LOADING...
हेनरिक मलान आयरलैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद से देंगे इस्तीफा, जानिए कारण
हेनरिक मलान आयरलैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद से देंगे इस्तीफा

हेनरिक मलान आयरलैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद से देंगे इस्तीफा, जानिए कारण

Jun 29, 2026
04:59 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 सीरीज में 2-0 से हराकर इतिहास रचने वाली आयरलैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हेनरिक मलान ने अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय किया है। उन्होंने सोमवार को अपने सहयोगी स्टाफ और खिलाड़ियों को सूचित किया है कि 4 साल से अधिक समय तक मुख्य कोच की भूमिका निभाने के बाद वह इस पद को छोड़ रहे हैं। बता दें कि मलान की कोचिंग में आयरिश टीम ने कई अपेक्षित सफलताएं अर्जित की है।

बयान

मलान ने क्या दिया बयान?

मलान ने कहा, "खिलाड़ियों, स्टाफ और आयरिश क्रिकेट समुदाय के साथ काम करना मेरे लिए एक बहुत बड़ा सौभाग्य रहा है। हम मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी ऐतिहासिक टी-20 विश्व कप जीत, अफगानिस्तान के खिलाफ पहली टेस्ट जीत, जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली घरेलू टेस्ट जीत, भारत के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज जीत और पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका को हराने के साथ टी-20 विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने पर बहुत गर्व के साथ पीछे मुड़कर देख सकते हैं।"

आभार

मलान ने खिलाड़ी और स्टाफ को दिया धन्यवाद

मलान ने कहा, "हमारे साझा दृष्टिकोण पर विश्वास करने के लिए खिलाड़ियों, कोचों और स्टाफ को धन्यवाद। यह एक बहुत ही खास यात्रा रही है।" उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद पद छोड़ने का यह सही समय है। इससे नए मुख्य कोच को अगस्त में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज का उपयोग वनडे विश्व कप 2027 क्वालीफायर की तैयारियों के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में करने का अवसर मिलेगा।

Advertisement

जानकारी

साल 2027 तक है मलान का अनुबंध

45 वर्षीय मालन को 2022 में मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनका मौजूदा अनुबंध 2027 तक का है, लेकिन वह समय से पहले ही पद छोड़ना चाह रहे हैं। उनकी कोचिंग में टीम ने कई अहम उपलब्धियां हासिल की है।

Advertisement