Loading...
IPL 2022: क्या हैं मुंबई इंडियंस की मजबूती और कमजोरी? पढें टीम विश्लेषण और जरूरी बातें
दिल्ली के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी मुंबई

IPL 2022: क्या हैं मुंबई इंडियंस की मजबूती और कमजोरी? पढें टीम विश्लेषण और जरूरी बातें

Mar 15, 2022
07:55 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) अपने 2022 सीजन की शुरुआत 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में पिछले सीजन में MI प्ले-ऑफ में अपनी जगह नहीं बना सकी थी और अंक तालिका में पांचवे स्थान पर रही थी। ऐसे में इस बार टीम नए संयोजन के साथ बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी इस बीच MI का टीम विश्लेषण करते हैं।

बल्लेबाजी

किशन को वापस खरीदकर MI ने बल्लेबाजी को किया है संतुलित

नीलामी से पहले MI ने रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया था। वहीं नीलामी में ईशान किशन को फिर से अपने साथ शामिल करके बल्लेबाजी क्रम को स्थिर करने का प्रयास किया है।

अंडर-19 विश्व कप में धमाल मचाने वाले डेवाल्ड ब्रेविस को भी MI ने खरीदा है।

MI के बल्लेबाजी क्रम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, जो युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ संतुलित नजर आ रहा है।

गेंदबाजी

बोल्ट का विकल्प ढूंढ़ने में नाकाम नजर आती है मुंबई

MI ने ट्रेंट बोल्ट को रिलीज कर दिया था, जो विकेट लेने वाले गेंदबाज थे और जसप्रीत बुमराह के साथ घातक साबित होते थे।

MI ने विदेशी तेज गेंदबाजों में जोफ्रा आर्चर, रिले मेरेडिथ और टायमल मिल्स पर दांव लगाया है। हालांकि, आर्चर इस सीजन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में MI के दल में बोल्ट का मजबूत विकल्प नजर नहीं आता है।

इसके अलावा MI के पास स्पिन विभाग में भी कोई बड़ा नाम नहीं है।

ADVERTISEMENT

ऑलराउंडर

टीम ने विदेशी ऑलराउंडर्स पर लगाया है दांव

MI ने हार्दिक और क्रुणाल पांड्या को रिलीज किया था। ये दोनों खिलाड़ी MI के लिए उपयोगी रहे हैं। उनकी जगह पर अब कोई बड़ा भारतीय ऑलराउंडर मौजूद नहीं है।

MI के दल में इस बार कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, फैबियन एलन और टिम डेविड के रूप में विदेशी ऑलराउंडर शामिल हैं। इनमें से पोलार्ड को छोड़कर तीनों ने IPL में ज्यादा मैच नहीं खेले हैं।

ऐसे में टीम एक बार फिर अनुभवी पोलार्ड के भरोसे मैदान पर उतरेगी।

ADVERTISEMENT

टीम

ऐसी है मुंबई की पूरी टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, बासिल थम्पी, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, एन तिलक वर्मा, संजय यादव, जोफ्रा आर्चर, डेनियल सैम्स, टायमल मिल्स, टिम डेविड, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद अरशद खान, अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, फैबियन एलन और आर्यन जुयाल।

संभावित एकादश

ऐसी हो सकती है मुंबई की प्लेइंग इलेवन

ईशान और रोहित पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं अनुभवी सूर्यकुमार और युवा डेवाल्ड ब्रेविस नंबर तीन और चार के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

मध्यक्रम में टिम डेविड और पोलार्ड जैसे ऑलराउंडर अपनी भूमिका निभा सकते हैं। डेनियल सैम्स/टायमल मिल्स प्लेइंग इलेवन में चौथे विदेशी हो सकते हैं, जो जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे।

इनके अलावा मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन और जयदेव उनादकट जैसे भारतीय विकल्प टीम के पास मौजूद हैं।

शेड्यूल

ऐसा है मुंबई का पूरा शेड्यूल

27 मार्च: DC बनाम MI

02 अप्रैल: MI बनाम RR

06 अप्रैल: KKR बनाम MI

09 अप्रैल: RCB बनाम MI

13 अप्रैल: MI बनाम PBKS

16 अप्रैल: MI बनाम LSG

21 अप्रैल: MI बनाम CSK

24 अप्रैल: LSG बनाम MI

30 अप्रैल: RR बनाम MI

06 मई: GT बनाम MI

09 मई: MI बनाम KKR

12 मई: CSK बनाम MI

17 मई: MI बनाम SRH

21 मई: MI बनाम DC

ADVERTISEMENT