NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / इंग्लैंड में कैसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन? जानें आंकड़े
    अगली खबर
    इंग्लैंड में कैसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन? जानें आंकड़े

    इंग्लैंड में कैसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन? जानें आंकड़े

    लेखन Neeraj Pandey
    May 18, 2021
    08:30 am

    क्या है खबर?

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल अगले महीने खेला जाना है। इंग्लैंड की परिस्थितियां भारत के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रही हैं तो वहीं न्यूजीलैंड के लिए वहां की परिस्थितियां थोड़ी सहज रहती हैं।

    दोनों टीमों ने टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारियां शुरु कर दी हैं और मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है।

    आइए जानते हैं अब तक इंग्लैंड में कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन।

    भारत

    इंग्लैंड में 62 में से केवल सात टेस्ट जीत सका है भारत

    भारत ने 1932 में इंग्लैंड में अपना पहला टेस्ट खेला था और अब तक वे वहां 62 टेस्ट खेल चुके हैं। इन 62 में से केवल सात टेस्ट मैचों में ही भारत को जीत मिली है।

    इंग्लैंड में अब तक खेले सभी टेस्ट मैचों में भारत को 34 में हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं 21 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। इंग्लैंड में भारत का न्यूनतम स्कोर 42 रहा है।

    न्यूजीलैंड

    इंग्लैंड में 54 में से केवल पांच टेस्ट जीता है न्यूजीलैंड

    1931 में इंग्लैंड में अपना पहला टेस्ट खेलने वाली किवी टीम ने अब तक इंग्लैंड में 54 टेस्ट खेले हैं। किवी टीम को 54 में से केवल पांच टेस्ट मैचों में ही जीत मिली है।

    अब तक उन्हें इंग्लैंड में 30 टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं 19 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। इंग्लैंड की धरती पर न्यूजीलैंड का न्यूनतम स्कोर 47 रहा है।

    बल्लेबाजी

    इंग्लैंड में ऐसा रहा है दोनों टीमों के बल्लेबाजों का प्रदर्शन

    इंग्लैंड में भारत के तीन बल्लेबाजों ने 1,000 या उससे अधिक रन बनाए हैं। वर्तमान समय के बल्लेबाजों में विराट कोहली (727) ने इंग्लैंड में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाए हैं।

    न्यूजीलैंड के लिए इंग्लैंड में अब तक कोई भी बल्लेबाज 1,000 रनों का आंकड़ा नहीं छू सका है। वर्तमान बल्लेबाजों में रॉस टेलर (523) ने इंग्लैंड में न्यूजीलैंड के लिए सबसे अधिक रन बनाए हैं।

    गेंदबाजी

    इंग्लैंड में ऐसा रहा है दोनों टीमों के गेंदबाजों का प्रदर्शन

    न्यूजीलैंड के लिए इंग्लैंड में केवल सर रिचर्ड हैडली (70) ने 50 या उससे अधिक विकेट लिए हैं। वर्तमान गेंदबाजों में न्यूजीलैंड के लिए इंग्लैंड में ट्रेंट बोल्ट (21) ने सबसे अधिक विकेट लिए हैं।

    भारत के लिए इंग्लैंड में कोई गेंदबाज 50 विकेट नहीं ले सका है। इशांत शर्मा (43) और कपिल देव (43) ने इंग्लैंड में भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट लिए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    क्रिकेट समाचार

    इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम में नहीं चुने गए भुवनेश्वर कुमार, जानिए कारण भारतीय क्रिकेट टीम
    पूर्व भारतीय क्रिकेटर आरपी सिंह के पिता का कोरोना से हुआ निधन भारतीय क्रिकेट टीम
    कोरोना के कारण ECB को पिछले साल हुआ एक अरब रुपयों से अधिक का नुकसान इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक ओवर में छह छक्के लगा चुके हैं किरोन पोलार्ड, जानिए शानदार रिकार्ड्स किरोन पोलार्ड

    भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग में 8वें नंबर पर है भारत, क्या इससे कोई फर्क पड़ेगा? क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम इंग्लैंड: तीसरे वनडे का मैच प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत सभी जरुरी बातें क्रिकेट समाचार
    लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में लगातार गिर रही है कुलदीप यादव की फॉर्म, जानें आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    तीसरा वनडे: पंत-हार्दिक का तेज अर्धशतक, भारत ने इंग्लैंड को दिया 330 का लक्ष्य भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    शानदार चल रहा है न्यूजीलैंड के काइल जैमिसन का टेस्ट करियर, जानिए आंकड़े क्रिकेट समाचार
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: घर में खेले गए टेस्ट में शानदार है न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े क्रिकेट समाचार
    न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की मेजबानी करेगा इंग्लैंड, जून में खेली जाएगी सीरीज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    जब ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ छक्के से बचने के लिए फेंकी अंडरआर्म गेंद क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025