NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: नीलामी के लिए 991 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, खरीदे जा सकेंगे 87 खिलाड़ी
    खेलकूद

    IPL 2023: नीलामी के लिए 991 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, खरीदे जा सकेंगे 87 खिलाड़ी

    IPL 2023: नीलामी के लिए 991 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, खरीदे जा सकेंगे 87 खिलाड़ी
    लेखन मनोज शर्मा
    Dec 02, 2022, 11:05 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: नीलामी के लिए 991 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, खरीदे जा सकेंगे 87 खिलाड़ी
    IPL 2023 की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होनी है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के अगले सीजन के लिए होने वाली नीलामी के लिए कुल 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। IPL नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होनी प्रस्तावित है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि खिलाड़ियों की सूची में 185 कैप्ड, 786 अनकैप्ड और एसोसिएट देशों के 20 खिलाड़ी शामिल हैं। आइये जानते हैं नीलामी से जुड़ी और खास जानकारी।

    नीलामी में खरीदे जा सकते हैं 87 खिलाड़ी

    BCCI की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "हर फ्रेंचाइजी को अपनी टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी रखने होते हैं, ऐसे में नीलामी में 87 खिलाड़ी खरीदे जा सकते हैं, जिनमें से 30 खिलाड़ी विदेशी हो सकते हैं।" गौरतबल है कि नीलामी से पहले पंजीकृत सूची की छंटाई की जाती है। इसके बाद टीम नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए नामों के जाने से पहले वरीयता सूची डालती है।

    रजिस्ट्रेशन करने वाले खिलाड़ियों से जुड़े आंकड़े

    कैप्ड इंडियन खिलाड़ी (19), कैप्ड अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी (166), एसोसिएट देशों के खिलाड़ी (20), अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी जो पिछले IPL सीजन का हिस्सा थे (91), अनकैप्ड अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जो पिछले IPL सीजन का हिस्सा थे (3), अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी (604), अनकैप्ड अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी (88)

    नीलामी में इंग्लिश खिलाड़ियों की धूम

    नीलामी में सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें उन खिलाड़ियों पर टिकी होंगी, जिन्होंने टी-20 विश्व कप में दमदार प्रदर्शन किया था। विश्व कप के 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे सैम कुर्रन को नीलामी में अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद है। उन्हें नीलामी के लिए 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों में जगह दी गई है। कुर्रन और बेन स्टोक्स के अलावा सात अन्य इंग्लिश खिलाड़ियों को नीलामी के लिए इसी बेस प्राइस क्लब में रखा गया है।

    नीलामी के लिए दो करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

    दो करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों में एक भी भारतीय शामिल नहीं है। इस सूची में टॉम बैंटन, सैम कुर्रन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, जेमी ओवरटन, क्रेग ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, बेन स्टोक्स, नाथन कुल्टर नाइल, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, क्रिस लिन, केन विलियमसन, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, राइली रूसौ, रासी वैन डेर डुसेन, एंजेलो मैथ्यूज, जेसन होल्डर, निकोलस पूरन को जगह मिली है।

    नीलामी के लिए 1.5 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

    1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों में सीन एबॉट, रिले मेरेडिथ, जे रिचर्डसन, एडम जैम्पा, शाकिब अल हसन, हैरी ब्रूक, विल जैक, डेविड मलान, जेसन रॉय और शेरफेन रदरफोर्ड के नाम शामिल हैं।

    एक करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

    नीलामी के लिए एक करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की सूची में मयंक अग्रवाल, केदार जाधव, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, मोइसेस हेनरिक्स, एंड्रयू टाय, जो रूट, ल्यूक वुड, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, मार्टिन गुप्टिल, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, हेनरिक क्लासेन, तबरेज शम्सी, कुसल परेरा, रोस्टन चेज, रखीम कॉर्नवाल, शाई होप, अकील हुसैन और डेविड विसे के नाम शामिल किए गए हैं।

    किस टीम के पास कितने पैसे बचे हैं?

    सनराइजर्स हैदराबाद: 42.25 करोड़ रुपये। पंजाब किंग्स: 32.20 करोड़। लखनऊ सुपरजायंट्स: 23.35 करोड़ रुपये। मुंबई इंडियंस: 20.55 करोड़ रुपये। चेन्नई सुपर किंग्स: 20.45 करोड़ रुपये। दिल्ली कैपिटल्स: 19.45 करोड़ रुपये। गुजरात टाइटन्स: 19.25 करोड़ रुपये। राजस्थान रॉयल्स: 13.20 करोड़ रुपये। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 8.75 करोड़ रुपये। कोलकाता नाइट राइडर्स: 7.05 करोड़ रुपये।

    IPL में आएगा 'इंपैक्ट प्लेयर' नियम?

    BCCI द्वारा 'इंपैक्ट प्लेयर' के प्रयोग को IPL तक विस्तारित करने पर गहन चर्चा हुई। इसे पहली बार इसी साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट में लागू किया गया था। इस नियम के तहत कप्तान को अंतिम एकादश के साथ चार अन्य खिलाड़ियों के नाम भी सब्सिट्यूट के तौर पर बताने होंगे। इन चारों खिलाड़ियों में से किसी एक को 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम के तहत मैच के बीच में ही किसी अन्य खिलाड़ी की जगह खिलाया जा सकता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    BCCI
    क्रिकेट समाचार
    IPL नीलामी

    ताज़ा खबरें

    विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने भेजी मदद की पहली खेप, तुर्की ने बताया 'सच्चा दोस्त' भूकंप
    तुर्की में आए भूकंप के बाद से लापता हुआ चेल्सी का पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी तुर्की
    मद्रास हाई कोर्ट के जज की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट ने बताया सही मद्रास हाई कोर्ट
    वेंकटेश प्रसाद ने पाकिस्तान को बताया 'नर्क', जावेद मियांदाद को दिया करारा जवाब वेंकटेश प्रसाद

    इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 लीग्स में खेलने के लिए बांग्लादेश और श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे जोसुआ लिटिल आयरलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2023: 4K में होगा डिजिटल प्रसारण, BCCI ने JIO को दी स्वीकृति BCCI
    टॉम कर्रन ने रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहने का निर्णय किया, जानिए क्या है कारण  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोहली या रोहित नहीं, क्रिकेट के दिग्गजों ने इस खिलाड़ी को चुना IPL का महानतम बल्लेबाज सुरेश रैना

    BCCI

    PCB अध्यक्ष नजम सेठी ने BCCI सचिव जय शाह को दी धमकी- रिपोर्ट  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
    एशिया कप 2023: श्रीलंका या UAE में शिफ्ट हो सकता है टूर्नामेंट- रिपोर्ट  भारत बनाम पाकिस्तान
    4 मार्च से शुरू होगी महिला प्रीमियर लीग, मुंबई में खेले जाएंगे सभी मुकाबले  महिला क्रिकेट
    विमेंस प्रीमियर लीग के लिए कब होगी खिलाड़ियों की नीलामी? जानिए क्या है BCCI की योजना  विमेंस प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    आरोन फिंच ने संन्यास के बाद दिया इन खिलाड़ियों को टी-20 कप्तान बनाने का सुझाव आरोन फिंच
    ऑस्ट्रेलिया के टी-20 कप्तान आरोन फिंच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके आंकड़े आरोन फिंच
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: तेजनारायण चंद्रपॉल ने लगाया दोहरा शतक, ऐसा रहा तीसरा दिन  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    रविंद्र जडेजा ने बताया कितनी मुश्किल रही वापसी, बोले- 5 महीनों तक सूरज नहीं देखा रविंद्र जडेजा

    IPL नीलामी

    IPL नीलामी में नहीं बिकने पर बोले संदीप शर्मा- मुझे हैरानी हुई है और निराश हूं इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: नीलामी के बाद गुजरात टाइटंस की टीम, जानिए क्या हो सकती है प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: नीलामी के बाद KKR की टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    जोशुआ लिटिल IPL अनुबंध पाने वाले आयरलैंड के पहले खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023