NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / सूर्यकुमार यादव का इस साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    सूर्यकुमार यादव का इस साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े
    इस साल शानदार रहा सूर्यकुमार का प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    सूर्यकुमार यादव का इस साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 26, 2023
    07:24 am

    क्या है खबर?

    सूर्यकुमार यादव हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेली गई टी-20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हुए नजर आए थे।

    उन्होंने जोहान्सबर्ग में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में शानदार शतक लगाया था। ये उनके इस साल का आखिरी टी-20 मैच साबित हुआ।

    खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सूर्यकुमार अलग ही स्तर पर बल्लेबाजी करते हैं। आइए उनके इस साल के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    इस साल सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय रहे सूर्यकुमार

    इस साल सूर्यकुमार ने 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में इस साल सूर्यकुमार ने 48.86 की औसत और 156 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 733 रन बनाए। इस बीच उनके बल्ले से 2 शतक और 5 अर्धशतक निकले।

    वह पूर्ण सदस्य देशों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। भारतीय बल्लेबाजों में सूर्यकुमार के बाद यशस्वी जायसवाल (430) रहे।

    इस साल UAE के मोहम्मद वसीम (806) और युगांडा के रोजर मुकासा (738) ने ही उनसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए।

    जानकारी

    सूर्यकुमार के अलावा सिर्फ साल्ट ने इस साल लगाए 2 शतक

    सूर्यकुमार ने इस साल की शुरुआत में जनवरी में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ नाबाद 112 रन बनाए थे। उन्होंने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में 100 रन की पारी खेली। 2023 में उनके अलावा सिर्फ इंग्लैंड के फिल साल्ट ने 2 शतक लगाए।

    आंकड़े

    सूर्यकुमार ने भारत की ओर से लगातार दूसरे साल बनाए सर्वाधिक रन 

    सूर्यकुमार लगातार दूसरे साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

    उन्होंने 2022 में 31 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 46.56 की औसत और 187.43 की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 1,164 रन बनाए थे। पिछले साल भी उनके बल्ले से 2 शतक निकले थे।

    इससे पहले 2021 में उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया था और उस साल 11 मैचों में 34.85 की औसत से 244 रन बनाए थे।

    उपलब्धि

    4 देशों में शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज बने सूर्यकुमार

    सूर्यकुमार के नाम अब 4 टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी हासिल की। हालांकि, वह गैर-सलामी बल्लेबाज के रूप में 4 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

    अपने अब तक के करियर में वह दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और भारत में शतक जड़ चुके हैं।

    इसी तरह वह 4 देशों में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले विश्व के इकलौते बल्लेबाज हैं।

    आंकड़े

    शानदार रहा है सूर्यकुमार का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

    सूर्यकुमार अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 60 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 58 पारियों में लगभग 45.55 की औसत और 171 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 2,141 रन अपने नाम कर चुके हैं।

    इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 117 रन का रहा है।

    वह इस प्रारूप में भारत की ओर से चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनसे आगे इस सूची में विराट कोहली (4,008), रोहित (3,853) और केएल राहुल (2,265) हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सूर्यकुमार यादव
    टी-20 क्रिकेट
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    2025 होंडा CB350 पर छूट घोषित, जानिए कब तक मिलेगा फायदा  होंडा
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, जानिए कब और कहां देखें  राणा दग्गुबाती
    भारत ने 2024-25 में केवल 7 अंतरिक्ष मिशन किए लॉन्च, जानिए कितना तय किया था लक्ष्य अंतरिक्ष

    सूर्यकुमार यादव

    सूर्यकुमार यादव के टी-20 क्रिकेट में कप्तान के रूप में कैसे हैं आंकड़े? भारतीय क्रिकेट टीम
    सूर्यकुमार यादव टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तोड़ सकते हैं विराट कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड  टी-20 क्रिकेट
    सूर्यकुमार यादव बने भारतीय टी-20 टीम की कमान संभालने वाले 13वें कप्तान, जानिए सभी का प्रदर्शन टी-20 क्रिकेट
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: ईशान किशन ने लगाया टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    तीसरा टी-20: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 106 रन से हराया, सीरीज 1-1 से रही बराबर भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: कुलदीप यादव ने की टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए आंकड़े  कुलदीप यादव
    सूर्यकुमार यादव ने चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक के साथ अपने नाम किए ये रिकॉर्ड्स सूर्यकुमार यादव
    IPL 2024: नीलामी में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली, जानिए कारण इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: संजू सैमसन ने लगाया अपने वनडे करियर का पहला शतक दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: तिलक वर्मा ने लगाया वनडे करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    तीसरा वनडे: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 297 रन का लक्ष्य,  सैमसन की शतकीय पारी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: संजू सैमसन और तिलक वर्मा के बीच शतकीय साझेदारी, बना यह रिकॉर्ड  संजू सैमसन

    क्रिकेट समाचार

    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: टोनी डी जोरजी ने वनडे क्रिकेट का पहला अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    संजू सैमसन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी जमीं पर दूसरे सर्वाधिक वनडे शतक वाले भारतीय बनें भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत ने तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराया, सीरीज पर 2-1 से जमाया कब्जा भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: अर्शदीप सिंह ने की वनडे करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025