NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
    चौथे दिन में भारत ने जीता मुकाबला (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 05, 2024
    02:16 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 106 रन से हराते हुए 5 मैचों की सीरीज में फिलहाल 1-1 की बराबरी हासिल की।

    विशाखापट्टनम में खेले गए मैच में जीत के लिए मिले 399 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 292 रन ही बना सकी।

    इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में जैक क्रॉली ने सर्वाधिक 73 रन बनाए।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    रोचक मुकाबले में जीता भारत

    भारत ने अपनी पहली पारी में यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक (209) की बदौलत 396 रन बनाए। जवाब में मेहमान टीम ने क्रॉली (76) के अर्धशतक की बदौलत 253 रन बनाए।

    पहली पारी के आधार पर 143 रन की बढ़त हासिल करने वाली भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 255 रन बनाए। इस पारी में शुभमन गिल ने शतक (104) लगाया।

    अपनी चौथी पारी में इंग्लिश टीम लक्ष्य से दूर रह गई।

    यशस्वी जायसवाल

    यशस्वी जायसवाल ने लगाया अपना पहला दोहरा शतक

    जायसवाल ने अपनी पहली पारी में 290 गेंद का सामना किया और 209 रन बनाए। उनके बल्ले से 19 चौके और 7 छक्के निकले।

    इस बीच उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की।

    जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बने हैं।

    वह अपनी दूसरी पारी में 17 रन ही बना सके।

    रिकॉर्ड

    जायसवाल दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बने 

    जायसवाल ने 22 साल और 37 दिन की उम्र में दोहरा शतक लगाया है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने हैं।

    दूसरे स्थान पर सुनील गावस्कर हैं। उन्होंने 21 साल और 277 दिन में यह कारनामा किया था। विनोद कांबली ने 21 साल और 32 दिन की उम्र में 224 रन की पारी खेली थी।

    विश्व में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड जावेद मियांदाद (19 साल, 140 दिन) के नाम है।

    क्रॉली

    क्रॉली ने दोनों पारियों में अर्धशतक लगाकर हासिल की ये उपलब्धि 

    क्रॉली ने अपनी पहली पारी में 78 गेंदों पर 76 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के लगाए।

    उन्होंने अपनी दूसरी पारी में 132 गेंदों का सामना करते हुए 73 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस अर्धशतकीय पारी में 8 चौके और 1 छक्का भी लगाया।

    क्रॉली अब एंड्रयू स्ट्रॉस (चेन्नई टेस्ट 2008 में) के बाद भारत में टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 50 से अधिक रन बनाने वाले पहले इंग्लिश सलामी बल्लेबाज बन गए हैं।

    गिल

    शुभमन गिल ने खेली शतकीय पारी 

    गिल ने भारत की दूसरी पारी में 147 गेंद का सामना किया और 104 रन बनाए। उनके बल्ले से 11 चौके और 2 छक्के निकले। यह उनके टेस्ट करियर का तीसरा शतक रहा।

    उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट के सबसे बड़ा प्रारूप में पहला शतक लगाया है। यह इस युवा खिलाड़ी का मार्च 2023 के बाद टेस्ट में पहला शतक है।

    मौजूदा टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 34 रन बनाए थे।

    गिल

    25 साल से पहले गिल ने पूरे किए अपने 10 अंतरराष्ट्रीय शतक

    गिल ने 25 साल की उम्र से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 शतक लगा दिए हैं। वह इस उम्र में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

    पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 25 साल की उम्र तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 30 शतक लगाए थे।

    दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने इस उम्र तक 21 शतक लगाए थे।

    बुमराह

    बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पूरे किए अपने 50 टेस्ट विकेट

    जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान 15.5 ओवर में 45 रन देते हुए 6 विकेट लिए। यह उनके टेस्ट करियर का 10वां 5 विकेट हॉल रहा।

    इस बीच उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध अपने 50 टेस्ट विकेट भी पूरे किए।

    बुमराह ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा विकेट इंग्लैंड के खिलाफ ही लिए हैं। इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध 8 टेस्ट में 20.76 की औसत के साथ 38 विकेट लिए हैं।

    उपलब्धि

    बुमराह ने हासिल की ये उपलब्धि

    बुमराह ने इससे पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय में 2 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हुए हैं।

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब बुमराह ने 12 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। इसी के साथ वह मोहम्मद शमी (11) और इशांत शर्मा (11) से आगे निकल गए हैं और उन्होंने जहीर खान की बराबरी कर ली है।

    अब भारतीय तेज गेंदबाजों में बुमराह से आगे इस मामले में सिर्फ जवागल श्रीनाथ (13) और कपिल देव (24) हैं।

    बुमराह

    बुमराह ने टेस्ट में पूरे किए अपने 150 विकेट

    इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान बेन स्टोक्स का विकेट हासिल करते ही उन्होंने उपलब्धि हासिल की।

    दरअसल, स्टोक्स भारतीय तेज गेंदबाज का 150वां टेस्ट शिकार बने। बुमराह ने अपने 34वें टेस्ट में ये मुकाम हासिल किया। वह सबसे कम मैचों में इस आंकड़े को छूने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बने।

    बुमराह से पहले भारत के लिए सबसे कम मैचों में 150 टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज कपिल (39) थे।

    मैदान

     विशाखापट्टनम में भारतीय टीम ने जीता अपना तीसरा टेस्ट

    भारतीय टीम ने विशाखापट्टनम में अपना लगातार तीसरा टेस्ट जीता है। दूसरी तरफ इंग्लिश टीम ने अपनी यहां दूसरी हार झेली है।

    भारत ने इस मैदान पर अपना पहला टेस्ट 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था, जिसमें 246 रन जीत दर्ज की थी।

    इसके बाद 2019 में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध भारत ने अपना दूसरा टेस्ट मैच खेला था, जिसमें विराट कोहली के नेतृत्व में टीम ने 203 रन से मुकाबला अपने नाम किया था।

    अश्विन

    इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट विकेट भारतीय बने अश्विन

    दूसरी पारी में ओली पोप को आउट करने के बाद अश्विन ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया।

    वह बीएस चंद्रशेखर को पीछे छोड़कर टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। चंद्रशेखर ने इंग्लैंड के खिलाफ 95 विकेट लिए हुए थे।

    अश्विन ने इंग्लिश टीम के खिलाफ अब 21 टेस्ट में 29.30 की औसत से 97 विकेट अपने नाम किए हुए हैं।

    रूट

    जो रूट ने भारत ने पूरे किए अपने 1,000 टेस्ट रन 

    इंग्लैंड के महान बल्लेबाज जो रूट ने दूसरे टेस्ट मैच में 5 और 16 रन के स्कोर किए। भले ही वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हों, लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में एक उपलब्धि हासिल की।

    रूट टेस्ट क्रिकेट में भारतीय धरती पर 1,000 से अधिक रन बनाने वाले 5वें मेहमान बल्लेबाज बन गए हैं।

    वह अब क्लाइव लॉयड (1,359), एलिस्टेयर कुक (1,235), गॉर्डन ग्रीनिज (1,042), और मैथ्यू हेडन (1,027) की सूची में शामिल हो गए हैं।

    जानकारी

    बेन फॉक्स ने पूरे किए 1,000 टेस्ट रन 

    बेन फॉक्स ने पहली पारी में 6 रन और दूसरी पारी में 36 रन बनाए। इस बीच उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 1,000 रन पूरे किए। उनके अब 21 टेस्ट में 31.69 की औसत से 1,014 रन हैं, जिसमें 2 शतक शामिल है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    भारतीय क्रिकेट टीम

    पहला टेस्ट: भारत और इंग्लैंड के बीच रोचक हुआ मुकाबला, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल  टेस्ट क्रिकेट
    पहला टेस्ट: इंग्लैंड ने भारत को दिया 231 रन का लक्ष्य, ओली पोप की शानदार पारी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड, पहला टेस्ट: जसप्रीत बुमराह ने चौथी बार चटकाए 4 विकेट, जानिए आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड, पहला टेस्ट: रविचंद्रन अश्विन ने दूसरी पारी में भी झटके 3 विकेट इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    पहला टेस्ट: बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ जड़ा अपना 5वां टेस्ट अर्धशतक, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: इंग्लैंड के खिलाफ भारत के नाम रहा पहला दिन, यशस्वी जायसवाल की उम्दा पारी भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर, जानिए उनके आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: इंग्लैंड के खिलाफ केएल राहुल अपने 9वें शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े  केएल राहुल

    टेस्ट क्रिकेट

    भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट: विशाखापटनम में कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    रजत पाटीदार बनाम सरफराज खान: प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कैसा है दोनों बल्लेबाजों का प्रदर्शन? रजत पाटीदार
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम, जानिए प्रदर्शन न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: इकलौते टेस्ट से जुड़ी सभी अहम जानकारी श्रीलंका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: टेस्ट सीरीज में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी पहले शतक से चूके, बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    टेस्ट सीरीज: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ लगाया अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज: अपने पहले वनडे में 4 विकेट लेने वाले जेवियर बार्टलेट कौन हैं? ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025