NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: केएल राहुल अपने 4,000 रन पूरे करने के हैं करीब, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2023: केएल राहुल अपने 4,000 रन पूरे करने के हैं करीब, जानिए आंकड़े 
    IPL में 4,000 रन पूरे करने के करीब हैं राहुल (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: केएल राहुल अपने 4,000 रन पूरे करने के हैं करीब, जानिए आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 28, 2023
    08:10 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपने पहला मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेलेगी।

    पिछले सीजन में LSG ने प्ले-ऑफ तक का सफर तय किया था, जिसमें कप्तान केएल राहुल ने बल्लेबाजी में कमाल किया था।

    वह अगले सीजन में भी अपनी बल्लेबाजी से अंतर पैदा करने का प्रयास करेंगे। इस बीच वह कुछ रिकॉर्ड्स भी हासिल कर सकते हैं, उन पर एक नजर डालते हैं।

    करियर 

    राहुल का शानदार रहा है IPL करियर 

    राहुल का अब तक का IPL करियर शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 109 मैचों में 48.01 के औसत और 136.22 के स्ट्राइक रेट से 3,889 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 4 शतक और और 31 अर्धशतक लगाए हैं।

    इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 132* रहा है, जो उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 2020 में बनाया था।

    वह आगामी सीजन में अपने 4,000 रन पूरे कर सकते हैं।

    4,000 रन 

    4,000 रन पूरे करने के करीब हैं राहुल 

    राहुल IPL में 4,000 रनों के आंकड़े को छूने से महज 111 रन दूर हैं।

    वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले टूर्नामेंट के इतिहास में 14वें बल्लेबाज बन सकते हैं। इसके साथ-साथ वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले भारत के 11वें बल्लेबाज भी बन सकते हैं।

    इस दौरान उनके पास रनों के मामले में दिल्ली कैपिटल्स के मनीष पांडे (3,648) और पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी केविन पीटरसन (3,874) को पीछे छोड़ने का मौका होगा।

    आंकड़े 

    2018 के बाद से सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज हैं राहुल 

    राहुल ने IPL 2018 की शुरुआत से अब तक 70 मैचों में 3,164 रन बनाए हैं। वह इस अवधि में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इस दौरान वह 4 शतक और 27 अर्धशतक लगा चुके हैं।

    वह इस अवधि में 3,000 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।

    राहुल के अलावा IPL 2018 के बाद से 2,500 से अधिक रन बनाने वाले अन्य खिलाड़ी शिखर धवन हैं, जिन्होंने 2,683 रन बनाए हैं।

    औसत 

    IPL में सबसे अच्छा औसत 

    राहुल का औसत (48.01) IPL में 100 से ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में सबसे अधिक है।

    2018 के बाद से टूर्नामेंट में 2,000 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में भी उनका औसत (55.50) सबसे अधिक है।

    लीग इतिहास में उनके नाम संयुक्त रूप से तीसरे सबसे अधिक शतक (4) भी हैं। क्रिस गेल (6) और विराट कोहली (5) ही IPL करियर में उनसे ज्यादा शतक बना चुके हैं।

    कप्तानी 

    कप्तानी में कैसे रहे हैं राहुल के आंकड़े?

    राहुल ने IPL 2018 में पंजाब किंग्स के साथ अपनी कप्तानी की शुरुआत की।

    अब तक उन्होंने 42 मैचों में टीम का नेतृत्व किया है, जिसमें से 20 मौकों पर उन्हें जीत हासिल हुई जबकि 20 मैचों में ही उन्हें हार (सुपर ओवर के नतीजों को छोड़कर) का सामना करना पड़ा है।

    पिछले सीजन में राहुल की अगुवाई में LSG ने 9 मैच जीतते हुए प्ले-ऑफ तक का सफर तय किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केएल राहुल
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    केएल राहुल

    रविचंद्रन अश्विन ने 2022 में विराट कोहली और केएल राहुल से अधिक टेस्ट रन बनाए रविचंद्रन अश्विन
    भारत के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप में भारत के प्रदर्शन पर रोहित-राहुल के साथ रीव्यू मीटिंग करेगी BCCI राहुल द्रविड़
    अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की तारीख समेत सामने आईं ये जानकारियां अथिया शेट्टी

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: पंजाब किंग्स ने जारी किया ऑफिशियल एंथम 'झूम पंजाबी', मीका सिंह ने दी आवाज पंजाब किंग्स
    IPL: जोस बटलर ने बनाए हैं एक सीजन में बाउंड्री से सर्वाधिक रन, जानिए अद्भुत आंकड़े जोस बटलर
    IPL 2023 में ये होंगे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, जानिए कैसे हैं उनके आंकड़े  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: पृथ्वी शॉ के लिए यह काफी बड़ा सीजन होगा- रिकी पोंटिंग पृथ्वी शॉ

    IPL 2023

    IPL 2023 नीलामी: इन बड़े खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार जेसन रॉय
    IPL 2023: नीलामी के बाद RCB की टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    जोशुआ लिटिल IPL अनुबंध पाने वाले आयरलैंड के पहले खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: नीलामी के बाद गुजरात टाइटंस की टीम, जानिए क्या हो सकती है प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट के आंकड़े

    टेस्ट में लगातार 7वीं जीत दर्ज करने पर होंगी इंग्लैंड क्रिकेट टीम की नजरें, जानिए आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    रविंद्र जडेजा भारतीय जमीन पर पूरे कर सकते हैं अपने 200 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  रविंद्र जडेजा
    हैरी ब्रुक का आक्रमण जारी, टेस्ट में छक्के लगाने के मामले में बनाया दिलचस्प आंकड़ा हैरी ब्रूक
    न्यूजीलैंड के सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने केन विलियमसन, बोले- यह सम्मान की बात केन विलियमसन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025