Page Loader
IPL 2021: जानें राजस्थान रॉयल्स का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें
फिलहाल पांचवे पायदान पर है राजस्थान

IPL 2021: जानें राजस्थान रॉयल्स का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें

Aug 27, 2021
09:15 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के पहले लेग में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अपने तीन मैच जीते थे। जबकि टीम को चार मैचों में हार मिली थी। अपने नए कप्तान संजू सैमसन की अगुवाई में RR फिलहाल पांचवे पायदान पर है। आगामी 19 सितंबर से बचे हुए सीजन की शुरुआत होनी है, जिसमें RR अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेगी। RR के शेड्यूल सहित अहम जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

अच्छा प्रदर्शन

इन खिलाड़ियों ने किया अच्छा प्रदर्शन

कप्तान संजू सैमसन इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने स्थगित होने से पहले IPL 2021 में 46.16 की औसत से 277 रन बना लिए हैं। इस बीच सैमसन ने एक शतक भी लगाया था। गेंदबाजी में क्रिस मॉरिस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने सात मैचों में 16.00 की औसत से 14 विकेट लिए। वहीं मुस्ताफिजुर रहमान ने सात मैचों में आठ विकेट झटके हैं।

खराब प्रदर्शन

इन खिलाड़ियों ने किया निराश

रियान पराग ने IPL 2021 में निराश किया। युवा पराग ने सात मैचों में 25 के सर्वोच्च स्कोर के साथ सिर्फ 78 रन बनाए। वहीं यशस्वी जायसवाल भी कमाल नहीं कर सके। उन्होंने तीन मैचों में 22 की औसत से 66 रन बनाए। वहीं मनन वोहरा भी मौकों को भुनाने में असफल रहे। मनन को चार मैचों में मौका मिला, जिसमें उन्होंने 10.50 की औसत से सिर्फ 42 रन बनाए।

कार्यक्रम

IPL 2021 के लिए SRH के मैचों का कार्यक्रम

21 सितंबर: राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स, शाम 7:30 बजे 25 सितंबर: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दोपहर 3:30 बजे 27 सितंबर:- राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, शाम 7:30 बजे 29 सितंबर: राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शाम 7:30 बजे 02 अक्टूबर: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शाम 7:30 बजे 05 अक्टूबर: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे 07 अक्टूबर: राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, शाम 7:30 बजे

स्क्वाड

ऐसा है RR का पूरा स्क्वाड

संजू सैमसन (कप्तान), कुलदीप यादव, बेन स्टोक्स, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, क्रिस मॉरिस, तबरेज शम्सी, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, ग्लेन फिलिप्स, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, मयंक मर्कंडे, शिवम दुबे, केसी करिअप्पा, महिपाल लोमरोर, मुस्तफिजुर रहमान, डेविड मिलर, लियाम लिविंगस्टोन, मनन वोहरा और रियान पराग।