LOADING...
IPL 2026: रवि बिश्नोई ने पूरे किए 200 टी-20 विकेट, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'
रवि बिश्नोई ने पूरे किए 200 टी-20 विकेट

IPL 2026: रवि बिश्नोई ने पूरे किए 200 टी-20 विकेट, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'

Apr 05, 2026
08:21 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्पिनर रवि बिश्नोई ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने खास उपलब्धि हासिल की। पारी में अपना दूसरा विकेट चटकाते ही उनके टी-20 क्रिकेट में 200 विकेट पूरे हो गए। उनकी गेंदबाजी के कारण ही RR की टीम मैच में वापसी करते हुए जीत हासिल कर पाई। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

गेंदबाजी

कैसी रही बिश्नोई की गेंदबाजी?

बिश्नोई ने 211 रन के लक्ष्य लेकर उतरी GT को 107 रन के कुल स्कोर पर साई सुदर्शन (73) के रूप में दूसरा झटका देते हुए अपने विकेटों का खाता खोला था। इसके बाद उन्होंने ग्लेन फिलिप्स (3) को आउट कर टी-20 क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे किए। इसके बाद उन्होंने वाशिंगटन सुंदर (4) और राहुल तेवतिया (12) को भी पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 41 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।

करियर

कैसा रहा है बिश्नोई का टी-20 करियर?

बिश्नोई ने साल 2019 में तमिलनाडु के खिलाफ अपने टी-20 करियर का आगाज किया था। वह अब तक 170 मैचों की 169 पारियों में 23.44 औसत और 7.55 से अधिक की इकॉनमी के साथ 202 विकेट चटका चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/13 का रहा है। वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 44 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 64 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है बिश्नोई का IPL करियर?

बिश्नोई ने साल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 79 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 78 पारियों में 29.68 की औसत और 8.21 की इकॉनमी के साथ 77 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। यह उनका पहला ही 4 विकेट हॉल रहा है। वह इस लीग में RR के अलावा पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का भी हिस्सा रह चुके हैं।

Advertisement