Page Loader
ICC मेंस टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर: अब तक किन भारतीयों ने जीता है ये अवार्ड?
रविचंद्रन अश्विन ने किया है टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन (फोटो: ट्विटर/@ashwinravi99)

ICC मेंस टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर: अब तक किन भारतीयों ने जीता है ये अवार्ड?

Dec 30, 2022
06:24 pm

क्या है खबर?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस साल टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, उस्मान ख्वाजा और कगिसो रबाडा को लिस्ट में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में भारत के किसी खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है, लेकिन भारतीयों ने इस अवार्ड को जीतने के मामले में काफी सफलता हासिल की है। आइए जानते हैं किन भारतीयों ने जीता है ये अवार्ड।

अवार्ड

इन भारतीयों ने जीता है अवार्ड

2004 में राहुल द्रविड़ ने सबसे पहले यह अवार्ड जीता था और इस अवार्ड की शुरुआत भी उसी साल हुई थी। 2009 और 2010 में लगातार भारत ने अवार्ड अपने नाम किया जब गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग ने अवार्ड जीते। रविचंद्रन अश्विन ने 2016 में अवार्ड जीतते हुए भारत के लिए छह साल का इंतजार खत्म किया। 2018 में आखिरी बार विराट कोहली ने भारत के लिए अवार्ड जीता था।