NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: कुछ मैच में आराम कर सकते हैं रोहित शर्मा, कोच बाउचर ने दिए संकेत 
    खेलकूद

    IPL 2023: कुछ मैच में आराम कर सकते हैं रोहित शर्मा, कोच बाउचर ने दिए संकेत 

    IPL 2023: कुछ मैच में आराम कर सकते हैं रोहित शर्मा, कोच बाउचर ने दिए संकेत 
    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 29, 2023, 12:29 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: कुछ मैच में आराम कर सकते हैं रोहित शर्मा, कोच बाउचर ने दिए संकेत 
    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा और मार्क बाउचर (तस्वीर: ट्विटर/@mipaltan)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ करेगी। इस बीच रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम के कप्तान रोहित शर्मा लीग के कुछ मैच नहीं खेलेंगे और उनके गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव MI का नेतृत्व करते हुए दिखेंगे। MI के कोच मार्क बाउचर भी संकेत दे चुके हैं कि रोहित को जरूरत पड़ने पर आराम दिया जाएगा। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    रोहित को आराम देने में हमें समस्या नहीं- बाउचर 

    कोच बाउचर ने स्पष्ट किया कि टीम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए रोहित को आराम दिया जा सकता है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं एक कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराना चाहता हूं। हम परिस्थिति के हिसाब से चलेंगे। अगर रोहित को 1-2 मैचों में आराम की जरूरत होगी, तो हम ऐसा करेंगे। इसको लेकर हमें किसी तरह की कोई समस्या नहीं है।"

    वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए रोहित कर सकते हैं आराम 

    रोहित पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। वहीं IPL 2023 की समाप्ति के ठीक बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल खेला जाना है। इसी साल भारत में वनडे विश्व कप खेला जाना है, जिसमें रोहित भारत का नेतृत्व करेंगे। ऐसे में व्यस्त कार्यक्रम के बीच वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए रोहित IPL के कुछ मैचों में आराम कर सकते हैं।

    शानदार रहा है रोहित का IPL करियर 

    रोहित का IPL करियर शानदार रहा है। उन्होंने लीग में अभी तक 227 मैचों में 30.30 के औसत और 129.89 के स्ट्राइक रेट 5,881 रन बनाए हैं। वह आगामी सीजन में अपने 6,000 रन पूरे कर सकते हैं। IPL के इतिहास में केवल विराट कोहली और शिखर धवन ही ऐसे 2 बल्लेबाज हैं जो यह कारनामा कर पाए हैं। वह अपने लीग में अब तक 1 शतक और 40 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    सबसे ज्यादा 5 खिताब जीतने वाले कप्तान रहे हैं रोहित 

    रोहित ने 143 मैच में कप्तानी करते हुए MI को 79 में जीत दिलाई है। इस बीच उनका जीत प्रतिशत 56.64 का रहा है। उनके नेतृत्व में MI ने सबसे ज्यादा 5 खिताब जीते हैं।

    पिछले सीजन में MI ने किया था निराश  

    MI के लिए पिछला सीजन बेहद खराब बीता था। रोहित के नेतृत्व में खेलते हुए MI ने पिछले सीजन में सिर्फ 4 मैच जीते थे जबकि 10 में उन्हें हार मिली थी। अंक तालिका में MI आखिरी 10वें स्थान पर रही थी। MI ने अपना पिछला खिताब 2020 में जीता था। IPL 2021 में भी MI प्ले-ऑफ में नहीं पहुंच सकी थी और अंक तालिका में पांचवे स्थान पर रही थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    इंडियन प्रीमियर लीग

    सूर्यकुमार टी-20 में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज, IPL में करेंगे अच्छा प्रदर्शन- रोहित शर्मा सूर्यकुमार यादव
    IPL 2023: ऋषभ पंत की जगह ले सकता है बंगाल का यह 20 वर्षीय बल्लेबाज ऋषभ पंत
    IPL: रोहित ने धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- यह उनका आखिरी सीजन नहीं होगा महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: शिखर धवन इस सीजन 400 रन बनाकर अपने नाम कर सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड  शिखर धवन

    रोहित शर्मा

    IPL 2023: रोहित शर्मा अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    WPL: रोहित और सूर्यकुमार ने मुंबई को फाइनल के लिए दिया संदेश, जानिए क्या कहा  विमेंस प्रीमियर लीग
    भारत के इन दिग्गज कप्तानों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गंवाई है अपनी पहली घरेलू वनडे सीरीज  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा हासिल की कप्तान के तौर पर बड़ी उपलब्धि, दिग्गजों की सूची में हुए शामिल भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    महिला एशेज: कौन हैं 19 साल की फोएबे लिचफील्ड जो बनेंगी दिग्गज रिचेल हेंस का विकल्प?  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का घर में शर्मनाक रिकॉर्ड रहा बरकरार, जानिए दिलचस्प आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    IPL 2023: जानिए दिल्ली कैपिटल्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2023: जानिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    टी-20 क्रिकेट

    शाकिब अल हसन टी-20 क्रिकेट में 450 विकेट पूरे करने के हैं करीब, जानिए उनके आंकड़े  शाकिब अल हसन
    IPL 2023: केएल राहुल अपने 4,000 रन पूरे करने के हैं करीब, जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    IPL 2023: जानिए कोलकाता नाइट राइडर्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें  कोलकाता नाइट राइडर्स
    चेन्नई सुपर किंग्स के लिए स्टोक्स नहीं करेंगे गेंदबाजी, जानिए इससे टीम पर क्या असर होगा बेन स्टोक्स

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023