NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: शुभमन गिल ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने बनाए हैं सर्वाधिक रन, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2023: शुभमन गिल ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने बनाए हैं सर्वाधिक रन, जानिए आंकड़े 
    IPL में नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर 501 रन बना चुके हैं गिल (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: शुभमन गिल ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने बनाए हैं सर्वाधिक रन, जानिए आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 26, 2023
    11:43 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें शुक्रवार (26 मई) को आमने-सामने होंगी।

    यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। ये स्टेडियम GT के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को बेहद रास आता है। वह IPL में इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    आइए गिल के इस मैदान पर किए गए प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    स्टेडियम 

     IPL में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 501 रन बना चुके हैं गिल 

    IPL में गिल ने इस स्टेडियम में अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 62.63 की औसत और 147.35 की स्ट्राइक रेट से 501 रन बनाए हैं। इस बीच वह 1 शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं।

    उनके अलावा सिर्फ जोस बटलर ने इस मैदान में किसी IPL मुकाबले में शतक लगाया है।

    वह इस स्टेडियम पर अजिंक्य रहाणे (3) के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

    स्टेडियम 

    इस स्टेडियम में दूसरे सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर वाले बल्लेबाज हैं गिल 

    गिल ने नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में अपना पिछला मैच IPL 2023 के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने 58 गेंदों में 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 101 रन बनाए थे।

    यह इस स्टेडियम में IPL में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड बन गया है।

    बता दें कि इस स्टेडियम में सबसे बड़ी पारी बटलर (106*) ने खेली है।

    जानकारी

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर वाले भारतीय 

    इस साल की शुरुआत में गिल ने यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 63 गेंदों में 126* रनों की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली थी। यह इस मैदान पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी है।

    IPL 2023 

    IPL 2023 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं गिल 

    गिल ने IPL 2023 में 15 मैचों में 55.54 की औसत और 149.17 की स्ट्राइक रेट से 722 रन बनाए हैं। इस बीच वह 2 शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं।

    वह विराट कोहली के बाद IPL के एक सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

    बता दें, कोहली ने IPL 2016 की 16 पारियों में 81.08 की औसत और 152.03 के स्ट्राइक रेट से 973 रन बनाए थे।

    IPL करियर 

    बेहतरीन चल रहा है गिल का IPL करियर 

    साल 2018 में अपना IPL डेब्यू करने वाले गिल ने अब तक 89 मैच खेल हैं, जिसकी 86 पारियों में उन्होंने 36.42 की औसत और 131.03 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,622 रन बनाए हैं।

    इस बीच वह 2 शतक और 18 अर्धशतक लगा चुके हैं।

    वह इस लीग में अब तक 259 चौके और 70 छक्के लगा चुके हैं।

    GT से पहले गिल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शुभमन गिल
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    कान्स 2025: करण जौहर की 'होमबाउंड' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, 9 मिनट तक बजी तालियां करण जौहर
    ऐपल एयरप्ले की सुरक्षा खामी से आईफोन पर साइबर हमले का खतरा, ऐसे रहें सुरक्षित ऐपल
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर बना नया गाना हुआ रिलीज, सुखविंदर सिंह ने लगाए सुर ऑपरेशन सिंदूर
    इंडिगो ने शुरू की अब तक की सबसे लंबी उड़ान, मिलेगी मुफ्त भोजन की सुविधा  इंडिगो

    शुभमन गिल

    विराट कोहली ने शुभमन गिल की तारीफ में किया पोस्ट, बताया भविष्य का सितारा विराट कोहली
    शुभमन गिल ने शतक लगाने के इस मामले में की विराट कोहली की बराबरी, जानें रिकॉर्ड विराट कोहली
    शुभमन गिल बनाम केएल राहुल: टेस्ट क्रिकेट में कैसे हैं दोनों के तुलनात्मक आंकड़े?  केएल राहुल
    शुभमन गिल से युवती ने किया टिंडर मैच का निवेदन, कंपनी ने नागपुर में लगाए होर्डिंग भारतीय क्रिकेट टीम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL: अंक तालिका में सबसे ज्यादा बार शीर्ष पर कौन-सी टीम रही? मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: CSK के खिलाफ GT ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL: उस रात महेंद्र सिंह धोनी रोए थे, हरभजन सिंह ने सुनाया किस्सा धोनी
    IPL 2023: LSG बनाम MI मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जंग क्रिकेट समाचार

    IPL 2023

    CSK बनाम GT: अर्धशतक से चूके डेवोन कॉनवे, फिर भी बना दिया ये रिकॉर्ड डेवोन कॉनवे
    CSK बनाम GT: मोहम्मद शमी ने जमाया पर्पल कैप पर कब्जा, देखें उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: इन अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से बटोरी वाहवाही, जानिए रोचक आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम GT: रुतुराज-कॉनवे की जोड़ी ने बनाया यह खास रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL: दीपक चाहर ने तोड़ा जहीर खान का रिकॉर्ड, पावरप्ले में ले चुके हैं 53 विकेट इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम GT: जडेजा के IPL में 150 विकेट पूरे, बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK ने GT को हराकर 10वीं बार किया फाइनल में प्रवेश, बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    एक IPL सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने शुभमन गिल इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025