NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: GT ने CSK को हराते हुए दर्ज की 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2024: GT ने CSK को हराते हुए दर्ज की 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    GT ने CSK को कभी मुकाबले में नहीं आने दिया (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: GT ने CSK को हराते हुए दर्ज की 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन आदर्श कुमार
    May 10, 2024
    11:33 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 59वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 35 रन से हरा दिया। उन्होंने इस सीजन अपनी 5वीं जीत दर्ज की है।

    मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए GT ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 231 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया था।

    जवाब में CSK की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रन ही बना पाई।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    CSK ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और पहले विकेट के लिए शुभमन गिल (104) और साई सुदर्शन (103) ने 210 रन की साझेदारी निभाई।

    CSK का कोई भी गेंदबाज मैच में अपना असर नहीं छोड़ पाया।

    जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK को शुरुआती झटके लगे। मोईन अली (56) और डेरिल मिचेल (63) ने संघर्ष तो किया, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

    शतक

    सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक 

    सुदर्शन ने 50 गेंद का सामना करते हुए शतक पूरा किया। उनके बल्ले से 5 चौके और 7 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 201.96 की रही।

    IPL 2024 में सुदर्शन ने 12 मुकाबले खेले हैं और 1 बार नाबाद रहते हुए 47.91 की औसत और 141.29 की स्ट्राइक रेट से 527 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 2 अर्धशतक और 1 शतक निकला है।

    पहला मौका है जब सुदर्शन ने एक IPL सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं।

    पारी

    शुभमन ने खेली कप्तानी पारी 

    शुभमन ने 50 गेंद का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 9 चौके और 6 छक्के लगाए और उनकी स्ट्राइक रेट 189.09 की रही।

    शुभमन ने पहले विकेट के लिए सुदर्शन के साथ 210 रन की साझेदारी निभाई।

    यह IPL के इतिहास में किसी भी सलामी बल्लेबाजों के द्वारा की गई संयुक्त रूप से सबसे बड़ी साझेदारी भी है।

    केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक भी IPL में पहले विकेट के लिए 210 रन जोड़ चुके हैं।

    रिकॉर्ड

    सुदर्शन ने तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा 

    सुदर्शन IPL में सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस युवा खिलाड़ी ने सिर्फ 25 पारियों में अपने 1,000 IPL रन पूरे किए हैं।

    उन्होंने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (31 पारी) का रिकॉर्ड तोड़ा है।

    सुदर्शन के IPL करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 25 मुकाबले खेले हैं और 3 बार नाबाद रहते हुए 47 की औसत से 1,034 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 139.17 की रही है।

    बराबरी

    शुभमन ने की सूर्या की बराबरी 

    शुभमन ने टी-20 क्रिकेट में 6 शतक जड़ दिए हैं। भारतीय टीम के लिए इस खिलाड़ी ने 1 शतक लगाया है। इसी के साथ उन्होंने रुतुराज गायकवाड़, राहुल और सूर्यकुमार यादव की बराबरी कर ली है।

    सभी खिलाड़ियों के टी-20 क्रिकेट में 6-6 शतक हैं। टी-20 क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ियों में शुभमन से ज्यादा शतक सिर्फ विराट कोहली (9) और रोहित शर्मा (8) ने लगाए हैं।

    कप्तान के तौर पर शुभमन का IPL में यह पहला शतक है।

    दिग्गज

    शुभमन ने इन दिग्गजों की कर ली बराबरी 

    शुभमन के IPL में 4 शतक हो गए हैं। इसी के साथ उन्होंने राहुल, वार्नर और शेन वॉटसन की बराबरी कर ली है। इन सभी खिलाड़ियों के IPL में 4-4 शतक हैं।

    शुभमन से ज्यादा IPL शतक सिर्फ क्रिस गेल (6), जोस बटलर (7) और कोहली (8) ने लगाए हैं।

    210 रन यह IPL इतिहास की संयुक्त रूप से तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। पहले (229 रन) और दूसरे स्थान (215* रन) पर कोहली और एबी डिविलियर्स हैं।

    स्टेडियम

    शुभमन ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पूरे किए 1,000 टी-20 रन 

    शुभमन ने अपनी शानदार शतकीय पारी के दौरान टी-20 क्रिकेट में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1,000 रन भी पूरे कर लिए।

    इस खिलाड़ी ने अपना चौथा टी-20 शतक भी इस मैदान पर लगाया।

    एक मैदान पर सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में उन्होंने माइकल क्लिंगर (4, ब्रिस्टॉल) और कोहली (4 बेंगलुरु) की बराबरी कर ली है। इस स्टेडियम में शुभमन ने 71.93 की औसत से 1,079 रन बनाए हैं।

    अर्धशतक

    मिचेल ने लगाया IPL करियर का दूसरा अर्धशतक 

    मिचेल ने मैच में 34 गेंद का सामना किया और 63 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 185.29 की रही।

    यह उनके IPL करियर का दूसरा अर्धशतक रहा। इस सीजन उन्होंने 11 मैच खेले हैं और 32.44 की औसत और 143.14 की स्ट्राइक रेट से 292 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 63 रन रहा रहा है। अपने IPL करियर में उन्होंने 13 मैच में 325 रन बनाए हैं।

    रिकॉर्ड

    GT की सबसे बड़ी साझेदारी 

    गिल और सुदर्शन की 210 रन की साझेदारी IPL के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए GT की सबसे बड़ी साझेदारी है।

    पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी इन्हीं दोनों खिलाड़ियों का था। दोनों ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलफ तीसरे विकेट के लिए 147 रन जोड़े थे।

    यह गिल और सुदर्शन के बीच हुई चौथी शतकीय साझेदारी है। GT की यह पहली जोड़ी है, जिसने CSK के खिलाफ 100 से ज्यादा रन की साझेदारी निभाई है।

    मोईन

    मोईन की कमाल की पारी 

    मोईन ने मैच में 36 गेंद का सामना किया और 56 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 155.56 की रही। इस खिलाड़ी ने IPL में 66 मुकाबले खेले हैं।

    इस दौरान 23.04 की औसत से 1,152 रन बनाए हैं। यह उनके IPL करियर का छठा अर्धशतक भी था। CSK के लिए इस खिलाड़ी ने 47 मैच में 24.08 की औसत से 843 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं।

    अंक तालिका

    अंक तालिका पर एक नजर 

    GT ने 12 मैच खेलने के बाद 5वीं जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ GT की टीम फिलहाल 10 अंको के साथ (-1.063) 8वें पायदान पर पहुंच गई है।

    अब टीम के अंक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बराबर हैं।

    दूसरी तरफ अपनी 12 मैचों में 6वीं शिकस्त झेलने वाली CSK 12 अंक के साथ (+0.491) चौथे स्थान पर बनी हुई है। KKR की टीम 8 जीत और 16 अंको ( +1.453) के साथ शीर्ष पर बरकरार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2024
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट
    गुजरात टाइटंस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    IPL 2024

    MI बनाम SRH: हार्दिक पांड्या और पीयूष चावला ने चटकाए 3-3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  हार्दिक पांड्या
    IPL 2024: MI ने SRH को हराते हुए दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम SRH: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स सूर्यकुमार यादव
    IPL 2024: DC बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 विश्व कप: पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    IPL 2024: SRH बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024
    टी-20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष गेंदबाज  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम के जोरदार गेंदबाजी प्रदर्शन पर एक नजर  टी-20 विश्व कप

    टी-20 क्रिकेट

    IPL में RCB और GT का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024: PBKS बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 विश्व कप 2024: बाबर आजम के अनोखे रिकॉर्ड्स पर एक नजर  बाबर आजम
    टी-20 विश्व कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका  टी-20 विश्व कप 2024

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2024: कगिसो रबाडा का GT के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: PBKS के खिलाफ दमदार रहा है शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में होगा PBKS बनाम GT मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: साई किशोर ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025