NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: पंजाब ने डकवर्थ लुईस नियम से कोलकाता को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2023: पंजाब ने डकवर्थ लुईस नियम से कोलकाता को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
    पंजाब ने IPL 2023 में जीत के साथ आगाज किया है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: पंजाब ने डकवर्थ लुईस नियम से कोलकाता को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 01, 2023
    08:05 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स (PBKS) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को डकवर्थ लुईस नियम (DLS) के आधार पर 7 रन से हरा दिया है।

    मैच रोके जाने के समय कोलकाता को जीत के लिए 24 गेंद में 46 रन चाहिए थे। उसके बाद बारिश आ गई और आगे का खेल नहीं हो सका।

    दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं। 20 मैच कोलकाता ने और 11 मुकाबले पंजाब ने अपने नाम किए हैं।

    पंजाब

    पंजाब ने ऐसे जीता मुकाबला

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए PBKS ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन बनाए।

    PBKS से भानुका राजपक्षे (50) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। कोलकाता के लिए टिम साउथी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

    192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR 16 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन बना पाई। टीम की ओर से आंद्रे रसेल ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए।

    अर्धशतक

    भानुका राजपक्षे ने IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया 

    राजपक्षे ने पंजाब के लिए खेलते हुए IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने KKR के खिलाफ 32 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली।

    इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। 30 गेंदों में राजपक्षे ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

    राजपक्षे IPL में 10 मुकाबले खेल चुके हैं और 25.60 की औसत और 159.01 की स्ट्राइक रेट से 256 रन बनाए हैं। राजपक्षे ने 37 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 24.21 की औसत से 678 रन बनाए हैं।

    बल्लेबाजी

    ऐसी रही पंजाब की बल्लेबाजी

    पंजाब के बल्लेबाज मैच की पहली गेंद से आक्रमक नजर आए। टीम के विकेट गिरते रहे, लेकिन बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाना नहीं छोड़ा।

    धवन और राजपक्षे ने 55 गेंदों में 86 रन जोड़े। जितेश शर्मा ने 10 गेंद में 21 रन बनाए। धवन 28 गेंद में 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

    पहला IPL मैच खेल रहे सिकंदर रजा ने 16 रन की पारी खेली। सैम कर्रन ने आखिरी ओवरों में 17 गेंद में 26 रन बना दिए।

    रिकॉर्ड

    धवन ने इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की 

    धवन ने IPL में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह 17 बार 40 से 49 रन के स्कोर के बीच आउट हुए हैं। रोहित शर्मा भी IPL में 17 बार 40 से 49 रन के स्कोर के बीच आउट हुए हैं।

    ब्रेडन मैकुलम (15) और रॉबिन उथप्पा (14) बार ये कारनामा कर चुके हैं।

    पंजाब के कप्तान ने 29 गेंद में 40 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 137.93 का था।

    कोलकाता 

    कोलकाता के बल्लेबाज नहीं खेल पाए बड़ी पारी 

    कोलकाता की पारी में शुरुआती झटके लगे। मंदीप सिंह 2 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अनुकूल रॉय 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ये दोनों विकेट अर्शदीप ने लिए।

    रहमानुल्लाह गुरबाज ने 22 और कप्तान नितीश राणा ने 24 रन बनाए। वेंकटेश और आंद्रे रसेल ने मैच में टीम की वापसी करानी चाही, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए।

    रसेल ने भी 35 रन बनाए और अय्यर के बल्ले से 34 रन निकले।

    आंकड़े

    मैच में बने अन्य रिकॉर्ड्स पर एक नजर

    अर्शदीप ने मैच में जैसे ही तीसरा विकेट लिया। उन्होंने अपने टी-20 करियर में 100 विकेट पूरे कर लिए। मैच में उन्होंने 3 विकेट झटके।

    टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 1 बार 5 विकेट भी लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/32 का रहा है।

    रसेल ने भी मैच में एक बड़ा कारनामा अपने नाम किया। उन्होंने कोलकाता के लिए खेलते हुए 2,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले KKR के चौथे खिलाड़ी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    इंडियन प्रीमियर लीग
    पंजाब किंग्स
    कोलकाता नाइट राइडर्स

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    IPL 2023

    IPL 2023: KKR के ये 5 प्रमुख खिलाड़ी अकेले दम पर जिता सकते हैं मैच  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: इन 5 खिलाडि़यों के दम पर खिताब जीतने का प्रयास करेगी दिल्ली कैपिटल्स  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के ये 5 खिलाड़ी रखते हैं मैच का पासा पलटने की काबिलियत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023, PBKS बनाम KKR: जानिए मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: सभी कप्तानों का ट्रॉफी के साथ हुआ फोटोशूट, रोहित शर्मा रहे नदारद IPL 2023
    IPL: शेन वॉटसन और जैक्स कैलिस को पीछे छोड़ सकते हैं आंद्रे रसेल, बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड आंद्रे रसेल
    IPL: एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज है डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स
    IPL 2023: नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर चुका है 18 IPL मैचों की मेजबानी, जानिए रोचक आंकड़े  नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम

    पंजाब किंग्स

    GT बनाम PBKS: टॉस जीतकर गुजरात की पहले बल्लेबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम PBKS: रबाडा और धवन की बदौलत जीता पंजाब, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम RR: जानें मुकाबले की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में पंजाब किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    MI बनाम KKR: टॉस जीतकर मुंबई की पहले गेंदबाजी, सूर्यकुमार यादव हुए बाहर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: बुमराह ने पहली बार लिए पारी में पांच विकेट, कोलकाता ने बनाए 165 रन मुंबई इंडियंस
    MI बनाम KKR: जीत के साथ कोलकाता ने जिंदा रखी प्ले-ऑफ की उम्मीदें, बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    अब UAE टी-20 लीग में भी खेलेगी नाइट राइडर्स ग्रुप की टीम, 'अबु धाबी' फ्रेंचाइजी खरीदी क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025