NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में पृथ्वी शॉ को मिला मौका, जानिए उनके आंकड़े
    खेलकूद

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में पृथ्वी शॉ को मिला मौका, जानिए उनके आंकड़े

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में पृथ्वी शॉ को मिला मौका, जानिए उनके आंकड़े
    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 14, 2023, 01:27 pm 1 मिनट में पढ़ें
    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में पृथ्वी शॉ को मिला मौका, जानिए उनके आंकड़े
    पृथ्वी शॉ को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका मिला है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए मुंबई के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का चयन किया गया है। 23 वर्षीय यह बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट में लगातार धमाकेदार प्रदर्शन करते आ रहा था। हाल ही में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में तीहरा शतक भी जड़ा था। टी-20 के लिए हार्दिक पांड्या टीम के कप्तान होंगे, वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को सीरीज से आराम दिया गया है। ऐसे में आइए पृथ्वी के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    ऐसा रहा है IPL में पृथ्वी का प्रदर्शन

    पृथ्वी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेलते हैं। 63 मैच में 25.21 की औसत और 147.45 के शानदार स्ट्राइक रेट से उन्होंने 1,588 रन बनाए हैं। इस दौरान 12 अर्धशतक के साथ 192 चौके और 55 छक्के भी लगाए हैं। साल 2022 में IPL के 10 मैच में 28.30 की औसत से 283 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 152.97 का था। 283 में से 217 रन उन्होंने पावरप्ले में बनाए थे।

    टी-20 क्रिकेट में पृथ्वी के आंकड़े

    टी-20 क्रिकेट में पृथ्वी ने 92 मैच खेले हैं और 26.38 की औसत से 2,401 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 151.67 का रहा है और उन्होंने एक शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं। मुंबई के इस बल्लेबाज ने 1,583 गेंद का सामना करते हुए 271 चौके और 105 छक्के लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 134 रन है। अपने टी-20 करियर में वह एक बार नॉट-आउट रहे हैं और 26 कैच भी लपके हैं।

    पहले टेस्ट में लगा दिया था शतक

    पृथ्वी ने भारत के लिए पांच टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने अपना पहला मुकाबला वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था और शतक जड़ दिया था। उन्होंने 42.37 की औसत से 339 रन बनाए हैं। एक शतक के साथ इस खिलाड़ी ने दो अर्धशतक भी लगाया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 41 मैच में 51.75 की औसत से 3,623 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक और 15 अर्धशतक निकले हैं।

    वनडे और लिस्ट-A में पृथ्वी का प्रदर्शन

    पृथ्वी ने भारत के लिए छह वनडे मैच भी खेले हैं। उन्होंने 31.50 की औसत से 189 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 49 रन रहा है। वहीं लिस्ट-A क्रिकेट में उन्हें 53 मैच में मौका मिला है और उन्होंने 52.54 की औसत से 2,672 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने आठ शतक और 11 अर्धशतक बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 227 रन नाबाद रहा है।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टी-20 टीम

    पृथ्वी के घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी उन्हें तीनों फॉर्मेट में जगह देने की बात कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टी-20 टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    पृथ्वी शॉ

    क्रिकेट समाचार

    तीसरा वनडे: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराकर 2-1 से जीती सीरीज, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान दौरा रद्द करने पर दी सफाई, कहा- मानवाधिकार नहीं है राजनीति क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
    हिमाचल प्रदेश के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ शर्मा का 28 साल की उम्र में निधन विजय हजारे ट्रॉफी
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: केन विलियमसन ने जमाया 42वां वनडे अर्धशतक केन विलियमसन

    भारतीय क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सूर्यकुमार यादव को मिला मौका, जानिए उनके आंकड़े सूर्यकुमार यादव
    न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, इन्हें मिला मौका रोहित शर्मा
    ऋषभ पंत सर्जरी के बाद पहली बार पैरों पर खड़े हुए, तेजी से हो रहा सुधार ऋषभ पंत
    धोनी के संन्यास पर आर श्रीधर का बड़ा खुलासा, किताब में लिखी ये बात धोनी

    टी-20 क्रिकेट

    भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, मिचेल सेंटनर होंगे कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे ने पहले टी-20 में आयरलैंड को 5 विकेट से हराया, बने ये दिलचस्प रिकॉर्ड्स जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, बने सर्वाधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्वाइंट वाले भारतीय सूर्यकुमार यादव
    SA20: जोफ्रा आर्चर ने 541 दिनों बाद की वापसी, शानदार गेंदबाजी करते हुए चटकाए 3 विकेट जोफ्रा आर्चर

    पृथ्वी शॉ

    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मुंबई ने असम को पारी और 128 रन से हराया, ऐसा रहा दिन रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: सौराष्ट्र ने दर्ज की शानदार जीत, पृथ्वी शॉ ने जड़ा तिहरा शतक जयदेव उनादकट
    पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में बनाया दूसरी सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: पृथ्वी शॉ ने लगाया अपना पहला तिहरा शतक, बनाए दिलचस्प रिकॉर्ड्स रणजी ट्रॉफी

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023