NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम इंग्लैंड: शुभमन गिल ने जमाया टेस्ट करियर का तीसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    भारत बनाम इंग्लैंड: शुभमन गिल ने जमाया टेस्ट करियर का तीसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    शुभमन गिल ने अपने फॉर्म में वापसी कर ली है (तस्वीर: एक्स/ @BCCI)

    भारत बनाम इंग्लैंड: शुभमन गिल ने जमाया टेस्ट करियर का तीसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 04, 2024
    01:23 pm

    क्या है खबर?

    युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के दूसरे दिन शानदार शतक (104) जमा दिया।

    यह उनके टेस्ट क्रिकेट करियर का तीसरा शतक रहा और इसे उन्होंने 132 गेंदों में पूरा किया। टीम के विकेट नियमित अंतराल पर गिर रहे थे। शुभमन ने अकेले एक छोर संभाले रखा।

    उन्होंने मार्च 2023 के बाद टेस्ट में पहला शतक लगाया है। आइए गिल की पारी और उनके आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

    पारी

    ऐसी रही शुभमन की पारी 

    भारत का पहला विकेट 29 रन गिर गया था। शुभमन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए। पहले तो वह संघर्ष कर रहे थे, लेकिन एक बार जब उनकी आंखें जम गई। उन्होंने खराब गेंद पर बड़े-बड़े शॉट लगाए।

    इस खिलाड़ी ने श्रेयस अय्यर के साथ 112 गेंद में 81 रन की साझेदारी निभाई।

    अक्षर पटेल के साथ उन्होंने 151 गेंद में 89 रन जोड़े। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्हें शोएब बशीर ने आउट किया।

    वापसी

    शुभमन की हुई फॉर्म में वापसी 

    शुभमन ने पिछले साल अहमदाबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 128 रन की पारी खेली थी। इसके बाद वह टेस्ट क्रिकेट में 50 रन का आंकड़ा एक बार भी नहीं छू पाए थे।

    उनके बल्ले से 13, 18, 6, 10, 29*, 2, 26, 36, 10, 23, 0 और 34 के स्कोर निकले थे। टीम प्रबंधन लगातार उनपर विश्वास दिखा रहा था।

    उन्होंने उनके भरोसे को सही साबित किया और इंग्लैंड के खिलाफ एक शानदार पारी खेली।

    शतक

    इंग्लैंड के खिलाफ लगाया पहला शतक 

    शुभमन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच साल 2021 में खेला था। उन्होंने इस टीम के खिलाफ क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में पहला शतक लगाया है।

    उन्होंने अब तक 7 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 13 पारियों में 25 से ज्यादा की औसत से 250 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

    उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला है। शुभमन ने टेस्ट में सबसे ज्यादा रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (444) बनाए हैं।

    करियर

    शुभमन के करियर पर एक नजर 

    शुभमन ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2020 में खेला था। उन्होंने अब तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 22 टेस्ट मैच खेले हैं।

    इसकी 41 पारियों में उन्होंने 32.40 की औसत के साथ 1,199 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 128 रन रहा है। साल 2023 में उनके बल्ले से 6 टेस्ट मैच में 28.66 की औसत से 258 रन निकले थे।

    रिकॉर्ड

    24 साल की उम्र में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक 

    शुभमन ने 24 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 शतक लगा दिए हैं। वह इस उम्र में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

    पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं, उन्होंने 24 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 30 शतक लगाए थे।

    दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं। उन्होंने 24 साल की उम्र में 21 शतक लगाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    टेस्ट क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका ठुकराई सुप्रीम कोर्ट
    TVS एनटॉर्क 125 ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम, बनाया यह रिकॉर्ड  TVS मोटर
    सुप्रीम कोर्ट ने बर्खास्त IAS पूजा खेडकर को अग्रिम जमानत दी, कहा- क्या उसने हत्या की? सुप्रीम कोर्ट
    IMDb के मुताबिक ये हैं इस साल की 5 बहुप्रतीक्षित फिल्में ऋतिक रोशन

    भारतीय क्रिकेट टीम

    पहला टेस्ट: इंग्लैंड के खिलाफ केएल राहुल अपने 9वें शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े  केएल राहुल
    पहला टेस्ट: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की मजबूत बढ़त, दूसरे दिन ये बने रिकॉर्ड्स  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: भारत की पहली पारी 436 पर हुई खत्म, हासिल की 190 रन की बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: रविंद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ अपने चौथे शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े   इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड: रविचंद्रन अश्विन WTC में 150 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने भारतीय क्रिकेट टीम
    जो रूट भारत के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, पोटिंग को पछाड़ा भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड, पहला टेस्ट: रविंद्र जडेजा ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: भारत के खिलाफ इंग्लैंड की पहली पारी 246 पर सिमटी, भारतीय स्पिनरों का कमाल  भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज: वनडे में एक-दूसरे के खिलाफ दोनों टीमों का कैसा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    अंडर-19 विश्व कप 2024: मुशीर खान ने मौजूदा संस्करण में लगाया अपना दूसरा शतक मुशीर खान
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम, जानिए प्रदर्शन न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    मयंक अग्रवाल तबियत खराब होने पर अस्पताल में हुए भर्ती, अब दर्ज कराई पुलिस में शिकायत मयंक अग्रवाल

    टेस्ट क्रिकेट

    भारत बनाम इंग्लैंड: ओली पोप दूसरा दोहरा शतक लगाने से चूके, जानिए उनके आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: वेस्टइंडीज ने 21 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को दी मात, सीरीज 1-1 से बराबर  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    गाबा टेस्ट: स्टीव स्मिथ ने खेली 91* रन की पारी, पूरे किए अपने 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद WTC 2023-25 की अंक तालिका पर एक नजर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025