NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / GT बनाम CSK: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके शानदार आंकड़े 
    अगली खबर
    GT बनाम CSK: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके शानदार आंकड़े 
    साई सुदर्शन ने मैच में शानदार पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    GT बनाम CSK: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके शानदार आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 10, 2024
    09:00 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 59वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने कमाल की पारी (103) खेली। उन्होंने अपने IPL करियर का पहला शतक जड़ा है।

    सुदर्शन सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर उतरे और पहली गेंद से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने लगे। उन्होंने CSK के सभी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई।

    सुदर्शन IPL में सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बने।

    आइए उनकी पारी पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    कैसी रही सुदर्शन की पारी और साझेदारी?

    सुदर्शन ने 50 गेंद का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। उनके बल्ले से 5 चौके और 7 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 201.96 की रही।उन्होंने पहले विकेट के लिए शुभमन गिल के साथ 104 गेंद में 210 रन की साझेदारी निभाई।

    सुदर्शन इस सीजन कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं।

    सुदर्शन ने सिर्फ 25 पारियों में अपने 1,000 IPL रन पूरे किए हैं। इस खिलाड़ी ने सचिन तेंदुलकर (31 पारी) का रिकॉर्ड तोड़ा है।

    कारनामा

    सिर्फ दूसरी बार हुआ यह कारनामा 

    सुदर्शन के अलावा शुभमन (104) ने भी शतक लगाया। यह IPL इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ है जब दोनों सलामी बल्लेबाजों ने एक मुकाबले में शतक जड़ा है।

    पहली बार यह कारनामा डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो ने किया था। दोनों ने 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ सलामी बल्लेबाज के तौर पर शतक लगाया था।

    सुदर्शन और शुभमन (210) ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर IPL इतिहास की संयुक्त रूप से सबसे बड़ी साझेदारी भी निभाई।

    प्रदर्शन

    IPL 2024 में कैसा रहा है सुदर्शन का प्रदर्शन?

    IPL 2024 में सुदर्शन ने 12 मुकाबले खेले हैं और 1 बार नाबाद रहते हुए 47.91 की औसत और 141.29 की स्ट्राइक रेट से 527 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 2 अर्धशतक और 1 शतक निकले हैं। यह पहला मौका है जब सुदर्शन ने अपने IPL करियर में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं।

    IPL 2023 में इस खिलाड़ी ने 8 मैच में 51.71 की औसत से 362 रन बनाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन था।

    करियर

    कैसा रहा है सुदर्शन का IPL करियर?

    IPL में सुदर्शन ने अपना पहला मुकाबला साल 2022 में खेला था। उन्होंने अब तक 25 मुकाबले खेले हैं और 3 बार नाबाद रहते हुए 47 की औसत से 1,034 रन बनाए हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 139.17 की रही है।

    सुदर्शन ने अपने IPL करियर में 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा है। सुदर्शन ने अपना पहला IPL मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेला था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    साई सुदर्शन
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    साई सुदर्शन

    IPL 2022: कौन हैं गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम GT: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT ने KKR को दिया 205 रन का लक्ष्य, सुदर्शन-शंकर का शानदार प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: इन अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से बटोरी वाहवाही, जानिए रोचक आंकड़े  IPL 2023

    इंडियन प्रीमियर लीग

    युजवेंद्र चहल ने IPL में इन बल्लेबाजों को सर्वाधिक बार बनाया है अपना शिकार युजवेंद्र चहल
    IPL 2024: KKR ने LSG को हराते हुए हासिल किया शीर्ष स्थान, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2024
    LSG बनाम KKR: वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा ने चटकाए 3-3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024: MI बनाम SRH के बीच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट मुंबई इंडियंस

    IPL 2024

    IPL 2024: DC बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में DC और RR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम SRH: ट्रेविस हेड लगातार दूसरे अर्धशतक से चूके, पूरे किए अपने 3,000 टी-20 रन ट्रेविस हेड
    MI बनाम SRH: हार्दिक पांड्या और पीयूष चावला ने चटकाए 3-3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  हार्दिक पांड्या

    क्रिकेट समाचार

    भारतीय महिला टीम ने चौथे टी-20 में बांग्लादेश को हराया, सीरीज में बनाई 4-0 से बढ़त भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    IPL 2024: MI ने SRH को हराते हुए दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम SRH: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स सूर्यकुमार यादव
    IPL 2024: DC बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025