NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: चेन्नई ने गुजरात को दिया 179 रन का लक्ष्य, रुतुराज का तूफानी अर्धशतक 
    खेलकूद

    IPL 2023: चेन्नई ने गुजरात को दिया 179 रन का लक्ष्य, रुतुराज का तूफानी अर्धशतक 

    IPL 2023: चेन्नई ने गुजरात को दिया 179 रन का लक्ष्य, रुतुराज का तूफानी अर्धशतक 
    लेखन मनोज शर्मा
    Mar 31, 2023, 09:33 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: चेन्नई ने गुजरात को दिया 179 रन का लक्ष्य, रुतुराज का तूफानी अर्धशतक 
    ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार पारी खेलते हुए चेन्नई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) की टीमें आमने-सामने हैं। चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए। टीम की ओर से रुतुराज गायकवाड़ ने सबसे अधिक 92 रन बनाए। दूसरी तरफ गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी, राशिद खान और अल्जारी जोसेफ ने 2-2 विकेट लिए। आइए चेन्नई टीम की पारी पर एक नजर डालते हैं।

    पावरप्ले में ऐसा रहा चेन्नई का प्रदर्शन 

    चेन्नई के लिए पावरप्ले का खेल मिला-जुला ही रहा। शुरुआती छह ओवर में टीम ने 51 रन तो बनाए लेकिन बनाए डेवोन कॉनवे (1) और मोईन अली (23) के रूप में दो महत्वपूर्ण विकेट भी गंवा दिए। इस दौरान मोईन ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले, लेकिन उन्हें जीवनदान भी मिला। हालांकि, वह इसका फायदा नहीं उठा पाए और राशिद खान का शिकार बने। इससे पूर्व मोहम्मद शमी ने अपने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर कॉनवे को चलता किया।

    ऐसी रही चेन्नई की बल्लेबाजी 

    एक छोर से लगातार विकेटों के गिरने के बीच गायकवाड़ ने दूसरा छोर काफी देर तक मजबूती से संभाल कर रखा। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए मोईन के साथ 36 रन जोड़े। उनकी सबसे बड़ी साझेदारी चौथे विकेट के लिए अंबाती रायडू के साथ हुई। दोनों ने 31 गेंदों में ताबड़तोड़ 51 रन जोड़े। हालांकि इस जोड़ी के टूटते ही टीम फिर लड़खड़ा गई। शिवम दुबे ने अंत में कुछ संघर्ष करते हुए 18 गेंदों में 19 रन बनाए।

    गायकवाड़ ने जमाया अपना सबसे तेज IPL अर्धशतक 

    विस्फोटक बल्लेबाज गायकवाड़ ने लीग में अपना सबसे तेज अर्धशतक (23 गेंद) जमाते हुए शानदार पारी खेली। शुरुआत में गुजरात के गेंदबाज चेन्नई के बल्लेबाजों पर हावी नजर आ रहे थे। ऐसे में वक्त में गायकवाड़ ने 184.00 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 92 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 4 चौके और 9 छक्के भी जड़े। यह उनके IPL करियर का 11वां अर्धशतक रहा। वह दुर्भाग्यशाली रहे जो शतक से चूक गए।

    शमी के IPL में 100 विकेट पूरे, ऐसा करने वाले 8वें भारतीय 

    शमी ने इस मुकाबले के दौरान IPL में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए। कीवी बल्लेबाज कॉनवे उनका 100वां शिकार बने। शमी IPL में 100 या उससे अधिक विकेट पूरे करने वाले केवल 8वें भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। भारतीय तेज गेंदबाजों में सबसे अधिक विकेट भुवनेश्वर कुमार (154) ने लिए हैं। उनके बाद जसप्रीत बुमराह (145), उमेश यादव (135), संदीप शर्मा (114), आशीष नेहरा (106), विनय कुमार (105) और जहीर खान (102) हैं।

    राशिद ने संदीप को पछाड़ा, लीग में 13वें सबसे सफल गेंदबाज बने 

    अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज राशिद (114) इस मुकाबले के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए लीग के 13वें सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने तेज गेंदबाज संदीप शर्मा की बराबरी हासिल कर ली। लीग में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो (183) के नाम दर्ज है। उनके बाद इस सूची में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा (170), भारत के युजवेंद्र चहल (166) और अमित मिश्रा (166) हैं।

    फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए केन विलियमसन 

    चेन्नई की बल्लेबाजी के दौरान गुजरात को एक बड़ा झटका लगा। कीवी खिलाड़ी केन विलियमसन फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। इसके चलते उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। विलियमसन सीमा रेखा के पास फील्डिंग कर रहे थे तभी एक दनदनाते शॉट को रोकने के चक्कर में वह घुटने में चोट लगवा बैठे। विलियमसन की चोट की गंभीरता के बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। अगर वह अनफिट होते हैं तो यह गुजरात के लिए बड़ा झटका होगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    IPL 2023
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    गुजरात टाइटंस
    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023

    GT बनाम CSK: गुजरात को लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर मैदान से बाहर गए केन विलियमसन केन विलियमसन
    IPL: मोहम्मद शमी ने पूरे किए 100 विकेट, ऐसा करने वाले 8वें भारतीय तेज गेंदबाज बने मोहम्मद शमी
    राजवर्धन हंगरगेकर ने किया IPL डेब्यू, जानिए कैसा रहा अब तक का उनका सफर राजवर्धन हंगरगेकर
    IPL 2023: राजीव गांधी स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करना होता है आसान, जानिए रोचक आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    जोशुआ लिटिल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने IPL खेलने वाले आयरलैंड के पहले क्रिकेटर आयरलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2023: आईएस बिंद्रा स्टेडियम कर चुका है 55 IPL मैचों की मेजबानी, जानिए रोचक आंकड़े  आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम
    IPL 2023 का धमाकेदार आगाज, बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमे क्रिकेट फैंस  IPL 2023
    IPL 2023 में बड़े बदलाव, बुमराह की जगह संदीप और पंत की जगह अभिषेक को मौका IPL 2023

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023: GT ने CSK के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन IPL 2023
    IPL 2023: नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर चुका है 18 IPL मैचों की मेजबानी, जानिए रोचक आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK को लगा झटका, मुकेश चौधरी पूरे सीजन से हुए बाहर- रिपोर्ट   IPL 2023
    IPL 2023, GT बनाम CSK: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है कड़ी टक्कर गुजरात टाइटंस

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2023, GT बनाम CSK: जानें मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: जानिए गुजरात टाइटंस के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें  IPL 2023
    IPL 2023: स्टीव स्मिथ ने इन 4 टीमों को बताया प्ले-ऑफ में जाने का दावेदार इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: क्या है गुजरात टाइटंस की ताकत और कमजोरी? जानिए टीम का सटीक विश्लेषण  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड: तबरेज शम्सी ने चटकाए 3 विकेट, जानिए आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट में आयरलैंड ने बांग्लादेश को दूसरी बार दी शिकस्त, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  आयरलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    वनडे विश्व कप में सीधे नहीं पहुंच सका श्रीलंका, 44 साल में पहली बार खेलेंगे क्वालीफायर श्रीलंका क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023