NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL इतिहास में सबसे कम पारियों में 1,000 रन पूरे करने वाले भारतीयों पर नजर
    अगली खबर
    IPL इतिहास में सबसे कम पारियों में 1,000 रन पूरे करने वाले भारतीयों पर नजर
    रजत पाटीदार ने IPL में पूरे किए 1,000 रन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL इतिहास में सबसे कम पारियों में 1,000 रन पूरे करने वाले भारतीयों पर नजर

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 19, 2025
    01:41 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 34वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 5 विकेट से हरा दिया।

    मैच में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने 18 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली। पारी का 15वां बनाते ही उन्होंने IPL में अपने 1,000 रन पूरे कर लिए।

    वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज हैं।

    IPL में सबसे कम पारियों में 1,000 रन बनाने वाले भारतीयों पर नजर डालते हैं।

    #1

    साई सुदर्शन - 25 पारी

    इस सूची में पहले पायदान पर गुजरात टाइटंस (GT) के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन हैं, जिन्होंने महज 25 पारियों में ही अपने 1,000 रन पूरे कर लिए थे।

    सुदर्शन ने अपने IPL करियर में अब तक 31 मैचों की इतनी ही पारियों में 48.68 की शानदार औसत और 141.98 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,363 रन बना लिए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 10 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 103 रन का रहा है।

    #2

    रजत पाटीदार - 30 पारी

    इस सूची में अब दूसरे पायदान पर RCB के कप्तान पाटीदार पहुंच गए हैं, जिन्होंने PBKS के खिलाफ अपने करियर की 30वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया है।

    पाटीदार अपने करियर में अब तक 34 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 30 पारियों में 34.76 की औसत और 158.49 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,008 रन बना चुके हैं।

    इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतकों के अलावा 1 शतक भी जड़ा है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 112 रन का रहा है।

    #3

    सचिन तेंदुलकर और रुतुराज गायकवाड़ - 31 पारी

    इस सूची में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं।

    दोनों ही बल्लेबाजों ने 31-31 पारियों में अपने 1,000 रन पूरे किए थे। सचिन ने अपने IPL करियर में 78 मैचों में 34.84 की औसत और 119.80 की स्ट्राइक रेट से 2,334 रन बनाए हैं।

    इसी तरह गायकवाड़ ने 71 मैचों में 40.35 की औसत और 137.47 की स्ट्राइक रेट से 2,502 रन बनाए हैं।

    #4

    तिलक वर्मा - 33 पारी

    इस सूची में चौथे नंबर पर मुंबई इंडियंस (MI) के बल्लेबाज तिलक वर्मा हैं, जिन्होंने 33 पारियों में अपने 1,000 रन पूरे कर लिए थे।

    तिलक ने अपने IPL करियर में अब तक 45 मैचों की 44 पारियों में 40.79 की शानदार औसत और 145.54 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,387 रन बना लिए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 84 रन का रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    रजत पाटीदार
    पंजाब किंग्स

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने मुआवजा राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया कर्नाटक
    कोको गॉफ ने अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता, फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराया टेनिस
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस आयुक्त का निलंबन: क्या है IPS अधिकारी के निलंबन की प्रक्रिया? कर्नाटक
    आमिर खान की 91 साल की मां भी बॉलीवुड में आईं, 'सितारे जमीन पर' में एंट्री आमिर खान

    इंडियन प्रीमियर लीग

    अभिषेक शर्मा ने शतक के बाद दिखाया गया नोट कब लिखा था? खुद किया खुलासा सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2025: LSG बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए खेली गई सर्वोच्च व्यक्तिगत पारियों पर नजर सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2025: यशस्वी जायसवाल ने RCB के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े यशस्वी जायसवाल

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2025: RCB ने 10 साल बाद वानखेड़े स्टेडियम में MI को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: तिलक वर्मा ने RCB के खिलाफ जड़ा अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB ने MI को रोमांचक मैच में दी शिकस्त, देखें मुकाबले के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: क्रुणाल पांड्या ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    रजत पाटीदार

    IPL 2022: एलिमिनेटर मुकाबले में शतक लगाने वाले रजत पाटीदार कौन हैं? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: कम दामों में बिके इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी 2021-22: पहले सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश ने बंगाल को हराया, फाइनल में किया प्रवेश क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी, फाइनल: यश और शुभम ने लगाए शतक, मध्य प्रदेश बढ़त की ओर क्रिकेट समाचार

    पंजाब किंग्स

    IPL 2025: PBKS ने CSK को 18 रन से हराया, देखें मुकाबले के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: डेवोन कॉनवे ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े IPL 2025
    IPL 2025: PBKS बनाम CSK मैच में ये अनकैप्ड खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर ग्लेन मैक्सवेल पर लगा बड़ा जुर्माना ग्लेन मैक्सवेल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025