NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: कैसा रहा 13.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले SRH के हैरी ब्रूक का प्रदर्शन? 
    अगली खबर
    IPL 2023: कैसा रहा 13.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले SRH के हैरी ब्रूक का प्रदर्शन? 
    IPL 2023 में महज 21.11 का रहा हैरी ब्रूक का औसत (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: कैसा रहा 13.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले SRH के हैरी ब्रूक का प्रदर्शन? 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 22, 2023
    04:41 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के लीग चरण का समापन हो गया है और मंगलवार (23 मई) से प्लेऑफ की शुरुआत होने जा रही है।

    एडेन मार्करम की कप्तानी में खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने निराश किया और प्लेऑफ में भी अपनी जगह नहीं बना सके।

    इस सीजन में SRH की टीम के महंगे खिलाड़ी हैरी ब्रूक ने भी निराश किया।

    आइए उनके प्रदर्शन पर आंकड़ों के जरिए नजर डालते हैं।

    नीलामी 

    SRH ने बड़ी धनराशि में ब्रूक पर लगाया था दांव 

    ब्रूक को IPL 2023 की नीलामी में SRH ने 13.25 करोड़ रुपये की बड़ी धनराशि देकर खरीदा था।

    नीलामी में उन्होंने अपना बेस प्राइज 1.50 करोड़ रुपये रखा था। IPL से पहले वह बिग बैश लीग (BBL) और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में भी खेल चुके थे।

    नीलामी में उनके लिए RR, RCB और SRH ने बोली लगाई थी, लेकिन बड़ी धनराशि में SRH उन्हें खरीदने में सफल हुए थे।

    ब्रूक 

    महज  21.11 का रहा ब्रूक का औसत 

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम के आक्रामक बल्लेबाज ब्रूक ने पहली बार IPL में शिरकत की, जिसमें वह कुछ कमाल नहीं कर पाए।

    उन्होंने SRH की ओर से 11 मैच खेले, जिसमें 21.11 की औसत और 123.38 की स्ट्राइक रेट से 190 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 1 शतक लगाया।

    उन्होंने IPL 2023 में 23 चौके और 4 छक्के लगाए।

    लगातार खराब प्रदर्शन के बीच उन्हें SRH ने 3 मैचों में मौका नहीं दिया।

    शतक 

    KKR के खिलाफ लगाया शानदार शतक 

    ब्रूक ने अपने IPL करियर के चौथे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेलते हुए शानदार शतक लगाया था। वह IPL 2023 में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।

    उन्होंने उस मुकाबले में 55 गेंदों में 12 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत नाबाद 100 रन बनाए थे। वह IPL में शतक लगाने वाले पांचवे इंग्लिश बल्लेबाज बने थे। वह बेन स्टोक्स, जोस बटलर, केविन पीटरसन और जॉनी बेयरस्टो की सूची में शामिल हुए थे।

    आंकड़े 

    6 पारियों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे ब्रूक 

    IPL 2023 में ब्रूक अपनी 6 पारियों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे।

    इनके साथ-साथ वह दिल्ली कैपिटल्स (DC), मुंबई इंडियंस (MI) और KKR के खिलाफ बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे।

    IPL 2023 में उनके स्कोर क्रमशः 13, 3, 13, 100*, 9, 18, 7, 0, 0, 27* और 0 रहे थे।

    मौजूदा सीजन में SRH के अन्य बल्लेबाजों ने भी खराब प्रदर्शन किया था।

    SRH 

    SRH ने जीते सिर्फ 4 मैच 

    IPL 2023 में SRH ने खराब प्रदर्शन किया। उन्होंने 14 में से 4 मैच जीते, जबकि 10 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वह अंक तालिका में आखिरी 10वें स्थान पर रहे थे।

    इस सीजन में उन्होंने सिर्फ पंजाब किंग्स (PBKS), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 1-1 मैच जीते थे।

    मार्करम की कप्तानी में SRH ने अपने आखिरी 4 मैच हारे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    हैरी ब्रूक
    IPL 2023
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: PBKS से RR को दिया 188 रनों का लक्ष्य, कर्रन ने खेली उम्दा पारी पंजाब किंग्स
    IPL 2023: यशस्वी जायसवाल ने किया कारनामा, एक सीजन में सर्वाधिक रन वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने  यशस्वी जायसवाल
    IPL 2023: RR ने PBKS को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    IPL 2023: KKR बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम के आंकड़े  लखनऊ सुपर जायंट्स

    हैरी ब्रूक

    नाबाद 184 रनों की पारी के बाद ब्रुक बोले- ये पिच पाकिस्तान जैसी सपाट नहीं  क्रिकेट समाचार
    हैरी ब्रुक का आक्रमण जारी, टेस्ट में छक्के लगाने के मामले में बनाया दिलचस्प आंकड़ा क्रिकेट के आंकड़े
    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: हैरी ब्रुक के दमदार प्रदर्शन के लिए याद रखी जाएगी सीरीज, जानिए आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: फरवरी महीने के लिए रविंद्र जडेजा समेत ये खिलाड़ी हुए नामित ICC अवार्ड्स

    IPL 2023

    प्लेऑफ में पहुंचने के बाद धोनी ने नॉकआउट मैचों के लिए खिलाड़ियों से की खास अपील धोनी
    CSK ने 12वीं बार IPL के प्लेऑफ में बनाई जगह, जानिए अब तक कैसा रहा सफर चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: LSG ने KKR को दिया 177 रनों का लक्ष्य, पूरन ने खेली शानदार पारी  इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम LSG: निकोलस पूरन ने 28 गेंद में जड़ा सीजन का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े निकोलस पूरन

    क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्वकप 2023 के लिए भारत का दौरा करने को तैयार हुआ पाकिस्तान- रिपोर्ट  BCCI
    IPL 2023: CSK ने DC को दिया 224 रनों का लक्ष्य, गायकवाड़-कॉनवे की शानदार पारी  चेन्नई सुपरकिंग्स
    DC बनाम CSK: डेवोन कॉनवे ने लगाया इस सीजन का छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    DC बनाम CSK: रुतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन में लगाया तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  रुतुराज गायकवाड़
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025