NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह शामिल हुए संदीप शर्मा 
    खेलकूद

    IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह शामिल हुए संदीप शर्मा 

    IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह शामिल हुए संदीप शर्मा 
    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 27, 2023, 04:43 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह शामिल हुए संदीप शर्मा 
    राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए संदीप शर्मा (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में तेज गेंदबाज संदीप शर्मा को शामिल कर लिया है। राजस्थान ने आधिकारिक तौर पर ये ऐलान कर दिया है। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम के साथ जोड़ा गया है। बता दें, कृष्णा चोट के कारण पूरे IPL सीजन से पहले ही बाहर हो चुके हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    कैसा रहा है संदीप का IPL करियर?

    2013 से IPL खेल रहे संदीप ने अब तक 104 मैचों में 26.33 की औसत से 114 विकेट हासिल किए हैं। इस लीग में उनका इकॉनमी रेट 7.77 रहा है। वह पिछले सीजन में सिर्फ 5 मैच ही खेल सके थे, जिसमें उन्होंने 2 विकेट लिए थे। IPL में उनका सबसे अच्छा सीजन 2014 रहा था, जब उन्होंने 19.66 की औसत और 8.81 की इकॉनमी रेट से 18 विकेट चटकाए थे।

    अगस्त 2022 से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं कृष्णा 

    कृष्णा को पिछले साल सितंबर में पीठ में चोट लगी थी, जिसके कारण वह क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं। उन्हें पिछले साल न्यूजीलैंड-A के खिलाफ तीन अनौपचारिक टेस्ट सीरीज के लिए भारत-A की टीम में चुना गया था। हालांकि, वे इसमें भाग नहीं ले पाए थे। वह आखिरी बार अगस्त 2022 में जिम्बाब्वे दौरे पर खेलते हुए नजर आए थे। पिछले IPL सीजन में उन्होंने 17 मैचों में 29.00 की औसत से 19 विकेट लिए थे।

    ऐसी है राजस्थान की पूरी टीम 

    राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैककॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा , जेसन होल्डर, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौर, एडम जैम्पा, केएम आसिफ, मुरुगन अश्विन, आकाश वशिष्ठ, अब्दुल पीए और जो रूट।

    पिछले सीजन में उपविजेता रही थी राजस्थान 

    संजू सैमसन की कप्तानी में खेलते हुए राजस्थान की टीम पिछले सीजन में उपविजेता रही थी। फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ उन्हें 7 विकेट से हार मिली थी। राजस्थान ने IPL के पहले सीजन में खिताब जीता था। शेन वॉर्न की कप्तानी में खेलते हुए 2008 में राजस्थान ने चेन्नई सुपरकिंग्स को फाइनल में हराया था। तब से राजस्थान अपने दूसरे खिताब की तलाश में है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2023
    प्रसिद्ध कृष्णा
    क्रिकेट समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: जानिए राजस्थान रॉयल्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2023: KKR के अगले कप्तान हो सकते हैं शार्दुल ठाकुर या सुनील नरेन- रिपोर्ट  कोलकाता नाइट राइडर्स
    सचिन तेंदुलकर बने जिओ सिनेमा के ब्रांड एंबेसडर, कही ये बात सचिन तेंदुलकर
    IPL 2023: क्या है सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  सनराइजर्स हैदराबाद

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2023: क्या है राजस्थान रॉयल्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स से जुड़े जो रूट, कर सकते हैं टूर्नामेंट में अपना डेब्यू इंडियन प्रीमियर लीग
    BCCI के लोकपाल ने अजीत चंदीला के आजीवन प्रतिबंध को घटाकर 7 साल किया BCCI
    रियान पराग ने विकेटकीपिंग करते हुए उतारी धोनी की नकल, देखें वीडियो रियान पराग

    IPL 2023

    IPL 2023: क्या है कोलकाता नाइड राइडर्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2023: क्या है दिल्ली कैपिटल्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2023: क्या है मुंबई इंडियंस की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: पंजाब किंग्स ने जारी किया ऑफिशियल एंथम 'झूम पंजाबी', मीका सिंह ने दी आवाज इंडियन प्रीमियर लीग

    प्रसिद्ध कृष्णा

    तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा IPL 2023 से हुए बाहर, लंबर स्ट्रेस फ्रैक्चर बनी वजह  इंडियन प्रीमियर लीग
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: दूसरे वनडे की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2022: इन भारतीय तेज गेंदबाजों पर रहेंगी सबकी निगाहें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: इन तेज गेंदबाजों को मिली नीलामी में सबसे ज्यादा रकम IPL नीलामी

    क्रिकेट समाचार

    बांग्लादेश बनाम आयरलैंड: रोनी तालुकदार ने टी-20 क्रिकेट में लगाया पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    BCCI की अपील के बाद इंदौर की पिच को लेकर ICC ने बदला अपना फैसला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीती  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जीता खिताब, जानिए कैसा रहा टीम का सफर  मुंबई इंडियंस

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023