NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / SRH बनाम RCB: हेनरिक क्लासेन ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    SRH बनाम RCB: हेनरिक क्लासेन ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    1/6
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    SRH बनाम RCB: हेनरिक क्लासेन ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 18, 2023
    09:59 pm
    SRH बनाम RCB: हेनरिक क्लासेन ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    हेनरिक क्लासेन ने शानदार शतक लगाया (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 65वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) से हो रहा है। राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी SRH की शुरुआत खास नहीं रही। उसके 2 बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए। इसके बाद नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आए हेनरिक क्लासेन ने शानदार शतक (104) जड़ दिया। यह उनके IPL करियर का पहला शतक रहा। आइए उनकी पारी पर नजर डालते हैं।

    2/6

    क्लासेन की पारी और उनकी साझेदारी 

    मैच में क्लासेन ने 51 गेंद का सामना किया और 104 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 6 शानदार छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 203.92 की रही। क्लासेन तीसरे विकेट के लिए कप्तान एडेन मार्करम के साथ 50 गेंद में 76 रन जोड़े। इसके बाद उन्होंने हैरी ब्रुक के साथ सिर्फ 36 गेंद में 74 रन जोड़ दिए। क्लासेन ने स्पिन गेंदबाजों को आराम से खेल रहे थे और लंबे-लंबे छक्के लगा रहे थे।

    3/6

    कैसा रहा है क्लासेन का IPL करियर?

    31 साल के क्लासेन ने 49 गेंद में शतक पूरा किया। उन्होंने IPL में 2018 से लेकर 2023 तक 18 मैच खेले हैं। इसकी 16 पारियों में 38.15 की औसत और 167.00 की स्ट्राइक रेट के साथ 496 रन बनाए हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज क्लासेन का इस लीग में उच्चतम स्कोर इसी मैच में आया है। क्लासेन इस सीजन शानदार फॉर्म में रहे, लेकिन उनकी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।

    4/6

    SRH के पिछले मैच में भी खूब चला था क्लासेन का बल्ला 

    इससे पहले SRH ने अपना मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ खेला था। 12 के स्कोर पर टीम ने अपना तीसरा विकेट खो दिया था, तब क्लासेन बल्लेबाजी के लिए आए थे। लगातार गिर रहे विकेटों के बीच क्लासेन ने हारी हुई लड़ाई लड़ी। वह अच्छी रन गति से बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंद में 64 रन बनाने के बाद आउट हुए। उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के साथ मिलकर 68 रन भी जोड़े थे।

    5/6

    SRH के लिए शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने क्लासेन 

    क्लासेन SRH के लिए शतक लगाने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले SRH के लिए खेलते हुए डेविड वार्नर ने 2 शतक 126 और 100 बनाए थे। इसी तरह जॉनी बेयरस्टो 114 रन की पारी खेल चुके हैं और इसी सीजन हैरी ब्रुक ने 100 रन की पारी खेली थी। इसी के साथ क्लासेन ने IPL 2023 में 496 रन भी बना लिए हैं। वह इस सीजन ऐसा करने वाले SRH के एकमात्र बल्लेबाज हैं।

    6/6

    इस सीजन कैसा रहा है क्लासेन का प्रदर्शन 

    क्लासेन ने इस सीजन पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेला था। उस मैच में वह 6 गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद थे। इसके बाद उन्होंने 36(16), 17(16), 31(19), 53*(27), 36(20),26(12), 47(29) और 64(44) के स्कोर बनाए। क्लासेन SRH के लिए ज्यादातर मुकाबलों में लड़ते नजर आए। टी-20 क्रिकेट में क्लासेन का यह दूसरा शतक है। विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर IPL में शतक लगाने वाले क्लासेन 8वें खिलाड़ी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    IPL 2023
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट
    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2023

    IPL 2023: RCB के खिलाफ SRH की ओर से नितीश रेड्डी ने किया डेब्यू, जानिए आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद
    उमरान मलिक की विफलता को लेकर जहीर खान ने SRH पर उठाए सवाल, जानिए क्या कहा उमरान मलिक
    IPL 2023: SRH के खिलाफ RCB ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन सनराइजर्स हैदराबाद
    वनडे विश्वकप में IPL के युवा खिलाड़ियों को मिल सकती जगह- रवि शास्त्री रवि शास्त्री

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: प्लेऑफ के लिए RR-PBKS को चाहिए बड़े अंतर से जीत, जानिए जरुरी बातें  IPL 2023
    PBKS बनाम DC: लियाम लिविंगस्टोन ने खेली 94 रन की पारी, बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर  लियाम लिविंगस्टोन
    IPL 2023: DC से हारकर PBKS की प्लेऑफ की उम्मीदों को लगा झटका, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम DC: अथर्व तायडे ने लगाया IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  अथर्व तायडे

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2023: SRH और DC प्लेऑफ से बाहर, जानिए अन्य टीमों का गणित इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: DC से हारे तो प्लेऑफ से लगभग बाहर होगी PBKS, जानें जरुरी आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: LSG-MI के लिए प्लेऑफ में स्थान पक्का करने का मौका, जानें जरुरी आंकड़े IPL 2023
    IPL 2023: RCB ने RR को दिया 172 रन का लक्ष्य, मैक्सवेल ने खेली शानदार पारी  IPL 2023

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2023: SRH बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: DC ने PBKS को दिया 214 रन का लक्ष्य, रूसो ने खेली शानदार पारी  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: क्या डु प्लेसिस को रोक पाने में सफल हो पाएगी SRH? जानिए आंकड़े  फाफ डु प्लेसिस
    IPL 2023: SRH के खिलाफ जीत से जिंदा रहेगी RCB की प्लेऑफ की उम्मीदें, जानिए प्रीव्यू इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023