 187 रन का लक्ष्य, क्लासेन ने खेली शतकीय पारी 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 18, 2023 | 09:46 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: SRH ने RCB को दिया 187 रन का लक्ष्य, क्लासेन ने खेली शतकीय पारी 
    हेनरिक क्लासेन और एडेन मार्करम ने अच्छी पारी खेली (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 65वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद(SRH) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ निर्धारित 20 ओवरों के बाद 186/5 का स्कोर बनाया है। SRH की ओर से हेनरिक क्लासेन (104) ने शानदार पारी खेली है। इनके अलावा SRH का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी तो नहीं खेल पाया, लेकिन छोटी और महत्वपूर्ण पारियां जरूर खेलीं। दूसरी तरफ RCB से माइकल ब्रेसवेल ने 2 विकेट लिए हैं। आइए SRH की पारी पर एक नजर डालते हैं।

    पॉवरप्ले में SRH के 2 बल्लेबाज हुए आउट 

    पॉवरप्ले में SRH ने 2 विकेट खोकर 49 रन बनाए। दोनों विकेट एक ही ओवर में माइकल ब्रेसवेल ने लिए। उन्होंने पहले अभिषेक शर्मा को 14 गेंद में 11 रन बनाने के बाद महिपाल लोमरोर के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद उन्होंने राहुल त्रिपाठी को 12 गेंद में 15 रन बनाने के बाद आउट किया। इसके बाद क्लासेन और मार्करम ने कुछ अच्छे शॉट लगाए और टीम का स्कोर पावरप्ले के बाद 49 रन तक पहुंचा दिया।

    क्लासेन ने पहला IPL शतक लगाया 

    SRH के 2 विकेट जल्दी गिर गए थे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए क्लासेन ने सिर्फ 24 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। इसके बाद वह और आक्रमक हो गए और अपने महज 49 गेंदों में IPL करियर का पहला शतक जड़ दिया। उन्होंने मार्करम के साथ 76 रन की साझेदारी निभाई। क्लासेन ने अपनी (104) रन की पारी में सिर्फ 51 गेंदें खेली। उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के भी लगाए और उनकी स्ट्राइक रेट 203.92 की रही।

    ऐसी रही RCB की गेंदबाजी 

    ब्रेसवेल ने 2 ओवरों में 13 रन देते हुए 2 विकेट लिए। उन्होंने राहुल और अभिषेक को आउट किया। शहबाज अहमद ने 3 ओवर में 38 रन खर्च किए और एडेन मार्करम को आउट किया। मोहम्मद सिराज को 1 विकेट मिला। उन्होंने 4 ओवरों में 4.20 की इकॉनमी रेट से 17 रन देकर किफायती गेंदबाजी की। वेन पर्नेल ने 4 ओवर में 35 रन, कर्ण शर्मा ने 3 ओवर में 45 रन और हर्षल पटेल ने 37 रन खर्च किए।

    इन खिलाड़ियों ने खेली अहम पारी 

    SRH के लिए मार्करम ने भले ही 18 रन बनाए, लेकिन उन्होंने क्लासेन का साथ निभाया और 76 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। इसी तरह हैरी ब्रुक ने भी क्लासेन का अच्छा साथ निभाया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 36 गेंद में 74 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी में ब्रुक का योगदान 16 गेंद में 26 रन का था। क्लासेन ने इस साझेदारी में 20 गेंद में 46 रन बनाए।

    SRH के लिए शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं क्लासेन

    क्लासेन IPL मे शतक लगाने वाले SRH के चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले SRH के लिए खेलते हुए अभी दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान डेविड वार्नर ने 126 और 100 रन बनाए थे। इसी तरह जॉनी बेयरस्टो ने भी SRH के लिए 114 रन की पारी खेली थी और इसी सीजन हैरी ब्रुक ने 100 रन बनाए थे। क्लासेन ने IPL 2023 में 496 रन भी बना लिए हैं। वह इस सीजन SRH के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    IPL 2023
    सनराइजर्स हैदराबाद
    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023

    SRH बनाम RCB: हेनरिक क्लासेन ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े  क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: RCB के खिलाफ SRH की ओर से नितीश रेड्डी ने किया डेब्यू, जानिए आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद
    उमरान मलिक की विफलता को लेकर जहीर खान ने SRH पर उठाए सवाल, जानिए क्या कहा उमरान मलिक
    IPL 2023: SRH के खिलाफ RCB ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन सनराइजर्स हैदराबाद

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2023: SRH बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: DC ने PBKS को दिया 214 रन का लक्ष्य, रूसो ने खेली शानदार पारी  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: क्या डु प्लेसिस को रोक पाने में सफल हो पाएगी SRH? जानिए आंकड़े  फाफ डु प्लेसिस
    IPL 2023: SRH के खिलाफ जीत से जिंदा रहेगी RCB की प्लेऑफ की उम्मीदें, जानिए प्रीव्यू इंडियन प्रीमियर लीग

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    IPL 2023: प्लेऑफ की दौड़ हुई दिलचस्प, जानिए सभी टीमों का गणित IPL 2023
    विराट कोहली समेत RCB की टीम सिराज के घर पहुंची, तस्वीरें आईं सामने विराट कोहली
    RR बनाम RCB: 'प्लेयर ऑफ द मैच' वेन पार्नेल ने झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: RCB ने RR को 112 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स राजस्थान रॉयल्स

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: प्लेऑफ के लिए RR-PBKS को चाहिए बड़े अंतर से जीत, जानिए जरुरी बातें  IPL 2023
    PBKS बनाम DC: लियाम लिविंगस्टोन ने खेली 94 रन की पारी, बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर  लियाम लिविंगस्टोन
    IPL 2023: DC से हारकर PBKS की प्लेऑफ की उम्मीदों को लगा झटका, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम DC: अथर्व तायडे ने लगाया IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  अथर्व तायडे
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023