जानिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने कब-कब 100+ रन से टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीते
क्या है खबर?
टी-20 विश्व कप 2024 के खिताब के साथ ही रोहित शर्मा ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास लिया था।
उनके बाद टी-20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौपीं गई, जिनके नेतृत्व में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी-20 मैच को भारतीय टीम ने 150 रन से जीता।
इस बीच उन टी-20 मैचों के बारे में जानते हैं, जो सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने 100+ रन से जीते हैं।
#1
150 रन (बनाम इंग्लैंड, 2025)
भारत ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 247/9 का स्कोर बनाया था।
मेजबान टीम ने अभिषेक शर्मा ने 54 गेंदों में 135 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।
जवाब में विशाल स्कोर का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 10.3 ओवर में 97 रन पर ही ढेर हो गई थी।
भारत ने 150 रन से मैच जीता और ये रनों के लिहाज से भारतीय टीम की दूसरी सबसे बड़ी जीत है।
जानकारी
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दर्ज की है अपनी सबसे बड़ी जीत
रनों के लिहाज भारत की सबसे बड़ी जीत न्यूजीलैंड के खिलाफ (168 रन बनाम न्यूजीलैंड, 2023) आई थी। हालांकि, उस मुकाबले में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के कप्तान थे।
#2
135 रन (बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2024)
भारत ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जोहानसबर्ग में खेले गए सीरीज के चौथे टी-20 में 135 रन से जीत दर्ज की थी। उस मैच में भी भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार संभाल रहे थे।
मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने तिलक वर्मा के शतक की मदद से 283/1 का स्कोर बनाया था।
जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 18.2 ओवर में 148 रन पर ही सिमट गई थी।
#3
133 रन (बनाम बांग्लादेश, 2024)
भारत ने 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए टी-20 मैच को 133 रन से जीता था।
उस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 297/6 का स्कोर बनाया था। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम का सर्वोच्च स्कोर भी है।
उस मैच में संजू सैमसन ने 47 गेंदों पर 111 रन की पारी खेली थी।
जवाब में बांग्लादेशी टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 164/7 का स्कोर ही बना सकी थी।
#4
106 रन (बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2023)
भारत ने 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के तीसरे मैच को 106 रन से जीता था।
मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201/7 का स्कोर बनाया था। मैच में कप्तान सूर्यकुमार ने 56 गेंदों पर 100 रन बनाए थे।
जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 13.5 ओवर में 95 रन पर ढेर हो गई थी।
भारत से उस मैच में कुलदीप यादव ने 5 विकेट लिए थे।
जीत
भारतीय टीम की ये हैं अन्य सबसे बड़ी जीत
विराट कोहली की कप्तानी में 2018 में भारत ने डबलिन में हुए मैच में आयरलैंड के खिलाफ 143 रन से जीत दर्ज की थी। कोहली ने उस मैच में सिर्फ 9 रन बनाए थे।
केएल राहुल के नेतृत्व में 2022 में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 101 रन से जीत हासिल की थी। उस मैच में कप्तान राहुल ने 62 रन बनाए थे।
शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 100 रन (2022) से मैच जीता था।