NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / 32 साल के हुए सूर्यकुमार यादव, जानिए उनके क्रिकेट के जरूरी आंकड़े
    अगली खबर
    32 साल के हुए सूर्यकुमार यादव, जानिए उनके क्रिकेट के जरूरी आंकड़े
    सूर्यकुमार यादव के जरूरी आंकड़े (तस्वीर: ट्विटर/@surya_14kumar)

    32 साल के हुए सूर्यकुमार यादव, जानिए उनके क्रिकेट के जरूरी आंकड़े

    लेखन मनोज शर्मा
    Sep 14, 2022
    03:20 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट में तेजी से स्थापित हो रहे सूर्यकुमार यादव बुधवार (14 सितंबर) को 32 साल के हो गए हैं।

    अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर यादव ने अपने छोटे से अंतरराष्ट्रीय करियर में ही गहरी छाप छोड़ी है।

    अपने दमदार स्ट्रोक-प्ले के चलते उनकी तुलना दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स से होती है।

    आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़े जरुरी आंकड़े।

    अंतरराष्ट्रीय आंकड़े

    अब तक ऐसा रहा है यादव का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर

    यादव ने मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टी-20) में डेब्यू किया था। हालांकि, पहले मैच में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई।

    पहली अंतरराष्ट्रीय पारी की शुरुआत उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में छक्के के साथ की थी। इसी पारी में उन्होंने अपना पहला टी-20 अर्धशतक (57) जमाया था।

    28 टी-20 मैचों में 173.29 की स्ट्राइक रेट से उनके नाम 811 रन दर्ज हैं। वहीं 13 वनडे मैचों में 34 की औसत से उन्होंने 340 रन बनाए हैं।

    टी-20 के आंकड़े

    टी-20 क्रिकेट में लगाया रनों का अंबार

    टी-20 क्रिकेट में यादव का स्ट्राइक रेट 145.15 है, जो काफी अच्छा माना जाएगा। उन्होंने अब तक 222 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5,034 रन बनाए हैं।

    यादव का औसत 32.06 का है और इस फॉर्मेट में उन्होंने 30 अर्द्धशतक भी बनाए हैं। वे अब तक 188 छक्के और 516 चौके जमा चुके हैं।

    खास बात ये है कि यादव ने पिछले पांच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में से प्रत्येक में 300 से अधिक रन बनाए हैं।

    IPL के आंकड़े

    यादव का IPL सफरनामा

    यादव के IPL करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस की ओर से साल 2012 में पुणे वारियर्स के खिलाफ हुई थी। उस मैच में वे शून्य पर आउट हुए थे।

    अपने IPL करियर में यादव अब तक 123 मैचों की 108 पारियों में 30.05 की औसत और 137 की स्ट्राइक रेट से 2,644 रन बना चुके हैं।

    वे अब तक 16 अर्धशतक जमा चुके हैं और उनका उच्च स्कोर 82 का है। यादव अब तक 84 छक्के जमा चुके हैं।

    उपलब्धि

    सूर्यकुमार ने हासिल की है ये खास उपलब्धि

    सूर्यकुमार ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया था। उन्होंने 55 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली थी।

    इसके साथ ही वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले 5वें भारतीय बने थे।

    इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले वह तीसरे भारतीय हैं।

    सूर्यकुमार टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चौथे या उससे नीचे के नंबर पर सबसे बड़ी पारी (117) खेलने वाले खिलाड़ी (पूर्ण सदस्य राष्ट्र) हैं।

    2022

    2022 में सूर्यकुमार का प्रदर्शन

    सूर्यकुमार ने 2022 में 27 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 34.04 की औसत से 783 रन बनाए हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका स्ट्राइक रेट 182.31 का है।

    इस साल इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में उन्होंने 171 रन बनाए थे।

    साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज में सूर्यकुमार ने 53.50 की औसत से रन बनाए थे।

    इस साल टी-20 में घर से बाहर उनका स्ट्राइक रेट 181.67 का रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    सूर्यकुमार यादव

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    गूगल ने नया वीडियो कॉल सिस्टम 'बीम' किया लॉन्च, जानिए क्या है इसकी खासियत गूगल
    ऐपल WWDC 2025 9 जून से होगा आयोजित, कब और कैसे देख सकेंगे आप? ऐपल
    IPL 2025: RR ने CSK को हराते हुए अपने अभियान का समापन किया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2022 में इन भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों ने छोड़ी छाप, जानिए प्रदर्शन राहुल त्रिपाठी
    IPL 2022: कम दामों में बिके इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन IPL 2022
    हार्दिक पंड्या बनाम संजू सैमसन: कप्तानी में कैसे रहे दोनों के आंकड़े? संजू सैमसन
    IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    भारतीय क्रिकेट टीम

    एशिया कप 2022: स्लो ओवर रेट के चलते भारत और पाकिस्तान पर लगा भारी जुर्माना पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    भारत बनाम हांगकांग: टॉस जीतकर हांगकांग की पहले गेंदबाजी, ऋषभ पंत की हुई वापसी क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम हांगकांग: कोहली और सूर्यकुमार के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने दिया 193 का लक्ष्य क्रिकेट समाचार
    एशिया कप 2022: हांगकांग को हराकर भारत ने सुपर-4 में बनाई जगह, बने ये रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार

    टी-20 क्रिकेट

    श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया: टी-20 सीरीज का आंकड़ों में प्रीव्यू, इन खिलाड़ियों का रहा है दबदबा क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित की क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े और अन्य महत्वपूर्ण बातें भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका के खिलाफ जबरदस्त रहा है डेविड वॉर्नर का प्रदर्शन, आंकड़ों में जानिए डेविड वार्नर

    सूर्यकुमार यादव

    IPL से पहले मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज़ का कमाल, टी-20 टूर्नामेंट में जड़े दो शतक इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    सूर्यकुमार यादव समेत छह भारतीय खिलाड़ियों से प्रभावित हुए सौरव गांगुली, जानिए क्या कहा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: ब्रायन लारा ने की इन छह भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ, कही ये बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025