NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महेंद्र सिंह धोनी 42 साल के हुए, जानें उनके क्रिकेट करियर के खास रिकॉर्ड्स और आंकड़े 
    अगली खबर
    महेंद्र सिंह धोनी 42 साल के हुए, जानें उनके क्रिकेट करियर के खास रिकॉर्ड्स और आंकड़े 
    धोनी ने 200 वनडे मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम की कमान संभाली थी (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

    महेंद्र सिंह धोनी 42 साल के हुए, जानें उनके क्रिकेट करियर के खास रिकॉर्ड्स और आंकड़े 

    लेखन मनोज शर्मा
    Jul 07, 2023
    10:28 am

    क्या है खबर?

    क्रिकेट इतिहास में तीनों ICC ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    सबसे कुशल भारतीय कप्तान के रूप में धोनी का कद अद्वितीय है, उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों ने क्रिकेट इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है।

    उनके नेतृत्व कौशल ने भारत को ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2013, टी-20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 में जीत दिलाई।

    आइए धोनी के रोचक आंकड़े और क्रिकेट रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं।

    रिपोर्ट

    श्रीलंका के खिलाफ चेन्नई में खेला था पहला टेस्ट मैच 

    धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ (23 दिसंबर, 2004) वनडे मैच से हुई थी।

    इसके एक साल बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ (2 दिसंबर, 2005) चेन्नई में अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का आगाज किया था।

    साल 2006 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में उन्होंने अपना पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) के खिलाफ (19 अप्रैल, 2008) खेला था।

    रिपोर्ट

    धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आंकड़े 

    धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में कुल 538 मैच खेले थे।

    उन्होंने 90 टेस्ट मैचों में 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाए थे। टेस्ट में उनके नाम 1 दोहरा शतक, 6 शतक और 33 अर्धशतक दर्ज हैं।

    वनडे क्रिकेट में उन्होंने 350 मैचों में 50.58 की औसत से 10,773 रन बनाए हैं, जिसमें उनके 10 शतक और 73 अर्धशतक शामिल रहे।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 98 मैचों में 37.60 की औसत से 1,617 रन बनाए थे।

    जानकारी

    विकेट के पीछे धोनी के आंकड़े 

    धोनी विकेट के पीछे अपनी चपलता के लिए प्रसिद्ध रहे हैं। उन्होंने टेस्ट 256 कैच लिए और 38 स्टंपिंग की। वनडे में उन्होंने 321 कैच लिए और 123 स्टंपिंग की। इसके अलावा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 57 कैच लिए और 34 स्टिंपिंग की।

    रिपोर्ट

    धोनी की उपलब्धियां 

    साल 2007 में भारतीय क्रिकेट टीम की कमान संभालने के बाद धोनी की अगुवाई में टीम 2009 में पहली बार दुनिया की नंबर-1 टेस्ट टीम बनी थी।

    क्रिकेट में उल्लेखनीय प्रदर्शन और समाज के लिए बड़ी प्रेरणा बनने के चलते भारत सरकार ने धोनी को राजीव गांधी खेल रत्न (2007), पद्मश्री (2009) और पद्म भूषण (2018) से सम्मानित किया।

    उन्हें लगातार दो वर्षों (2008 और 2009) तक ICC वनडे 'प्लेयर ऑफ द ईयर' भी नामित किया गया था।

    जानकारी

    धोनी के IPL आंकड़े 

    धोनी ने नाम IPL के 250 मैचों में 38.79 की औसत और 135.92 की स्ट्राइक रेट से 5,082 रन दर्ज हैं। उन्होंने इस लीग में 84 के उच्चतम स्कोर के साथ 24 अर्धशतक जमाए हैं। उन्होंने 349 चौके और 239 छक्के भी जमाए हैं।

    रिपोर्ट

    धोनी के नाम दर्ज हैं ये खास रिकॉर्ड्स 

    धोनी के नाम टेस्ट क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर सबसे अधिक मैचों (60 )में कप्तानी करने का रिकॉर्ड दर्ज है। दूसरे नंबर पर बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम (28) हैं।

    वनडे में भी धोनी ने बतौर विकेटकीपर सबसे अधिक मैचों (200) में टीम की कमान संभाली है। दूसरे नंबर पर सरफराज अहमद (50) हैं।

    बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी (183* रन बनाम श्रीलंका, 2005) के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है।

    रिपोर्ट

    क्यों भीड़ से अलग है धोनी की शख्सियत? 

    धोनी की नेतृत्व क्षमता, फिनिशिंग कौशल और दबाव में भी शांत रहना उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाता है।

    झारखंड जैसे पिछड़े हुए राज्य से निकलकर भारतीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने अपने दम पर एक अलग पहचान बनाई।

    धोनी से पहले भारतीय क्रिकेट में आमतौर पर विकेटकीपर केवल विकेट के पीछे सक्रिय रहते थे।

    धोनी ने इस धारणा को बदला और अपने दम पर भारत को कई मैचों में जीत दिलाते हुए एक नई धारणा का सृजन किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महेंद्र सिंह धोनी
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    महेंद्र सिंह धोनी

    IPL: किरोन पोलार्ड के नाम है आक्रामक बल्लेबाजी के मामले में ये बड़ा रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े किरोन पोलार्ड
    IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के 5 अहम खिलाड़ी, बदल सकते हैं मैच का रुख IPL 2023
    IPL 2023 का धमाकेदार आगाज, बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमे क्रिकेट फैंस  IPL 2023
    IPL: अंतिम 3 ओवर में धोनी ने लगाए हैं सर्वाधिक छक्के, जानिए आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स

    क्रिकेट समाचार

    ओमान बनाम वेस्टइंडीज: शोएब खान ने लगाया वनडे करियर का 7वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ओमान क्रिकेट टीम
    दलीप ट्रॉफी: विधाथ कावेरप्पा ने की फर्स्ट क्लास करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए उनके आंकड़े  दलीप ट्रॉफी
    BCCI ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के वेतन में किया इजाफा, जानिए अब कितना मिलेगा BCCI
    दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल: पहले दिन रहा गेंदबाजों का दबदबा, स्टार बल्लेबाज नहीं दिखा सके जौहर  दलीप ट्रॉफी

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    न्यूजीलैंड के लिए 5,000 या उससे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे ओपनर बने टॉम लैथम  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा अनिल कुंबले का बड़ा रिकॉर्ड, हासिल की ये उपलब्धि  रविचंद्रन अश्विन
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 17,000 रन, शानदार रहे उनके आंकड़े  रोहित शर्मा
    विराट कोहली ने 1205 दिन बाद लगाया टेस्ट शतक, उनके करियर का सबसे लंबा अंतराल विराट कोहली

    क्रिकेट के आंकड़े

    WTC फाइनल: चेतेश्वर पुजारा और मार्नस लाबुशेन के आंकड़ों की तुलना  चेतेश्वर पुजारा
    WTC फाइनल: विराट कोहली का ICC टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों में कैसा रहा है प्रदर्शन? विराट कोहली
    WTC फाइनल: पिछले कुछ सालों में जमकर बोला है ट्रेविस हेड का बल्ला, जानिए आंकड़े  ट्रेविस हेड
    एशेज सीरीज: जेम्स एंडरसन का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े जेम्स एंडरसन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025