LOADING...
GT बनाम RR: शिमरोन हेटमायर ने पकड़ा हैरान करने वाला कैच, देखें वायरल वीडियो
शिमरोन हेटमायर ने पकड़ा हैरान करने वाला कैच

GT बनाम RR: शिमरोन हेटमायर ने पकड़ा हैरान करने वाला कैच, देखें वायरल वीडियो

Apr 04, 2026
11:41 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 6 रन से हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की। RR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210/6 का स्कोर बनाकर GT को 204/8 के स्कोर पर रोक दिया। इस मैच में RR के शिमरोन हेटमायर ने GT के सलामी बल्लेबाज कुमार कुशाग्र (18) का सीमा रेखा पर हैरान करने वाला कैच पकड़ते हुए दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया।

कैच

हेटमायर ने कैसे पकड़ा कैच?

211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए GT एक समय 7.5 ओवर में 78/0 के साथ तेजी से लक्ष्य की ओर बढ़ रही थी। उस दौरान RR के कप्तान रियान पराग की आखिरी गेंद पर कुशाग्र ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का मारने का प्रयास किया। उस दौरान बाउंड्री पर खड़े हेटमायर ने उछलकर गेंद को पकड़ा, लेकिन संतुलन बिगड़ने पर गेंद को हवा में उछाला और फिर से कैच पकड़ लिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

Advertisement