Page Loader
IPL 2023: CSK ने MI के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन 
इस सीजन की पहली भिड़ंत में CSK ने दर्ज की थी जीत (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

IPL 2023: CSK ने MI के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन 

May 06, 2023
03:16 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 49वें मैच के लिए मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीमें आमने-सामने हैं। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में CSK ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। CSK ने अपने 10 में से 5 मैच जीते हुए हैं, जबकि MI ने 9 में से 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की हुई है। आइए मैच से जुड़ी अहम जानकारी पर नजर डालते हैं।

टीमें 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवेन 

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा। मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, नेहल वढेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, आकाश मधवाल और अरशद खान।

जानकारी

दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर पर एक नजर 

CSK के इम्पैक्ट प्लेयर: अंबाती रायडू, मिचेल सैंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, शैख रशीद और आकाश सिंह। MI के इम्पैक्ट प्लेयर: कुमार कार्तिकेय, रमनदीप सिंह, डेवल्ड ब्रेविस, राघव गोयल और विष्णु विनोद।

 हेड-टू-हेड 

MI का पलड़ा रहा है भारी 

इस सीजन ये दोनों टीमें दूसरी बार एक दूसरे के खिलाफ खेलने उतरेंगी। दोनों के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं। 15 मुकाबलों में CSK को जीत मिली है। 20 मैच MI ने अपने नाम किए हैं। इस सीजन खेले गए पहले मुकाबले में CSK को 7 विकेट से जीत मिली थी। दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा रन सुरेश रैना (710) ने बनाए हैं। दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने (700) रन बनाए हैं।

स्टेडियम 

स्टेडियम के कुछ अहम आंकड़े 

एमए चिदंबरम स्टेडियम पर 71 IPL मैच खेले जा चुके हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 43 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 38 मैच जीते हैं। इस स्टेडियम में उच्चतम स्कोर CSK (246/5 बनाम RR, 2010) और न्यूनतम स्कोर RCB (70 बनाम CSK, 2019) के नाम दर्ज है। यहां सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी मुरली विजय (127 बनाम RR, 2010) ने खेली थी। यहां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंद्रे रसेल (5/15, बनाम MI, 2021) ने की थी।

अंक तालिका 

अंक तालिका में टीमों की स्थिति 

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में CSK इस समय 11 अंको के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। बता दें कि CSK का LSG के खिलाफ हुआ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। ऐसे में दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला था। रोहित शर्मा के नेतृत्व में MI की टीम 10 अंको के साथ फिलहाल छठे स्थान पर बनी हुई है। अब तक सर्वाधिक 7 मैच जीतने वाली GT शीर्ष पर बनी हुई है।