भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर भारत की पहले बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन
क्या है खबर?
मुंबई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
कानपुर टेस्ट में नहीं खेलने वाले नियमित कप्तान विराट कोहली की इस टेस्ट में वापसी हुई है।
भारत से इशांत शर्मा, रविंद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे व न्यूजीलैंड से केन विलियमसन चोट के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
इस मैच की प्लेइंग इलेवन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पर नजर डालते हैं।
टीम
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारतीय टीम: मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड की टीम: टॉम लैथम (कप्तान), विल यंग, डेरिल मिशेल, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, काइल जैमीसन, टिम साउथी, विलियम समरविल और एजाज पटेल।
अपडेट
BCCI और न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने चोट पर दी अपडेट
पहले टेस्ट के आखिरी दिन इशांत की बाएं हाथ की उंगली चोटिल हो गई थी।
वहीं जडेजा को पहले टेस्ट मैच के दौरान दाहिने हाथ में चोट लग गई थी और उन्हें स्कैन के बाद यह स्पष्ट हुआ कि उन्हें आराम की जरूरत है।
वहीं पिछले टेस्ट में कप्तानी करने वाले रहाणे हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते आज के मुकाबले से बाहर हुए हैं।
विलियमसन अपने बाएं कोहनी की चोट के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
हेड-टू-हेड
भारत ने जीते हैं ज्यादा मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 61 टेस्ट खेले जा चुके हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 21 में जीत दर्ज की है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने 13 टेस्ट ही जीते हैं। इनके अलावा 27 टेस्ट ड्रा रहे हैं।
आखिरी बार 2016 में जब न्यूजीलैंड ने भारत का टेस्ट दौरा किया था, तब उन्हें 0-3 से शिकस्त मिली थी।
हालांकि, दोनों देशों के बीच हुए पिछले चार टेस्ट में से तीन में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की है।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जब वानखेड़े स्टेडियम में अपना आखिरी टेस्ट खेला था, उसमें दोहरा शतक लगाया था। कोहली ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 235 रनों की शानदार पारी खेली थी।
सत्र
दूसरे सत्र से शुरू होगा मुंबई टेस्ट
गीली ऑउटफील्ड के चलते पहले सत्र का खेल संभव नहीं हो सका और लंच की घोषणा कुछ समय पहले कर दी गई।
पहले दिन के दूसरा सत्र 12 बजे से होगी 02:40 बजे तक होना है। इसके अलावा तीसरा सत्र दिन के 03:00 बजे से 05:30 बजे तक होने की संभावना है।
पहले सत्र में खेल नहीं होने के बावजूद शुरुआती दिन अधिकतम 78 ओवर तय किए गए हैं।