NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: ऋषि धवन सालों से कहां थे और उन्होंने गेंदबाजी करते हुए मास्क क्यों लगाया था?
    अगली खबर
    IPL: ऋषि धवन सालों से कहां थे और उन्होंने गेंदबाजी करते हुए मास्क क्यों लगाया था?
    तस्वीर- Twitter/@PunjabKingsIPL

    IPL: ऋषि धवन सालों से कहां थे और उन्होंने गेंदबाजी करते हुए मास्क क्यों लगाया था?

    लेखन Neeraj Pandey
    Apr 26, 2022
    10:06 am

    क्या है खबर?

    बीती रात इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 11 रनों से हराया। इस जीत में ऑलराउंडर ऋषि धवन ने अहम भूमिका निभाई थी।

    32 साल के धवन बेहतरीन ऑलराउंडर हैं, लेकिन उन्हें लगभग पांच साल बाद लीग में खेलते हुए देखा गया। इस मैच में धवन फेस शील्ड लगाकर गेंदबाजी कर रहे थे।

    आइए जानते हैं धवन ने कैसे की लीग में वापसी और क्यों शील्ड लगाकर कर रहे थे गेंदबाजी।

    गेंदबाजी

    चेन्नई के खिलाफ कैसा रहा धवन का प्रदर्शन?

    धवन ने इस सीजन के अपने पहले मैच में चार ओवर में 39 रन देकर दो विकेट लिए। आखिरी ओवर में उन्हें 27 रन बचाने थे और पहली गेंद पर ही एमएस धोनी ने छक्का लगा दिया था। अगली गेंद वाइड थी और धवन के ऊपर दबाव बढ़ रहा था।

    हालांकि, अगली गेंद डॉट और तीसरी गेंद पर धोनी को आउट करके उन्होंने अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की थी। आखिरी ओवर में उन्होंने 15 रन खर्च किए थे।

    मौका

    इस सीजन अब तक क्यों नहीं मिला था धवन को मौका?

    धवन को पंजाब ने 55 लाख रूपये की कीमत में खरीदा था, लेकिन वह टीम के पहले सात मैचों में नजर नहीं आए थे। चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले पता चला था कि धवन चोटिल होने के कारण नहीं खेल रहे थे।

    फ्रेंचाइजी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में धवन ने खुद बताया था कि वह सर्जरी से गुजरे हैं और अब जाकर वह खेलने के लिए पूरी तरह फिट हुए हैं।

    जानकारी

    क्यों फेस शील्ड लगाकर गेंदबाजी कर रहे थे धवन?

    रणजी ट्रॉफी खेलते हुए धवन की नाक पर चोट लगी थी और उन्होंने इसकी ही सर्जरी कराई थी। चेन्नई के खिलाफ मैच में धवन चांस नहीं लेना चाहते थे और इसीलिए उन्होंने फेस शील्ड लगाकर गेंदबाजी की थी।

    IPL में वापसी

    कैसे IPL में हुई धवन की वापसी?

    पिछले साल खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी में धवन ने आठ मैचों में 458 रन बनाने के साथ ही 17 विकेट भी लिए थे। टूर्नामेंट में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने और विकेट लेने वाले धवन की कप्तानी में हिमाचल प्रदेश पहली बार चैंपियन बना था।

    इसके अलावा उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी 14 विकेट हासिल किए थे। लगातार निरंतरता के साथ प्रदर्शन के बाद उनकी IPL में वापसी हुई है।

    IPL करियर

    IPL में ऐसा रहा है धवन का सफर

    धवन IPL के पहले सीजन में पंजाब की टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए IPL डेब्यू करने का मौका मिला था। 2014 से लेकर 2016 तक वह फिर पंजाब के साथ थे और इसी टीम के लिए उन्होंने आखिरी बार IPL मैच खेला था।

    अब तक 27 मैचों में वह 153 रन बना चुके हैं और 20 विकेट भी ले चुके हैं। लीग में उनकी इकॉनमी 7.96 की रही है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    धवन तीन वनडे और एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेल चुके हैं। वनडे में उन्होंने 12 रन बनाए हैं और एक विकेट लिया है। टी-20 में भी उन्होंने एक विकेट लिया है। 2016 में उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार कोई मैच खेला था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    पंजाब किंग्स

    ताज़ा खबरें

    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस
    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट
    भारत में साल 2026 तक होगी 10 लाख AI पेशेवरों की आवश्यकता, रिपोर्ट में दावा  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है डेविड वॉर्नर का प्रदर्शन? राजस्थान रॉयल्स
    IPL में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है संजू सैमसन का प्रदर्शन? राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2022: क्या हैं मुंबई इंडियंस की लगातार सात हार के मुख्य कारण? रोहित शर्मा
    KKR बनाम GT: जानें मुकाबले का ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े खेलकूद

    पंजाब किंग्स

    IPL: टीमों ने इन अनकैप्ड खिलाड़ियों को किया रिटेन, जानें उनकी कमाई में वृद्धि और आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: एंडी फ्लावर ने छोड़ा पंजाब किंग्स, सनराइजर्स के कोच नहीं होंगे ट्रेवर बेलिस इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: एंडी फ्लावर या डेनिएल वेटोरी में से एक को हेडकोच बना सकती है लखनऊ इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: नीलामी से जुड़ी हर अहम बात जिसे आप जरूर जानना चाहेंगे इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025