NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड के बेन लिस्टर को मौका, जानिए उनके आंकड़े
    खेलकूद

    भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड के बेन लिस्टर को मौका, जानिए उनके आंकड़े

    भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड के बेन लिस्टर को मौका, जानिए उनके आंकड़े
    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 13, 2023, 05:09 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड के बेन लिस्टर को मौका, जानिए उनके आंकड़े
    बेन लिस्टर को पहली बार न्यूजीलैंड की टीम में चुना गया है (तस्वीर: ट्विटर/@aucklandcricket)

    भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। इसमें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन लिस्टर को पहली बार मौका मिला है। 27 वर्षीय यह खिलाड़ी ऑकलैंड निवासी हैं। वो ऑकलैंड और ऑकलैंड A के लिए क्रिकेट खेलते हैं। काइल जैमीसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने और बेन सियर्स चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में चयनकर्ताओं ने लिस्टर पर भरोसा जताया है।

    लिस्टर को मौका मिला तो बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड

    यदि उन्हें भारत के खिलाफ सीरीज में मौका मिलता है तो वह बेन व्हीलर (2015) के बाद न्यूजीलैंड के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने वाले पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज होंगे। ट्रेंट बोल्ट के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट लिस्टर में उनका भविष्य देख रही है। वह पिछले साल भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ए की टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। बोल्ट क्रिकेट अनुबंध तोड़ चुके हैं और वह केवल लीग क्रिकेट पर फोकस करना चाहते हैं।

    लिस्टर के आंकड़े

    न्यूजीलैंड के चयनकर्ता गेविन लार्सन ने लिस्टर को लेकर कहा, ''उन्होंने सभी प्रारूपों में अपने कौशल से प्रभावित किया है। वह अपने करियर की शुरुआत से ही ऑकलैंड के लिए कमाल की क्रिकेट खेल रहे हैं। गेंद को स्विंग कराने की उनकी क्षमता शानदार रही है।" बता दें कि लिस्टर ने 39 टी-20 मैच में 27.22 की औसत से 40 विकेट झटके हैं। वहीं 28 फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने 67 विकेट लिए हैं।

    न्यूजीलैंड की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका

    टी-20 सीरीज में केन विलियमसन और टिम साउथी जैसे अनुभवी खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं। फरवरी में कीवी टीम को इंग्लैंड में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। ऐसे में उन्हें आराम दिया गया है। टीम के कोच गैरी स्टीड भी पाकिस्तान दौरे के बाद वापस लौट जाएंगे। बल्लेबाजी कोच ल्यूक रोंची कोच की बागडोर संभालेंगे। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम के कप्तान टॉम लैथम होंगे।

    भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टी-20 टीम

    विलियमसन की जगह मिचेल सेंटनर न्यूजीलैंड टीम का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने अब तक 10 मैचों में टीम की कप्तानी की है और आठ मुकाबले में जीत दर्ज की है। भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टी-20 टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेन क्लीवर (सेंट्रल स्टैग्स), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    केन विलियमसन
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टिम साउथी

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: रेमो डिसूजा के कोरियोग्राफ किए हुए चर्चित गाने, जिन पर झूमते हैं दर्शक जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: कॉमेडी के बेताज बादशाह हैं कपिल शर्मा, जानिए कैसा रहा अब तक का सफर कपिल शर्मा
    जन्मदिन विशेष: अजय देवगन के अभिनय की विविधता का प्रमाण हैं उनकी ये लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी  जन्मदिन विशेष
    ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने के लिए फायदेमंद हैं ये योगासन, रोजाना करें अभ्यास योगासन

    क्रिकेट समाचार

    LSG बनाम DC: डेविड वार्नर ने जड़ा IPL करियर का 56वां अर्धशतक, बनाया यह खास रिकॉर्ड लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2023: मार्क वुड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ झटके 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  मार्क वुड
    IPL 2023: LSG का लीग में जीत से आगाज, DC के खिलाफ लगाई जीत की हैट्रिक इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: LSG ने DC को दिया 194 रन का लक्ष्य, मेयर्स-पूरन का उम्दा प्रदर्शन   इंडियन प्रीमियर लीग

    केन विलियमसन

    IPL 2023: गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, केन विलियमसन पूरे सीजन से हुए बाहर इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम CSK: गुजरात को लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर मैदान से बाहर गए केन विलियमसन IPL 2023
    IPL 2023: केन विलियमसन ने की हार्दिक पांड्या की कप्तानी की तारीफ, कही ये बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    दूसरा टेस्ट: श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड ने बनाए 580 रन, दूसरे दिन बने ये रिकॉर्ड्स   श्रीलंका क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर 2-0 से जीती वनडे सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    वनडे में टी-20 से भी खराब खेली श्रीलंका टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली सबसे बड़ी हार श्रीलंका क्रिकेट टीम

    टिम साउथी

    बांग्लादेश बनाम आयरलैंड: शाकिब अल हसन बने सबसे अधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले गेंदबाज  शाकिब अल हसन
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: टिम साउथी ने 15वीं बार झटके पारी में 5 विकेट, जानिए आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टिम साउथी न्यूजीलैंड से दूसरे सर्वाधिक टेस्ट विकेट वाले गेंदबाज बनें, विटोरी को पीछे छोड़ा  टेस्ट क्रिकेट
    टिम साउथी ने टेस्ट क्रिकेट में धोनी के छक्कों की बराबरी की, जानिए उनके आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023