NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: रोहित शर्मा अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2023: रोहित शर्मा अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े 
    रोहित शर्मा इस सीजन मुंबई की कप्तानी करते नजर आएंगे (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: रोहित शर्मा अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 27, 2023
    09:18 pm

    क्या है खबर?

    मुंबई इंडियंस (MI) 31 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी संस्करण में छठी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।

    टीम के कप्तान रोहित शर्मा IPL के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों और बल्लेबाजों में से एक हैं। ऐसे में उनसे मुंबई की टीम को काफी उम्मीदें होगी।

    टीम का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था।

    आइए रोहित के उन रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं जो वह इस सीजन तोड़ सकते हैं।

    करियर

    कैसा रहा है रोहित का IPL करियर?

    रोहित ने IPL में 227 मैच खेले हैं और 30.30 के औसत से 5,879 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 129.89 का रहा है। उन्होंने IPL में 40 अर्द्धशतक और 1 शतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन नाबाद है।

    ये पारी उन्होंने साल 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेली थी।

    रोहित से ज्यादा IPL में रन विराट कोहली (6,624), शिखर धवन (6,244) और डेविड वार्नर (5,881) ने बनाए हैं।

    रिकॉर्ड

    रोहित IPL में पूरे कर सकते हैं 6,000 रन 

    रोहित ने IPL में अभी तक 5,881 रन बनाए हैं और वह 6,000 के आंकड़े को छूने से सिर्फ 121 रन दूर हैं।

    IPL के इतिहास में केवल कोहली और धवन ही ऐसे 2 बल्लेबाज हैं जो यह कारनामा कर पाए हैं।

    वार्नर भी इस सीजन यह मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने IPL में 5,881 रन बनाए हैं।

    इन खिलाड़ियों के अलावा IPL में कोई भी सक्रिय खिलाड़ी 5,000 या उससे अधिक रन नहीं बना पाया है।

    बराबरी

    क्या कोहली की बराबरी कर पाएंगे रोहित?

    रोहित 2011 से मुंबई के लिए खेलते आ रहे हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 182 मैच खेले हैं और 30.18 की औसत से 4,709 रन बना चुके हैं।

    अगर वह इस सीजन 291 रन बना लेते हैं तो वह मुंबई के लिए 5,000 रन पूरे कर लेंगे।

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए कोहली (6,624) रन बना चुके हैं।

    एक फ्रेंचाइजी के लिए 5,000 या उससे अधिक रन बनाने वाले वह एकमात्र बल्लेबाज हैं।

    कप्तानी

    कप्तान के रूप में 150 IPL मैच 

    रोहित अगर इस सीजन 7 मैच में मुंबई की कप्तानी करते हैं तो वह कप्तान के रूप में 150 मैच पूरे कर लेंगे। वह ऐसा करने वाले IPL इतिहास में सिर्फ दूसरे कप्तान होंगे।

    उनसे पहले ये कारनामा चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने किया था। उन्होंने चेन्नई के लिए 210 मैचों में कप्तानी की है।

    रोहित ने 143 मैच में कप्तानी करते हुए मुंबई को 79 में जीत दिलाई है। उनका जीत प्रतिशत 56.64 का है।

    टी-20 क्रिकेट

    रोहित टी-20 क्रिकेट मे पूरे कर सकते हैं 11,000 रन 

    टी-20 क्रिकेट में रोहित ने अब तक 407 मैच खेले हैं और 31.02 की औसत और 133.55 की स्ट्राइक रेट से 10,703 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

    वह कोहली (11,326) के बाद 11,000 टी-20 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बन सकते हैं।

    क्रिस गेल (14,562), किरोन पोलार्ड (12,528), शोएब मलिक (12,175), आरोन फिंच (11,392), वार्नर (11,179), और एलेक्स हेल्स (10,916) टी-20 रनों के मामले में रोहित से आगे हैं।

    कैच

    रोहित IPL में लपक सकते हैं 100 कैच 

    रोहित IPL में एक शानदार बल्लेबाज और कप्तान के साथ-साथ एक कमाल के फिल्डर भी रहे हैं।

    एक फील्डर के रूप में उन्होंने IPL में 97 कैच लपके हैं। वह 100 कैच पूरे करने से 3 कैच दूर हैं।

    सुरेश रैना (109) और पोलार्ड (103) वर्तमान में 100 कैच लपकने वाले सिर्फ 2 खिलाड़ी हैं। कोहली (93) और धवन (92) भी यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। रैना और पोलार्ड अब IPL नहीं खेलते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई इंडियंस
    इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    प्रधानमंत्री मोदी ने किया वायुसेना के आदमपुर एयरबेस का दौरा, सैनिकों से की चर्चा नरेंद्र मोदी
    'तन्वी द ग्रेट' से अनुपम खेर की पहली झलक आई सामने, किरदार से भी उठा पर्दा  अनुपम खेर
    टाटा अल्ट्रोज से कितना अलग है फेसलिफ्ट मॉडल? तुलना से समझिए  टाटा मोटर्स
    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आलिया भट्ट ने साझा किया भावुक पोस्ट, जताया सशस्त्र बलों का आभार  आलिया भट्ट

    मुंबई इंडियंस

    WPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL: गुजरात ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन और अन्य बातें विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को दिया 163 रन का लक्ष्य, हरमनप्रीत का अर्धशतक विमेंस प्रीमियर लीग
    मुंबई बनाम गुजरात: हरमनप्रीत कौर ने जमाया WPL में तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  हरमनप्रीत कौर

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: 2017 के बाद पहली बार नजर आएंगे 3 विदेशी कप्तान, जानिए सभी के आंकड़े  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2022 में सबसे तेज गेंद डालने वाले लॉकी फर्ग्यूसन हुए चोटिल, KKR की बढ़ी परेशानी  श्रेयस अय्यर
    IPL 2023: क्या है RCB की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2023: क्या है चेन्नई सुपर किंग्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  चेन्नई सुपरकिंग्स

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा बनाने वाले हैं विश्व रिकॉर्ड, एक छक्का लगाते ही हासिल करेंगे ये उपलब्धि भारतीय क्रिकेट टीम
    कपिल देव ने रोहित को दी वजन घटाने की सलाह, बोले- वे कोहली जैसे फिट नहीं कपिल देव
    माइकल हसी ने की रोहित शर्मा की तारीफ, बोले- ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को उनसे सीखना चाहिए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    रोहित शर्मा टेस्ट में घरेलू सरजमीं पर 2,000 रन बनाने से 57 रन दूर, जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023 में नहीं दिखेगा इन प्रमुख खिलाडि़यों का जलवा, जानिए क्या है कारण  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: ऑरेंज कैप के लिए इन खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 में ये होंगे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, जानिए कैसे हैं उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, पहली बार किसी भी फॉर्मेट में पाकिस्तान को दी मात अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025