LOADING...
IPL 2022: 'अहमदाबाद टाइटंस' होगा दूसरी नई फ्रेंचाइजी का नाम, आधिकारिक ऐलान हुआ
IPL खिताब

IPL 2022: 'अहमदाबाद टाइटंस' होगा दूसरी नई फ्रेंचाइजी का नाम, आधिकारिक ऐलान हुआ

लेखन Neeraj Pandey
Feb 07, 2022
04:40 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दो नई टीमें जोड़ी गई हैं। अहमदाबाद की नई टीम ने अपने ऑफिशियल नाम की घोषणा कर दी है। ट्विटर पर जानकारी देते हुए टीम ने बताया कि उन्हें 'अहमदाबाद टाइटंस' के नाम से जाना जाएगा। अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी को CVC कैपिटल ग्रुप ने 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की बोली लगाकर हासिल किया है। इस फ्रेंचाइजी के लिए अडानी ग्रुप ने भी कोशिश की थी।

हार्दिक पंड्या

अहमदाबाद की कप्तानी करेंगे हार्दिक

अहमदाबाद की टीम ने घरेलू क्रिकेटर हार्दिक पंड्या को अपना कप्तान नियुक्त किया है। हार्दिक को मुंबई इंडियंस (MI) ने 2021 सीजन के बाद रिलीज किया था। अहमदाबाद ने पिछले महीने की साफ कर दिया था हार्दिक उनके कप्तान होंगे। हार्दिक को 15 करोड़ रुपये की कीमत देकर अहमदाबाद ने साइन किया है। इससे पहले हार्दिक को MI के लिए खेलते हुए 11 करोड़ रुपये मिलते थे। वह IPL में अपना कप्तानी डेब्यू करेंगे।

लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ ने भी घोषित कर दिया है अपना नाम

पिछले महीने आरपी संजीव गोयंका ग्रुप (RPSG) की मालिकाना हक वाली लखनऊ फ्रेंचाइजी ने भी अपने नाम की घोषणा की थी। उन्होंने अपना नाम 'लखनऊ सुपर जायंट्स' रखा है। टीम के मालिक संजीव गोयंका ने कहा था कि उन्होंने फैंस के सुझाव के बाद यह नाम रखा है। आपको बता दें कि जब 2016 और 2017 में गोयंका की मालिकाना हक वाली पुणे की टीम खेली थी तो उसका नाम राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स था।

राशिद और गिल

अहमदाबाद ने गिल और राशिद को भी किया है साइन

हार्दिक के अलावा अहमदाबाद ने राशिद खान और शुभमन गिल को भी अपने साथ जोड़ा है। हार्दिक के अलावा राशिद को भी 15 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। गिल को सात करोड़ रुपये मिलेंगे। राशिद को सनराइजर्स हैदराबाद और गिल को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज किया है। दोनों नई टीमों को नीलामी से पहले तीन-तीन खिलाड़ी साइन करने की अनुमति मिली थी। लखनऊ ने केएल राहुल को अपना कप्तान बनाया है।