LOADING...
टी-20 विश्व कप में भारतीय महिला टीम द्वारा हासिल किए गए सबसे बड़े लक्ष्य
भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी शिकस्त (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टी-20 विश्व कप में भारतीय महिला टीम द्वारा हासिल किए गए सबसे बड़े लक्ष्य

Jun 26, 2026
04:09 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिलाओं के टी-20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हराया। भारत की इस जीत में सलामी बल्लेबाज शफाली वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने जीत के लिए मिले 137 रन के लक्ष्य को हासिल किया। इस बीच टूर्नामेंट के इतिहास में भारतीय टीम द्वारा हासिल किए गए सबसे बड़े लक्ष्य के बारे में जानते हैं।

#1 

भारत बनाम पाकिस्तान (लक्ष्य-150 रन, 2023)

भारत ने महिलाओं के टी-20 विश्व कप में सिर्फ एक बार 150 रन का लक्ष्य हासिल किया है। 2023 में केपटाउन में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 149/4 का स्कोर बनाया था। जवाब में भारतीय टीम ने जेमिमा रोड्रिगेज की 38 गेंदों में नाबाद 53 रन की बदौलत लक्ष्य हासिल किया था। उस मैच में शफाली ने 33 और ऋचा घोष ने नाबाद 31 रन बनाए थे।

#2 

भारत बनाम बांग्लादेश (लक्ष्य-137 रन, 2026)

टी-20 विश्व कप 2026 के 23वें मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 136/8 का स्कोर बनाया था। जवाब में शफाली ने शानदार अर्धशतकीय पारी (53) खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए वह 34 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन बनाकर आउट हुईं। उनकी इस पारी की मदद से भारत ने 16.5 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। इस मैच में रोड्रिगेज ने 15 गेंदों में 26 रन की पारी खेली।

Advertisement

#3 

भारत बनाम पाकिस्तान (लक्ष्य-134 रन, 2018)

भारत ने 2018 के टी-20 विश्व कप के ग्रुप मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। प्रोविडेंस में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 133/7 का स्कोर बनाया था। जवाब में भारतीय टीम ने मिताली राज के अर्धशतक (56) की मदद से लक्ष्य हासिल किया था। उस जीत में स्मृति मंधाना ने 26 रन का योगदान दिया था।

Advertisement