NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 विश्व कप 2024: इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है भारतीय टीम 
    अगली खबर
    टी-20 विश्व कप 2024: इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है भारतीय टीम 
    टी-20 विश्व कप 2024 में 5 जून को अपना पहला मैच खेलेगी भारतीय क्रिकेट टीम (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    टी-20 विश्व कप 2024: इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है भारतीय टीम 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 26, 2024
    07:31 pm

    क्या है खबर?

    टी-20 विश्व कप 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मुकाबले से करेगी।

    भारतीय टीम 2007 के बाद से अपना दूसरा खिताब जीतना चाहेगी।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रोहित शर्मा के नेतृत्व में 15 सदस्यीय मजबूत टीम चुनी है। अब टीम प्रबंधन के सामने बेहतरीन प्लेइंग इलेवन चुनने की चुनौती होगी।

    इस बीच न्यूजबाइट्स हिंदी ने भारत की संभावित सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है।

    सलामी जोड़ी

    रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल होंगे सलामी बल्लेबाज

    टी-20 विश्व कप में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ही भारत की ओर से पारी की शुरुआत करते हुए नजर आएंगे।

    गिल ने अपने सीमित टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में प्रभावित किया है। वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पॉवरप्ले ओवर्स का भरपूर फायदा उठा सकते हैं।

    उन्हें दूसरे छोर से कप्तान रोहित के अनुभव का भी फायदा मिल सकता है।

    इसके साथ-साथ बाएं और दाएं हाथ के संयोजन का भारतीय टीम को लाभ मिल सकता है।

    बल्लेबाजी 

    शीर्षक्रम और मध्यक्रम में होंगे ये बल्लेबाज 

    विराट कोहली का नंबर-3 पर बल्लेबाजी करना तय है। उन्होंने IPL 2024 में 700 से अधिक रन बनाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया है।

    कोहली के बाद सूर्यकुमार यादव पर बल्लेबाजी क्रम की जिम्मेदारी होगी। चारों दिशाओं में शॉट लगाने के लिए मशहूर सूर्यकुमार मिडिल ओवर्स के दौरान अच्छी रन गति से बल्लेबाजी कर सकते हैं।

    विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। उन्होंने IPL 2024 में 153.46 की स्ट्राइक रेट से 531 रन बनाए हैं।

    ऑलराउंडर्स

    इन ऑलरॉउंडर्स के साथ जा सकती है भारतीय टीम 

    भारतीय टीम हार्दिक पांड्या से उपयोगी प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। IPL 2024 भले ही हार्दिक के लिए अच्छा नहीं बीता हो, लेकिन वह बड़े मंच पर अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं।

    रविंद्र जडेजा खेल के सभी विभाग में कमाल करते रहे हैं। उन्हें टीम में मौका मिल सकता है।

    IPL 2024 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले शिवम दुबे भी प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बना सकते हैं। उन्हें मैच फिनिशर की भूमिका में देखा सकता है।

    गेंदबाज 

    इन गेंदबाजों को मिल सकता है मौका

    भारतीय तेज गेंदबाजी की अगुआई जसप्रीत बुमराह करते हुए नजर आएंगे।

    IPL 2024 में 20 विकेट लेने वाले बुमराह किसी भी विपक्षी बल्लेबाजी क्रम के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं।

    उनके साथ बाएं हाथ के अर्शदीप सिंह के रूप में दूसरे तेज गेंदबाज खेल सकते हैं।

    स्पिन गेंदबाजों में युजवेंद्र चहल को मौका मिलने की प्रबल संभावना है। IPL 2024 में इस लेग स्पिनर ने 18 विकेट अपने नाम किए हैं।

    जानकारी

    ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन

    रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

    पोल

    क्या भारतीय टीम टी-20 विश्व कप 2024 का खिताब जीत पाएगी?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टी-20 विश्व कप 2024
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    कैसे पकड़ी गई शादी कर भागने वाली 'लुटेरी दुल्हन'? 7 महीने में 25 दूल्हों को ठगा मध्य प्रदेश
    'हेरा फेरी 3' विवाद पर निर्देशक प्रियदर्शन बोले- एक दिन शूट करके गायब हुए परेश रावल  परेश रावल
    2025 येज्दी एडवेंचर 4 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेंगे बदलाव  येज्दी
    पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को मिली पदोन्नति, अब बने फील्ड मार्शल पाकिस्तान समाचार

    टी-20 विश्व कप 2024

    टी-20 विश्व कप: न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    संदीप लामिछाने को दुष्कर्म मामले में मिली राहत, टी-20 विश्व कप के लिए होंगे उपलब्ध नेपाल क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप: न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज  क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप: वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने शीर्ष बल्लेबाज  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    धर्मशाला टेस्ट: भारत ने पहली पारी में बनाए 477 रन, इंग्लैंड पर मिली 259 की बढ़त इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    शोएब बशीर ने भारत के खिलाफ लगातार दूसरे टेस्ट में चटकाए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित शर्मा तीसरे दिन फील्डिंग करने नहीं उतरे, जानिए क्या है कारण इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    जेम्स एंडरसन ने टेस्ट में 700 विकेट चटकाने के लिए फेंकी 39,875 गेंदे, जानिए आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2024 में अपने नाम किए ये अहम रिकॉर्ड्स IPL 2024
    RCB के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर  महेंद्र सिंह धोनी
    रविंद्र जडेजा ने IPL 2024 में ये रिकॉर्ड्स किए अपने नाम, जानिए आंकड़े   रविंद्र जडेजा
    टी-20 विश्व कप के हर संस्करण में कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन?  रोहित शर्मा

    क्रिकेट समाचार

    कोलकाता नाइट राइडर्स का IPL के फाइनल मैचों में कैसा रहा है प्रदर्शन? कोलकाता नाइट राइडर्स
    संदीप लामिछाने को नहीं मिला अमेरिका का वीजा, टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेने पर संशय नेपाल क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024 के लिए न्यूजीलैंड की टीम, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    विराट कोहली IPL में 8,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने, जानिए उनके आंकड़े विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025