NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021: पंत या अय्यर में से कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान?
    खेलकूद

    IPL 2021: पंत या अय्यर में से कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान?

    IPL 2021: पंत या अय्यर में से कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान?
    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 19, 2021, 01:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2021: पंत या अय्यर में से कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान?
    कप्तानी के मुद्दे पर अभी भी फैसला लिया जाना है

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के बचे हुए सीजन की शुरुआत 19 सितंबर से होनी है। इसके लिए सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अब तक यह तय नहीं किया है कि बचे हुए मुकाबलों में उनकी कप्तानी कौन करेगा। DC के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। एक नजर डालते हैं पूरी खबर पर।

    अय्यर की गैरमौजूदगी में पंत बने थे कप्तान

    पिछले दो सीजन से दिल्ली की कप्तानी करते आ रहे श्रेयस अय्यर भारत के लिए खेलते हुए चोटिल हो गए थे। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते हुए अय्यर के बाएं कंधे में चोट लगी थी। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में पंत को टीम की कमान सौंपी गई थी। बता दें टीम में स्टीव स्मिथ, रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्या रहाणे जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद पंत को कप्तान बनाया गया था।

    कप्तानी के मुद्दे पर अभी भी फैसला लिया जाना है- रिपोर्ट

    DC के अधिकारी ने ANI को बताया, "कप्तानी के मुद्दे पर अभी भी फैसला लिया जाना है। पंत या अय्यर में से कप्तानी कौन करेगा, अब तक टीम प्रबंधन ने यह तय नहीं किया है।" अधिकारी ने यह भी बताया कि श्रेयस अय्यर पहले ही UAE पहुंच चुके हैं और फिटनेस कोच के साथ हैं। वहीं बाकि खिलाड़ियों व सहयोगी दल के शनिवार को UAE के लिए रवाना होने की उम्मीद है।

    अय्यर की कप्तानी में पहली बार फाइनल में पहुंची थी दिल्ली

    अय्यर को IPL 2018 के बीच सीजन में कप्तानी सौंपी गई थी। उनकी कप्तानी में पिछले सीजन में DC की टीम उपविजेता रही थी। IPL में अय्यर की कप्तानी की बात करें तो अब तक उन्होंने 41 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से उन्हें 23 में जीत और 18 में हार का सामना करना पड़ा है। बता दें IPL 2020 में उनकी कप्तानी में टीम ने 17 में से नौ मैच जीते थे।

    पंत की कप्तानी में शानदार खेली है दिल्ली

    IPL 2021 में पंत की अगुवाई में गत उपविजेता DC ने आठ मुकाबले खेले और छह जीत के साथ फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पायदान पर बनी हुई है।

    ऐसा है DC का शेड्यूल

    22 सितंबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, शाम 07:30 बजे 25 सितंबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, दोपहर 03:30 बजे 28 सितंबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दोपहर 03:30 बजे 02 अक्टूबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दोपहर 03:30 बजे 04 अक्टूबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शाम 07:30 बजे 08 अक्टूबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शाम 07:30 बजे

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    ऋषभ पंत
    दिल्ली कैपिटल्स
    श्रेयस अय्यर

    ताज़ा खबरें

    IPL 2023: GT बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद के आंकड़े IPL 2023
    जन्मदिन विशेष: माधुरी दीक्षित के इन सदाबहार किरदारों को भूल पाना है मुश्किल माधुरी दीक्षित
    CSK बनाम KKR: दीपक चाहर ने लिए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम KKR: नितीश राणा ने जड़ा इस सीजन में अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  नितीश राणा

    क्रिकेट समाचार

    CSK बनाम KKR: रिंकू सिंह ने जमाया IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  रिंकू सिंह
    IPL 2023: KKR ने CSK ने हराकर दर्ज की छठी जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK ने KKR को दिया 145 रन का लक्ष्य, शिवम दूबे की उम्दा पारी  चेन्नई सुपरकिंग्स
    RR बनाम RCB: 'प्लेयर ऑफ द मैच' वेन पार्नेल ने झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023

    ऋषभ पंत

    ऋषभ पंत की कैसी है तबियत, कब तक क्रिकेट खेलते नजर आएंगे?  भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2023: DC ने पहले मैच में ही ऋषभ पंत के लिए की ये खास चीज दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2023: ऋषभ पंत की जगह ले सकता है बंगाल का यह 20 वर्षीय बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    पंत को वापसी के लिए गांगुली ने दी अहम सलाह, उनकी तारीफ में कही ये बातें सौरव गांगुली

    दिल्ली कैपिटल्स

    DC बनाम PBKS: हरप्रीत बरार ने लिए 4 विकेट, किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: PBKS ने दर्ज की अपनी छठी जीत, DC प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: डेविड वार्नर ने PBKS के खिलाफ जड़ा रिकॉर्ड 13वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: PBKS ने DC को दिया 168 रन का लक्ष्य, प्रभसिमरन ने खेली शतकीय पारी  इंडियन प्रीमियर लीग

    श्रेयस अय्यर

    भारत और KKR के लिए बड़ा झटका, श्रेयस अय्यर नहीं खेल पाएंगे WTC फाइनल और IPL इंडियन प्रीमियर लीग
    श्रेयस अय्यर ने WTC फाइनल खेलने के लिए किया बड़ा फैसला, सर्जरी टालकर जाएंगे NCA  इंडियन प्रीमियर लीग
    भारतीय बल्लेबाजी क्रम के लिए चुनौती बना नंबर-4 पर चयन, 2019 से नहीं मिला ठोस विकल्प केएल राहुल
    NCA को लेकर BCCI की सख्ती, दी खिलाड़ियों की चोट ढंग से देखने की चेतावनी  BCCI

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail

    Live

    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023